सर्राफा व्यापारी का रक्तरंजित शव मिलने पर भड़का गुस्सा: हत्या का मुकदमा दर्ज होने तक 8 घंटे रुका पोस्टमार्टम, मेडिकल कॉलेज बना पुलिस छावनी राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। तिर्वा क्षेत्र के 36 वर्षीय सर्राफा व्यापारी का रक्तरंजित शव मिलने के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने व्यापारी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रुकवा दिया और पहले मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस और परिजनों के बीच करीब आठ घंटे तक चली तनातनी के कारण मेडिकल कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। आखिरकार पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जा सका। तिर्वा नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सपा नेता एवं सर्राफा व्यापारी कर्मवीर यादव के पुत्र मनोज यादव (36) ने करीब छह माह पूर्व दीपावली के दौरान तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुरवा गांव में किराए के मकान में सर्राफा की दुकान खोली थी। रोजाना की तरह रविवार को भी वह बाइक से दुकान गए थे। उनके साथ भतीजा हर्षवर्धन भी दुकान पर मौजूद था। शाम के समय मनोज ने भतीजे को यह कहकर घर भेज दिया कि वह किसी दावत में शामिल होकर देर से लौटेंगे। परिजनों के अनुसार दुकान की ज्वैलरी भी मनोज के पास ही थी। पत्नी सोनी ने बताया कि रविवार शाम फोन पर मनोज ने कहा था कि वह चार लोगों के साथ हैं और जल्द घर पहुंच जाएंगे। देर रात तक घर न लौटने पर फोन मिलाया गया तो संपर्क नहीं हो सका। इसी बीच पुलिस ने सूचना दी कि मनोज घायल अवस्था में मिले हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज यादव का शव तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर गहलोतपुरवा गांव के पास पड़ा मिला। उनके सिर, गले और पैर पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा शरीर खून से लथपथ था। मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का आरोप था कि मनोज की हत्या की गई है और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह घटना की खबर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गई, जबकि परिजन पहले हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मोर्चरी तक पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम रुकवा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के दौरान कई बार पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख कन्नौज, ठठिया समेत आसपास के कई थानों का पुलिस बल मेडिकल कॉलेज बुला लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह स्वयं मौके पर डटे रहे। मेडिकल कॉलेज परिसर पूरे दिन पुलिस छावनी बना रहा। मृतक के परिजन किसी भी हाल में कार्रवाई से पहले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, अंशू पाल, अनिल पाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत कई राजनीतिक और सामाजिक लोग भी मौके पर पहुंच गए। शाम तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी भीड़ जमा रही। आखिरकार शाम करीब चार बजे मृतक के परिजनों ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी, परिजन और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना रहा। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कई बार टकराव जैसी स्थिति बनी रही, जिससे मेडिकल कॉलेज परिसर में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सर्राफा व्यापारी का रक्तरंजित शव मिलने पर भड़का गुस्सा: हत्या का मुकदमा दर्ज होने तक 8 घंटे रुका पोस्टमार्टम, मेडिकल कॉलेज बना पुलिस छावनी राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। तिर्वा क्षेत्र के 36 वर्षीय सर्राफा व्यापारी का रक्तरंजित शव मिलने के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने व्यापारी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रुकवा दिया और पहले मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस और परिजनों के बीच करीब आठ घंटे तक चली तनातनी के कारण मेडिकल कॉलेज परिसर छावनी में तब्दील रहा। आखिरकार पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जा सका। तिर्वा नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सपा नेता एवं सर्राफा व्यापारी कर्मवीर यादव के पुत्र मनोज यादव (36) ने करीब छह माह पूर्व दीपावली के दौरान तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुरवा गांव में किराए के मकान में सर्राफा
की दुकान खोली थी। रोजाना की तरह रविवार को भी वह बाइक से दुकान गए थे। उनके साथ भतीजा हर्षवर्धन भी दुकान पर मौजूद था। शाम के समय मनोज ने भतीजे को यह कहकर घर भेज दिया कि वह किसी दावत में शामिल होकर देर से लौटेंगे। परिजनों के अनुसार दुकान की ज्वैलरी भी मनोज के पास ही थी। पत्नी सोनी ने बताया कि रविवार शाम फोन पर मनोज ने कहा था कि वह चार लोगों के साथ हैं और जल्द घर पहुंच जाएंगे। देर रात तक घर न लौटने पर फोन मिलाया गया तो संपर्क नहीं हो सका। इसी बीच पुलिस ने सूचना दी कि मनोज घायल अवस्था में मिले हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज यादव का शव तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर गहलोतपुरवा गांव के पास पड़ा मिला। उनके सिर, गले और पैर पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा शरीर खून से लथपथ था। मेडिकल कॉलेज
पहुंचे परिजनों का आरोप था कि मनोज की हत्या की गई है और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह घटना की खबर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गई, जबकि परिजन पहले हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मोर्चरी तक पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम रुकवा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के दौरान कई बार पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख कन्नौज, ठठिया समेत आसपास के कई थानों का पुलिस बल मेडिकल कॉलेज बुला लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह स्वयं मौके पर डटे रहे। मेडिकल कॉलेज परिसर पूरे दिन पुलिस छावनी बना रहा। मृतक के परिजन किसी भी हाल में कार्रवाई से पहले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष कलीम
खान, अंशू पाल, अनिल पाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत कई राजनीतिक और सामाजिक लोग भी मौके पर पहुंच गए। शाम तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी भीड़ जमा रही। आखिरकार शाम करीब चार बजे मृतक के परिजनों ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी, परिजन और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना रहा। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कई बार टकराव जैसी स्थिति बनी रही, जिससे मेडिकल कॉलेज परिसर में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
- कन्नौज के पनगवा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की मांग तेज़ हो गई है। तालग्राम ब्लॉक के सराय प्रयाग क्षेत्र में जल्द सड़क बनाने की आवश्यकता पर ग्रामीणों ने जोर दिया है।1
- रोटेटेबल पैड से लैस नए मूवर कन्नौज में भारी सामान को आसानी से कहीं भी ले जाने में मदद करेंगे। ये 360-डिग्री गतिशीलता के साथ किसी भी दिशा में सुचारू आवाजाही प्रदान करते हैं। इससे सामान खिसकाने का काम बेहद सुविधाजनक और कुशल बन जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने मानसिक बीमार युवक को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- फेसबुक पर कंटेंट बनाकर अब आप भी घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। इस गाइड में 2026 तक फेसबुक मोनेटाइजेशन एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट जोड़ने का पूरा तरीका बताया गया है। जल्द से जल्द अपना पेज सेटअप कर कमाई शुरू करें।1
- ककवन इलाके मे लखनऊ- इटावा राजमार्ग के किनारे गैर जिम्मेदार किसानों द्वारा अपने खेतों में आग लगा दी गई जिससे आसपास के कई पेड़ भी उसे आग में झुलस गए हैं! उप जिलाधिकारी उसे अनुरोध है की कम से कम ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को चेतावनी के रूप में कार्रवाई की जाए जिससे फसलों के अवशेष खेत में न जले बड़ी संख्या मात्रा में किसानों को एक और भूसे की जरूरत है तो वहीं दूसरी ओर कंबाइन से कटे गेहूं में किस आग लगा रहे हैं!1
- अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- *थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर जागू में एक युवक का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट-*👇🏻1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो पक्षों के विवाद के बीच एक महिला ने पुलिस के सामने आत्महत्या की कोशिश की। दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकालने के बाद एक दरोगा ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।1