Shuru
Apke Nagar Ki App…
महू में दर्दनाक हादसा, IPS कॉलेज का छात्र कुंड में डूबा – मौत मध्यप्रदेश के मऊ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां IPS कॉलेज का एक छात्र कुंड में डूबने से अपनी जान गंवा बैठा। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बामणिया कुंड में हुई, जहां छात्र अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण उनका प्रयास नाकाम रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Prince dhule
महू में दर्दनाक हादसा, IPS कॉलेज का छात्र कुंड में डूबा – मौत मध्यप्रदेश के मऊ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां IPS कॉलेज का एक छात्र कुंड में डूबने से अपनी जान गंवा बैठा। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बामणिया कुंड में हुई, जहां छात्र अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण उनका प्रयास नाकाम रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मानपुर पुलिस टीम ने अवैध हथियार की खरीद-फरोक्त तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम हैं: 1. शिवम पिता देवेन्द्र सिंह तोमर (25 वर्ष), ग्राम बुआ, थाना अम्बा, जिला मुरैना (म.प्र.) 2. कार्तिक पिता भोलाराम जाति बलाई (20 वर्ष), नयापुरा अलवासा पालीया रोड, थाना बाणगंगा, इन्दौर। 3. राजू पिता ज्ञानसिंह छाबड़ा जाति सिकलीगर (20 वर्ष), ग्राम बारिया गंधवानी, जिला धार। 4. भगतसिंह पिता प्रकाश सिंह दांगी (20 वर्ष), निवासी तेजाबपुर जो के मंदिर के पास राकेश भातिया अमड़ेरा हु. बारिया गंधवानी जिला धार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *10 देसी पिस्टल*, *13 मैगजीन*, *06 जिंदा कारतूस* और *एक मोटर सायकल* बरामद की, जिसकी कुल कीमत 4,23,500 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध थाना मानपुर पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, 111(1) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। *आपराधिक रिकार्ड:* 1. आरोपी शिवम सिंह तोमर का अपराधिक रिकार्ड चेक करते थाना ठाटीपुरा जिला ग्वालियर में अपराध क्रमांक 242/2025 धारा 25 आर्म एक्ट व पुलिस स्टेशन बी.पी.टी.पी. फरिदाबाद हरियाणा में अपराध क्रमांक 199/2022 धारा 380 भादवी का अपराध पाया गया। 2. आरोपी कार्तिक दसौरिया का अपराधिक रिकार्ड चेक करते थाना बाणगंगा जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 08/27 एनडीपीएसएक्ट व 312/2024 धारा 294,323,326,506 भादवी का अपराध पाया गया। थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक महेन्द्र मकात्रे, उनी गजासिंह पटेल सउनि. निलेश यादव, आर. 4004 सुशांत, आर. 3124 विजय चोहान, आर. 400 कमल कैथवास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आर. 887 रवि तिवारी, किशनगंज से सउनि. कमलसिंह सोलंकी, आर. 3785 कमलेश बोध द्वारा अपराध खुलासा में सराहनीय कार्य किया गया।2
- की जेब पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में सहायक भूमिका निभाता रहा है। निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले के प्रथम चरण की सफलता के बाद जीपीए सचिव अनिल सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण निशुल्क बुक एक्सचेंज मेला भीमाबाई अंबेडकर पार्क विजय नगर थाने के सामने 28 मार्च शनिवार 29 मार्च रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगने जा रहा है। आरटीई प्रभारी धर्मेंद्र यादव व प्रवक्ता नरेश कीर ने बताया विजयनगर क्षेत्र में निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले के प्रचार प्रसार, जागरूकता हेतु गाड़ियां रवाना कर दी गई हैं। जो लाउडस्पीकर व पंपलेट के माध्यम से घर घर कॉलोनी बस्तियों में जाकर जरूरतमंद अभिभावकों के बच्चों को निशुल्क पुस्तकें मुहैया कराने हेतु मेले में आमंत्रित करेंगी। जीपीए पुस्तक मेले के माध्यम से इस्तेमाल बुक्स का दोबारा इस्तेमाल करने से अब तक नौ वर्षों में लाखों पेड़ों को संरक्षण कटने से बचाने में सफल रही है, और हजारों अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत पुस्तकें मुहैया कराने में कामयाबी हासिल कि है। आज जीपीए की तर्ज पर अन्य संगठनों व संस्थाओं सोसाइटी ग्रुप के माध्यम से लोगों के द्वारा आपस में बुक एक्सचेंज करने की व्यवस्था को बल मिला है जो समाज हित,पर्यावरण हित, आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है।आवश्यकता है तो सरकार,शिक्षा विभाग द्वारा इस व्यवस्था को कड़ाई से निर्देशित कर निजी स्कूलों में लागू करने की है।1
- नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना इंदौर को मिलेगी अमृत की सौगात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंदौर 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जलपरी योजनाओं का भूमिपूजन शिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन नगरी विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सांसद शंकर लालवानी राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला गोलू शुक्ला मालिनी गोद महेंद्र हडिया मधु वर्मा उषा ठाकुर श्री मनोज पटेल के उपस्थिति में होगा आयोजन भाजपा के पूर्व निगम परिषद के महापौर सभापति महापौर परिषद सदस्य पार्षद व बूटस्ट्रैप के कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे1
- इंदौर में 29 मार्च को दशहरा मैदान में ‘संकल्प से समाधान कार्यक्रम की तैयारी मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव होंगे शामिल संकल्प समाधान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आने वाले लोगों के बैठक व्यवस्था का निरीक्षण पार्किंग और शुद्ध पानी के पीने की व्यवस्था की गई लाखों की संख्या में लोगों के आने की संभावना दशहरा मैदान में होगा भव्य आयोजन एंकर इंदौर शहर के दशहरा मैदान में 29 मार्च को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वियो निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आमजन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं। कलेक्टर के अनुसार, इस आयोजन में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी सीधे तौर पर मिल सके। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। बाइट : शिवम वर्मा, इंदौर कलेक्टर1
- Post by Aarti Raikwar1
- #चंदन नगर क्षेत्र में रईस बांका का अवैध शराब का कारोबार1
- के सानिध्य मे किए, इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल एडवोकेट पूर्व पार्षद राजेंद्र जयसवाल डॉ, अब्दुल गफ्फार खान, अनोखीलाल आंगदेले, जानकीलाल पटेरिया, राजेश राव, किशन भालसे,उपस्थित थे, सभी को पंडित जी ने हार फूल पहनाकर सम्मान किया,पंडित जी ने कहा कि अन्नपूर्णा का दरबार बहुत पुरातन और सिद्ध है यहां जो भी आता है सभी की मनोकामना पूर्ण होती है,आज महाअष्ट्मी होने पर आज सभी महिलाओ और पुरुषो की भीड़ अधिक थी फिर भी सभी ने प्रेम पूर्वक दर्शन किए, यहां जानकारी किशन भालसे ने दी,1
- इंदौर में पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान आरक्षक से आरक्षक हुए दीपक थापा पर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई क्लीन ऑपरेशन के तहत पुलिसकर्मी पर हुई कार्रवाई सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दीपक पुलिस लाइन में अश्लील वीडियो वायरल हुआ था पिछले दिनों एंकर इंदौर में पिछले दिनों क्राइम ब्रांच में पड़त प्रधान आरक्षक के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत प्रधान आरक्षक को अब आरक्षक के पद पर वापसी के आदेश दिए गए हैं। वियो पुलिस के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक दीपक थापा का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था बताया जा रहा कि वही के रहवासियों के द्वारा यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था जिसमें क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी नजर आ रहा था कि वह कुछ अश्लील हरकतें कर रहा है वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया था लेकिन वारदात काफी गंभीर होने के कारण पुलिसकर्मी की अनुशासनहीनता और लापरवाही के चलते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को कार्यवाहक प्रभार वापस लेते हुए मूल पद आरक्षक पर वापसी करवा दी गई है बता दे इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों के स्तर कम कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग अपने विभाग के कर्मचारियों को अनुशासन और कार्य में बेहतरीन लाने के लिए ऑपरेशन क्लीन चल रही है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- अभी की ताजा खबर RCC से भरा हुआ लोड ट्रैक जिसे मिक्सर गाड़ी कहा जाता है गाड़ी अचानक पलट गई । गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई । ड्राइवर भी सुरक्षित निकल भागा ड्राईवर से जब बात की तो उसने बताया कि गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। आज नवरात्रि में अष्टमी होने की वजह से मां बीजासेन माता मंदिर से भक्तों का जनसैलाब लौट कर निकल रहा था रात करीब 12 बजे की घटना हैं इस समय रस्ते में भीड़ लगभग खत्म सी हो गई थी। इसी लिए कोई जन हानि नहीं हुई। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने यह घटना घटी। जैसी ही ट्रक पलटा पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और बैरी केट लगा कर रास्ता बंद कर आनेजाने बालों को डाइवर्ट कर दिया जिससे जाम की स्थिति न बने।4