कहलगांव में आज से विक्रमशिला महोत्सव का भव्य आयोजन का हुआ शुरुआत आज दंगल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन / भागलपुर के कलहलगांव में आज से तीन दिवसीय 'विक्रमशिला महोत्सव' की शुरूआत हो रही है। महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इस संबंध में डीएम डॉ. नवल किशोर चौचरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त आदेश जारी कर बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। यह प्रतिनियुक्ति 13 से 15 मार्च तक प्रभावी रहेगी। महोत्सव के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है। जिला मुख्यालय से लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता की भी ड्यूटी आयोजन स्थल पर लगाई गई है। ये सभी अधिकारी महोत्सव स्थल पर पेयजल, बिजली, मंच, पंडाल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की निगरानी करेंगे। शुक्रवार को संध्या 5:30 पर मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इसके अलावा अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों को भी निर्धारित अवधि तक के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। कहलगांव के साथ-साथ पीरपैंती और सन्हौला के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इनके साथ सशस्त्र बल, लाठी बल और महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय आदिवासी कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। महोत्सव में स्कूली बच्चों के साथ प्रशिक्षित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें /जय हिंद जय भारत हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏

- Aryan Kumarजगदीशपुर, भागलपुर, बिहार🤝11 hrs ago
- गैस की समस्या को लेकर लोग परेशान,जिला अधिकारी ने कहा अफवाह पर ध्यान न दें।1
- बिहार के भागलपुर जिला के गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जिछो पंचायत में अवैध नशे के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- Post by Nitesh Kumar1
- 🔴 काली मां के सच्चे भक्त का निधन 😢 पूरे गांव में शोक की लहर काली मां के भक्त का निधन 🙏 गांव में शोक की लहर ⚫ काली मां के बड़े भक्त नहीं रहे 🙏 नम आंखों से दी अंतिम विदाई1
- भागलपुर संभावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में जिला प्रशासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी काफिले के साथ बैजानी पहुंचे। अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और वहां की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, मंच तथा अन्य सुविधाओं का बारीकी से सर्वे किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुट गया है उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जगदीशपुर के बैजानी में आयोजित होता है तो यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम को लेकर सभी मजिस्ट्रेट की तैनाती की योजना भी तैयार कर ली गई है।वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के हर पहलू का आकलन किया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का किसी जिले में आगमन वहां के लिए खुशी और गौरव की बात होती है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि यदि कार्यक्रम तय होता है तो सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु और व्यवस्थित रहें बाइट -- डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर3
- Post by Pappu Kumar1
- इजरायल ईरान और अमेरिका के युद्ध में भागलपुर के लाल हुए कुर्बान। #bhagalpur1