logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा मे 7 घंटे मे दूसरा एनकाउंटर...तांत्रिक बनकर ठगी-बलात्कार का आरोपी अरमान मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या, ठगी, बलात्कार के कई है केस दर्ज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत अमरोहा जनपद की सैदनगली थाना पुलिस ने कुख्यात आरोपी अरमान उर्फ काले खां को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। संभल जिले के असमोली कस्बे का रहने वाला आरोपी अरमान उर्फ काले कई संगीन मामलों में वांछित था और वर्ष 2015 में अमरोहा नगर में हुए हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। बुधवार सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति सकतपुर नहर पुल के पास मौजूद है। घेराबंदी के दौरान आरोपी बाइक से भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख अरमान उर्फ काले खां ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूती हुई गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरमान उर्फ काले तांत्रिक बनकर लोगों को गड़ा हुआ धन निकालने का झांसा देता था। इसी बहाने उसने एक परिवार से लाखों रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए, इतना ही नहीं, उस पर पीड़ित परिवार की बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। अरमान उर्फ काले खां के खिलाफ अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में हत्या, हत्या के प्रयास, ठगी, अपहरण, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से फरार इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाइट:- अखिलेश भदौरिया, ASP अमरोहा

3 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अमरोहा मे 7 घंटे मे दूसरा एनकाउंटर...तांत्रिक बनकर ठगी-बलात्कार का आरोपी अरमान मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या, ठगी, बलात्कार के कई है केस दर्ज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत अमरोहा जनपद की सैदनगली थाना पुलिस ने कुख्यात आरोपी अरमान उर्फ काले खां को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। संभल जिले के असमोली कस्बे का रहने वाला आरोपी अरमान उर्फ काले कई संगीन मामलों में वांछित था और वर्ष 2015 में अमरोहा नगर में हुए हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। बुधवार सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति सकतपुर नहर पुल के पास मौजूद है। घेराबंदी के दौरान आरोपी बाइक से भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख अरमान उर्फ काले खां ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूती हुई गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरमान उर्फ काले तांत्रिक बनकर लोगों को गड़ा हुआ धन निकालने का झांसा देता था। इसी बहाने उसने एक परिवार से लाखों रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए, इतना ही नहीं, उस पर पीड़ित परिवार की बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। अरमान उर्फ काले खां के खिलाफ अमरोहा, संभल और मुरादाबाद में हत्या, हत्या के प्रयास, ठगी, अपहरण, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से फरार इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाइट:- अखिलेश भदौरिया, ASP अमरोहा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 11 साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 11 साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
    1
    11 साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

11 साल से फरार हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • धनौरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट, लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थमी अमरोहा के मंडी धनौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमरोहा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थम गई है। हालात इतने खराब हैं कि फैक्ट्रियों को सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, न्यू फॉर्म फ्रोजन मटर प्लांट, नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड और मैदा प्लांट समेत कई प्रमुख इकाइयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। दिनभर बिजली न होने से मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, जबकि रात में सीमित समय की सप्लाई में उत्पादन को संभालना संभव नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा असर प्रोसेसिंग यूनिट्स पर पड़ा है, जहां समय पर काम न होने से कच्चा माल खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे उद्यमियों को लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है और व्यापारिक साख पर भी असर पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग फीडर होने के बावजूद इस तरह की अव्यवस्था बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूर होकर फैक्ट्री प्रबंधन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। वहीं बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग तकनीकी कारण—कभी लाइन फॉल्ट तो कभी आंतरिक खामी—बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार तीसरे दिन भी सप्लाई बाधित रहने से विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर उद्योगों को इस बिजली संकट से कब राहत मिलेगी? अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो न केवल उद्योगों को भारी नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।
    2
    धनौरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट,
लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थमी
अमरोहा के मंडी धनौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमरोहा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थम गई है। हालात इतने खराब हैं कि फैक्ट्रियों को सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, न्यू फॉर्म फ्रोजन मटर प्लांट, नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड और मैदा प्लांट समेत कई प्रमुख इकाइयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। दिनभर बिजली न होने से मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, जबकि रात में सीमित समय की सप्लाई में उत्पादन को संभालना संभव नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा असर प्रोसेसिंग यूनिट्स पर पड़ा है, जहां समय पर काम न होने से कच्चा माल खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे उद्यमियों को लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है और व्यापारिक साख पर भी असर पड़ रहा है।
उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग फीडर होने के बावजूद इस तरह की अव्यवस्था बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूर होकर फैक्ट्री प्रबंधन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं।
वहीं बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग तकनीकी कारण—कभी लाइन फॉल्ट तो कभी आंतरिक खामी—बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार तीसरे दिन भी सप्लाई बाधित रहने से विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर उद्योगों को इस बिजली संकट से कब राहत मिलेगी? अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो न केवल उद्योगों को भारी नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत पर अमरोहा में जोरदार जश्न मनाया गया। चेयरमैन शशि जैन के आवास पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत पर अमरोहा में जोरदार जश्न मनाया गया। चेयरमैन शशि जैन के आवास पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भा०कि०यू० लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को सोपा 9 सूत्रीय ज्ञापन * मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल प्रभारी डॉ जाकिर हुसैन सैफी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एकत्र होकर किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने, बिजली की बढ़ती दरों पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसी मांगें शामिल रहीं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल प्रभारी डॉक्टर जाकिर सैफी ने बताया कि“हम किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।”
    1
    भा०कि०यू० लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को सोपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

*
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल प्रभारी डॉ जाकिर हुसैन सैफी के नेतृत्व में  पदाधिकारियों ने एकत्र होकर  किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने, बिजली की बढ़ती दरों पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसी मांगें शामिल रहीं।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल प्रभारी डॉक्टर जाकिर सैफी ने बताया कि“हम किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।”
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Thakurdwara:किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन,9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बोले - 'समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन'" ठाकुरद्वारा में किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन, 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बोले - 'समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन'" ठाकुरद्वारा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल प्रभारी डॉ. जाकिर हुसैन सैफी के नेतृत्व में जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील परिसर में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने, बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। डॉ. जाकिर सैफी ने कहा कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    Thakurdwara:किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन,9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बोले - 'समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन'"
ठाकुरद्वारा में किसानों का ज़ोरदार प्रदर्शन, 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर
बोले - 'समाधान नहीं तो बड़ा आंदोलन'"
ठाकुरद्वारा भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल प्रभारी डॉ.
जाकिर हुसैन सैफी के नेतृत्व में जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील
परिसर में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया 
गया। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा को 9 सूत्रीय ज्ञापन
सौंपा, जिसमें किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने, बिजली दरों
में बढ़ोतरी पर रोक, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान, आवारा
पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने
जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इन
समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन
किया जाएगा। डॉ. जाकिर सैफी ने कहा कि प्रशासन को बार-बार
अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है,
इसलिए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। घर-परिवार छोड़कर शादी करने वाली पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने पति और ससुराल वालों पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। घर-परिवार छोड़कर शादी करने वाली पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Sandeep
    Sandeep
    Politics Sambhal, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • AIMIM महानगर अध्यक्ष रियासत हुसैन अंसारी ने उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने हाजी यूसुफ अंसारी की कई 'पोल खोलीं', जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।
    1
    AIMIM महानगर अध्यक्ष रियासत हुसैन अंसारी ने उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने हाजी यूसुफ अंसारी की कई 'पोल खोलीं', जिससे राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।
    user_M SARTAJ KHAN
    M SARTAJ KHAN
    Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 25000/- ईनामी वांछित गौकश अभियुक्त हारुन पुत्र फारूक बाद पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तारी 25000/- ईनामी वांछित गौकश अभियुक्त हारुन पुत्र फारूक बाद पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तारी
    1
    25000/- ईनामी वांछित गौकश अभियुक्त हारुन पुत्र फारूक बाद पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तारी
25000/- ईनामी वांछित गौकश अभियुक्त हारुन पुत्र फारूक बाद पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तारी
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.