logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्यावर दोहरा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त और षड्यंत्र कर्ता घरेलू नोकरानी एवं दो विधि से संघर्षरत बालक डिटेन 12 घंटे में किया हत्याकाण्ड का खुलासा। हत्या के सभी आरोपीगण डिटेन। FSL टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य। लूट के इरादे से की गई थी हत्या। तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण से मिला महत्वपूर्ण इनपुट । दर्जन भर पुलिस टीमों का रहा समन्वित प्रयास । कल दिनांक 29.03.2026 को रात्रि करीब 10:15 बजे साकेत नगर थाना पर 112 नंबर से की गई शिकायत पर सूचना प्राप्त हुई कि सेंदड़ा रोड पर सोहन नगर में एक मकान में एक वृद्ध दंपत्ति की हत्या की सनसनीखेज घटना हो गई है। सूचना पर थाना अधिकारी पुलिस थाना साकेत नगर श्री जयपाल सिंह जैतावत आरपीएस प्रशिक्षु व श्री गणपत राम उप निरीक्षक मय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र शर्मा, वृत्ताधिकारी वृत्त ब्यावर श्री राजेश कसाना, थाना अधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सिटी श्री आशुतोष पांडे पु.नि., थाना अधिकारी पुलिस थाना ब्यावर सदर श्री गजराज पु.नि, थानाधिकारी पुलिस थाना सेन्दडा श्री हरिराम पु.नि.. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा डां नवलकिशोर पु.नि. एवं प्रभारी जिला स्पेशल टीम श्री विजय सिंह उ.नि. मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पडोसियों से जानकारी प्राप्त की। घटनास्थल का एफएसएल टीम और कार्यप्रणाली शाखा द्वारा निरीक्षण करवाया गया फुटप्रिंट फिंगरप्रिंट लिए गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर विश्लेषण किया गया। जिले भर में वृत्ताधिकारी जैतारण श्री सतेन्द्र नेगी के सुपरविजन में नाकाबन्दी करवाई गई। डीएसटी, आसूचना टीम व अन्य दर्जन भर पुलिस टीमों द्वारा संदिग्धों की दस्तयाबी के लिये जिले भर के बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, टॉल प्लाजा इत्यादी स्थानों पर निगरानी रखते हुए सघन तलाश की गई। और उनको शहर छोड़ कर भागने से पहले ही पकड़ने में सफलता प्राप्त की। अनुसंधान और पूछताछ में सामने आया कि मृतक श्री विनोद प्रसाद शर्मा और श्रीमती पूर्णिमा शर्मा रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे। जो घर पर अधिकांशतः अकेले रहते थे। जिसके कारण नोकरानी के मन में लालच आ गया। तथा नौकरानी और उसके परिवार के नाबालिग लडका लड़की द्वारा राहुल परिहार के साथ घर में संपत्ति और गहने लूटने की योजना बनाकर षडयंत्र पूर्वक वृद्ध दंपति की हत्या की गई। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी राहुल परिहार पुत्र सोहनलाल निवासी भैंसाना सोजत रोड पाली हाल गायत्री कॉलोनी सेंदड़ा रोड ब्यावर और मृतक दंपति की घरेलू नौकरानी को डिटेन किया है। नौकरानी के नाबालिक लड़की और लड़का भी वारदात में में शामिल थे, उनको नियमानुसार निरूद्ध किया गया है। अभियुक्त गण का नियमानुसार रिमांड लेकर हथियार और लूटी गई वस्तुएं गहने व अन्य वस्तुऐ बरामद की जाएगी और साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। अनुसंधान जारी है। नाम पता आरोपी- 1. राहुल परिहार पुत्र श्री सोहनलाल, उम्र 20 साल, निवासी भैंसाना सोजत रोड जिला पाली, हाल गायत्री कॉलोनी सेंदड़ा रोड ब्यावर जिला ब्यावर। 2. एक महिला

1 day ago
user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
1 day ago
7c3dc652-b954-4cc5-a9d2-ce9dba143692

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01 🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। 📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ #सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    1
    🔴 NEWS CODE: AVA/RJ/BAR/260221/01
🚨 सेंदड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
सेंदड़ा थाना के पास ब्रिज के ऊपर अभी-अभी एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक टेलर (ट्रेलर) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
📍 घायल व्यक्ति जैतारण विधानसभा क्षेत्र के निकट रास गांव का निवासी बताया जा रहा है।
📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
🚑 घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
📢 प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
👉 लोकल अपडेट के लिए जुड़े रहें — लोकल न्यूज़ मगरा के साथ
#सेंदड़ा #जैतारण #रास #सड़क_हादसा #BreakingNews #RajasthanNews #LocalNews #AccidentNews #PaliNews #MagraNews #HindiNews
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए— महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    1
    झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
घूमनसर कलां गांव में 23 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत ने अब हत्या का रूप ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती प्रेम विवाह करना चाहती थी, जिससे नाराज होकर उसके पिता ने ही उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सुरेंद्र कुमार ने देर रात हथौड़ी से प्रियंका की कनपटी पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार ने इस हत्या को हादसा बताने की कोशिश की। सीढ़ियों से गिरने की कहानी गढ़कर गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। लेकिन जयपुर से आई मौसी को शव देखकर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए—
महज 2-3 सीढ़ियों से गिरने से मौत पर सवाल
रात 1 बजे एम्बुलेंस कॉल और सुबह 5 बजे हादसे की कहानी
पिता और भाई के बीच देर रात लंबी बातचीत
मोबाइल को लेकर परिवार के विरोधाभासी बयान
इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इस ऑनर किलिंग केस का पूरा सच सामने आएगा।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    3 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी। इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल,तैयारियां जोरो पर 
बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर पुजारी डूंगरसिंह ने बताया कि श्री बाजना बालाजी मंदिर में 01 अप्रैल 2026 से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 01 अप्रैल रात 8:30 बजे भव्य जागरण से होगी।
इसके बाद 02 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी । वहीं सुबह 11:15 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। साथ ही
महिला मंडल द्वारा दोपहर 1:15 बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी । जबकि शाम 4 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वही
कार्यक्रम का समापन शाम 7:15 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। जिसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरो पर चल रही है ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल
सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया घटना सीसीटीवी में कैद हुई परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
    1
    रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया
घटना सीसीटीवी में कैद हुई
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 min ago
  • *खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के बाद पूरे विश्व में चिंता और असमंजस के माहौल के बीच मारवाड प्रेस क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल 2026 बुधवार शाम 4:00 बजे उम्मेद अस्पताल रोड स्थित गीता भवन जोधपुर में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ में आपकी उपस्थिति सादर वंदनीय हैl*
    1
    *खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के  बाद पूरे विश्व में चिंता और असमंजस के माहौल के बीच मारवाड प्रेस क्लब द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल 2026 बुधवार शाम 4:00 बजे उम्मेद अस्पताल रोड स्थित गीता भवन जोधपुर में आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ में आपकी उपस्थिति सादर वंदनीय हैl*
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.