logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

. 🙏🌹 जय श्री सोमनाथ महादेव 🌹🙏 🌹 श्री सोमनाथ महादेव मंदिर 🌹 🌹 प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र) 🌹 11.03.2026 🌹🌹🌹 संध्या आरती श्रृंगार 🌹🌹🌹 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

on 11 March
user_Shivinder singh Bhadwal
Shivinder singh Bhadwal
Farmer कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
on 11 March
3817ec80-266c-42c1-b7ab-18cb41abc326

. 🙏🌹 जय श्री सोमनाथ महादेव 🌹🙏 🌹 श्री सोमनाथ महादेव मंदिर 🌹 🌹 प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र) 🌹 11.03.2026 🌹🌹🌹 संध्या आरती श्रृंगार 🌹🌹🌹 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बंगाणा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जनरल जोरावर सिंह की जयंती पर बंगाणा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समर्थकों ने 'महान योद्धा' को अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह का जीवन साहस और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय कुटलैहड़ के सैनिकों की मांग पर ही इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान रणनीतिकार से प्रेरणा ले सकें। कंवर ने जनरल जोरावर द्वारा लद्दाख और तिब्बत जैसे दुर्गम क्षेत्रों में किए गए ऐतिहासिक सैन्य अभियानों को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रदेश वॉलीबॉल फेडरेशन सचिव मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, कर्नल के.सी. शर्मा और राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    बंगाणा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जनरल जोरावर सिंह की जयंती पर बंगाणा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समर्थकों ने 'महान योद्धा' को अपनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह का जीवन साहस और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय कुटलैहड़ के सैनिकों की मांग पर ही इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान रणनीतिकार से प्रेरणा ले सकें। कंवर ने जनरल जोरावर द्वारा लद्दाख और तिब्बत जैसे दुर्गम क्षेत्रों में किए गए ऐतिहासिक सैन्य अभियानों को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रदेश वॉलीबॉल फेडरेशन सचिव मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, कर्नल के.सी. शर्मा और राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सोमवार को ऊना स्थित विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों की रुपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों को कांग्रेस सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। इन चुनावों में जीत हासिल कर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत स्थिति तैयार करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन चुनावों में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी ही सर्वमान्य होंगे और सभी कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। प्रत्याशियों के चयन को लेकर विनय कुमार ने कहा कि इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी पहलुओं पर विचार कर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21 से 30 जून तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कांगड़ा में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वह सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर जनहित और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है।
    1
    सोमवार को ऊना स्थित विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों की रुपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों को कांग्रेस सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। इन चुनावों में जीत हासिल कर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत स्थिति तैयार करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन चुनावों में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी ही सर्वमान्य होंगे और सभी कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। प्रत्याशियों के चयन को लेकर विनय कुमार ने कहा कि इसके लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी पहलुओं पर विचार कर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21 से 30 जून तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कांगड़ा में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वह सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर जनहित और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सरकाघाट मोंही में लोगों ने किया चक्का जाम.... आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग
    1
    सरकाघाट मोंही में लोगों ने किया चक्का जाम.... आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।
    user_Anup singh
    Anup singh
    Mandi, Bhopal•
    6 hrs ago
  • Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
    1
    सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Till The End News
    1
    Post by Till The End News
    user_Till The End News
    Till The End News
    Local News Reporter मजालता, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर•
    14 hrs ago
  • विधायक विवेक शर्मा बोले,किसानों के खेतों तक पहुंचा सिंचाई का पानी, किसान प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक पर दें विशेष बल बोले,मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के किसानों का साकार हुआ सिंचाई का सपना,अब होगी आर्थिकी मजबूत बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समूरकलां में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-II के तहत 81.92 लाख रुपये की लागत से सिंचाई एवं कृषि विकास योजना का विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि शिरकत करके विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर नल, हर नल जल योजना के बाद अब कुटलैहड़ के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और खेती को नई दिशा मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों और स्थानीय लोगों को इस योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और उनकी फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और दूरदर्शी सोच के कारण ही आज किसानों की भूमि सिंचाई का सपना साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत गांव में सिंचाई सुविधा का व्यापक विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सोलर फोटो वोल्टिक इकाई की स्थापना, सोलर बाड़ लगाना, कृषि सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर को बढ़ावा दिया जाएगा। इन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसान,ताकि जहरीली फसलों से मिले छुटकारा, विधायक विवेक शर्मा ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि किसान रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की लागत भी कम होती है और उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्राकृतिक खेती योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने खेतों में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से ग्राम पंचायत समूरकलां के लगभग 156 किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा करीब 17.10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को वर्ष भर खेती करने का अवसर मिलेगा और वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सब्जियां, फल एवं अन्य नकदी फसलों की खेती भी कर सकेंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से परियोजना के तहत किसानों को कृषि मशीनरी के उपयोग, फसल विविधीकरण तथा आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब किसान नई तकनीकों को अपनाएंगे, तभी कृषि क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। किसानों की भूमि समतल और उपजाऊ बनाने के लिए सरकार दे रही मदद, उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सड़कों के सुदृढ़ीकरण से किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। पहले जहां किसानों को खराब रास्तों के कारण अपनी उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बेहतर सड़कों के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार की योजनाएं लाई जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना है, ताकि लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान स्थानीय किसानों ने भी इस परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि लंबे समय से वे सिंचाई सुविधा की मांग कर रहे थे। अब इस योजना के शुरू होने से उन्हें अपनी फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी मेहनत रंग लाएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। किसानों ने विधायक विवेक शर्मा तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। ग्राम पंचायत समूरकलां में शुरू की गई यह सिंचाई एवं कृषि विकास परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से जहां एक ओर किसानों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। यह रहे उपस्थित, इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा कृषि अधिकारी सतपाल धीमान जल शक्ति विभाग मंडल थानाकला एक्सियन हरभजन सिंह एसडीओ कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका केवल कृष्ण शर्मा राम किशन शर्मा,अजय भारती सत्या देवी जोगेंद्र देव आर्य सहित सेकंडों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    1
    विधायक विवेक शर्मा बोले,किसानों के खेतों तक पहुंचा सिंचाई का पानी, किसान प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक पर दें विशेष बल
बोले,मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के किसानों का साकार हुआ सिंचाई का सपना,अब होगी आर्थिकी मजबूत
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समूरकलां में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-II के तहत 81.92 लाख रुपये की लागत से सिंचाई एवं कृषि विकास योजना का विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यातिथि शिरकत करके विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर नल, हर नल जल योजना के बाद अब कुटलैहड़ के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और खेती को नई दिशा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों और स्थानीय लोगों को इस योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और उनकी फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और दूरदर्शी सोच के कारण ही आज किसानों की भूमि सिंचाई का सपना साकार हो पाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत गांव में सिंचाई सुविधा का व्यापक विकास किया जाएगा। इसके साथ ही सोलर फोटो वोल्टिक इकाई की स्थापना, सोलर बाड़ लगाना, कृषि सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर को बढ़ावा दिया जाएगा। इन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसान,ताकि जहरीली फसलों से मिले छुटकारा,
विधायक विवेक शर्मा ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि किसान रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की लागत भी कम होती है और उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्राकृतिक खेती योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने खेतों में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से ग्राम पंचायत समूरकलां के लगभग 156 किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा करीब 17.10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को वर्ष भर खेती करने का अवसर मिलेगा और वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सब्जियां, फल एवं अन्य नकदी फसलों की खेती भी कर सकेंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से परियोजना के तहत किसानों को कृषि मशीनरी के उपयोग, फसल विविधीकरण तथा आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब किसान नई तकनीकों को अपनाएंगे, तभी कृषि क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा।
किसानों की भूमि समतल और उपजाऊ बनाने के लिए सरकार दे रही मदद,
उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सड़कों के सुदृढ़ीकरण से किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। पहले जहां किसानों को खराब रास्तों के कारण अपनी उपज को समय पर बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बेहतर सड़कों के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार की योजनाएं लाई जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करना है, ताकि लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान स्थानीय किसानों ने भी इस परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि लंबे समय से वे सिंचाई सुविधा की मांग कर रहे थे। अब इस योजना के शुरू होने से उन्हें अपनी फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी मेहनत रंग लाएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। किसानों ने विधायक विवेक शर्मा तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। ग्राम पंचायत समूरकलां में शुरू की गई यह सिंचाई एवं कृषि विकास परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से जहां एक ओर किसानों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
यह रहे उपस्थित,
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार,खंड बिकास अधिकारी के एल वर्मा कृषि अधिकारी सतपाल धीमान जल शक्ति विभाग मंडल थानाकला एक्सियन हरभजन सिंह एसडीओ कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका केवल कृष्ण शर्मा राम किशन शर्मा,अजय भारती सत्या देवी जोगेंद्र देव आर्य सहित सेकंडों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मंडी में दिल दहला देने वाली वारदात | 19 वर्षीय छात्रा की दराट से हत्या | आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार | Sarkaghat Murder Case
    1
    मंडी में दिल दहला देने वाली वारदात | 19 वर्षीय छात्रा की दराट से हत्या | आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार | Sarkaghat Murder Case
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.