जिले के युवा पत्रकार इरशाद खान को प्रदेश सचिव पद की कमान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पीसीडब्ल्यूजे जिले के युवा पत्रकार इरशाद खान को प्रदेश सचिव पद की कमान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्ल्यूजे) ने सौंपी जिम्मेदारी बैतूल। जिले के उभरते हुए युवा पत्रकार इरशाद खान, मामू, को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्ल्यूजे) ने प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि करीब 15 महीनों तक जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इरशाद खान ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों के लिए लगातार काम किया। उनके इसी समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही, आगामी आदेश तक वे जिला अध्यक्ष का दायित्व भी संभालते रहेंगे। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता, वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू को दिया है। उनका कहना है कि उनके पिता ने हर कदम पर मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता के मूल्यों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इरशाद खान ने पीसीडब्ल्यूजे के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैयद खालिद कैस, राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप (मुंबई) और प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पत्रकारों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रजापति, संतोष प्रजापति, नईम मामू, श्री मिश्रा, मोहम्मद अफसर, आसिफ लंघा, राजेश खडसे, युवराज पोटफोडे, अकरम खान, नितिन अग्रवाल, शशांक सोनकपुरिया, राहुल नागले, कमलाकर तायवड़े, नितिन आर्य, सागर करकरे, रामेश्वर लक्षने, कमलेश उईके, विशाल भौरासे, ललित चौहान, कमलेश जावलकर, विशाल मालवीय, साजिद खान, श्री नायर, काशीनाथ शाहू, भवानी गावंडे, रहमत अली सहित पीसीडब्ल्यूजे परिवार के सभी सदस्य शामिल हैं।
जिले के युवा पत्रकार इरशाद खान को प्रदेश सचिव पद की कमान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पीसीडब्ल्यूजे जिले के युवा पत्रकार इरशाद खान को प्रदेश सचिव पद की कमान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्ल्यूजे) ने सौंपी जिम्मेदारी बैतूल। जिले के उभरते हुए युवा पत्रकार इरशाद खान, मामू, को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (पीसीडब्ल्यूजे) ने प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि करीब 15 महीनों तक जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इरशाद खान ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों के लिए लगातार काम किया। उनके इसी समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही, आगामी आदेश तक वे जिला अध्यक्ष का दायित्व भी संभालते रहेंगे। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता, वरिष्ठ पत्रकार नईम मामू को दिया है। उनका कहना है कि
उनके पिता ने हर कदम पर मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता के मूल्यों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इरशाद खान ने पीसीडब्ल्यूजे के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैयद खालिद कैस, राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप (मुंबई) और प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पत्रकारों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मोहन प्रजापति, संतोष प्रजापति, नईम मामू, श्री मिश्रा, मोहम्मद अफसर, आसिफ लंघा, राजेश खडसे, युवराज पोटफोडे, अकरम खान, नितिन अग्रवाल, शशांक सोनकपुरिया, राहुल नागले, कमलाकर तायवड़े, नितिन आर्य, सागर करकरे, रामेश्वर लक्षने, कमलेश उईके, विशाल भौरासे, ललित चौहान, कमलेश जावलकर, विशाल मालवीय, साजिद खान, श्री नायर, काशीनाथ शाहू, भवानी गावंडे, रहमत अली सहित पीसीडब्ल्यूजे परिवार के सभी सदस्य शामिल हैं।
- भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने खेड़ी रामोसी मामले में निष्पक्ष जांच का दिया ज्ञापन2
- Post by AMLA NEWS1
- BRC पीसी बोस ने बताया सेंट फ्रांसिस सारणी, लिटिल फ्लावर पाथाखेड़ा, एमजीएम बागडोना के स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नहीं हो पा रहा एडमिशन का कारण1
- Post by पवन जीत मनवर PRESS1
- ईरान और इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच बड़े गैस सिलेंडर के दामों मंहगाई के खिलाफ ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर और ब्लांक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर भाजपा सरकार को घेरा इस दौरान विगत दिनों खेड़ी रामोसी में जमीन को लेकर आदिवासियों के साथ हुएं विवाद और आठनेर नगर में पेयजल आपूर्ति में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन काल में 400 रूपए में गैस सिलेंडर के दाम थे वर्तमान में दुगना हो गये जिसे कम करना चाहिए। बढती मंहगाई से गरीब और मध्य वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि आठनेर नगर में पेयजल पानी को शुद्ध करने वाले पानी में क्लोरीन गैस का उपयोग नहीं किया जाता नगरवासियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं खेड़ी रामोसी में आदिवासी पर हुई एफआईआर जल्द वापस लेने की मांग की ।1
- 🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। 🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। 🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल* को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं। अनुमानित कीमत 95000/– 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। 🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।1
- श्रद्धालुओं ने की संत नागा दादा की झांकी दर्शन भैंसदेही पूर्णा नगरी भैंसदेही स्थित चमत्कारिक संत श्रीश्री 1008 त्रिवेणी भारती नागा दादा संस्थान से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। संत नागा दादा की पुण्यतिथि पर प्रथम दिवस संस्थान से निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए और संत श्री के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। नागझीरी से प्रारंभ हुई आकर्षक शोभायात्रा नागझीरी संस्थान से आकर्षक सज्जा के साथ संत श्री नागा दादा की सुंदर झांकी निकाली गई। सुंदर सजे घोड़े शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण बने रहे। झांकी नगर के प्रमुख मार्गों—प्राचीन शिवालय, मरही माता चौक, करार मोहल्ला, मस्जिद चौक, मंगलवारी मोहल्ला, सुधार मोहल्ला—से होकर धर्माल मोहल्ला चौक पहुंची। देर रात संस्थान लौटने पर संत नागा दादा का पूजन कर वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। मार्गभर श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन शोभायात्रा के मार्ग में उमड़ी भक्तों की भीड़ ने संत श्री की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ढोल-ताशे की थिरकती धुनों पर दादा नाम संकीर्तन गाते युवा झूमते नजर आए। सभी ने 'नागा दादा' के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने फूल, चंदन और दीप अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। उत्सव प्रबंधन में सक्रिय रहे पदाधिकारी संस्था के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर, धनराज धाकड़, संजू मोहने, सदानंद सराफ, भाऊराव भाऊ, गोदंयाभाऊ, हेमंत सावरकर, वीरेंद्र मालवीय, रामापानकर, दीपक शुक्ला, उग्रसेन नरवरे, गुड्डू मालवीय और नागा दादा के चरण सेवक मनोहर राजूरकर ने शोभायात्रा की पूरी व्यवस्था संभाली। इनकी मेहनत से कार्यक्रम बिना किसी विघ्न के सफल रहा। अगले दो दिनों4
- मुलताई। आज सुबह लगभग 10:26 बजे भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास गडेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन में लगे वॉटर डिस्पेंसर के फटने से आग भड़क उठी, जिससे किचन में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। घटना के दौरान किचन में रखा गैस सिलेंडर भी चालू हालत में पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिलेंडर का मेन वाल्व बंद किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी के प्रेशर से ठंडा किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग पर भी काबू पा लिया गया। इस दौरान फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पुरी एवं भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।2