डीएम व एस पी ने घाघरा घाट व चहलारी घाट का किया निरीक्षण, घाघरा घाट स्थित पीपे के पुल पर प्रकाश ब्यवस्था के दिये निर्देश बहराइच-:डीएम व एसपी ने घाघराघाट व चहलारीघाट का किया निरीक्षण,,,,डीएम बोले - पीपा पुल पर होगी प्रकाश की व्यवस्था,धूल को लेकर होगा पानी का छिड़काव,,,,चिकित्सक दल के साथ एम्बुलेन्स, लोक निर्माण विभाग की टीम, आपदा प्रबन्धन बल के साथ साथ पुलिस एवं ट्रैफिक कर्मियों की रहेगी तैनाती,,,,, तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारीघाट सेतु का निरीक्षण किया।बहराइच-लखनऊ मार्ग पर घाघरा नदी पर निर्मित संजय सेतु की मरम्मत तथा पान्टून पुल से भारी वाहनों के गुज़रने पर प्रतिबन्ध के कारण बहराइच सीतापुर मार्ग पर वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को देर शाम घाघराघाट का भ्रमण कर संजय सेतु की मरम्मत तथा छोटे वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर निर्मित किये गये पान्टून पुल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पान्टून पुल पर वाहनों के आवागमन में आमजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा एप्रोच मार्गों पर उड़ने वाली धूल से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव कराते रहने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि किसी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल के साथ एम्बुलेन्स, तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम, आपदा प्रबन्धन बल के साथ साथ पुलिस एवं ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिये। संजय सेतु पर आनगोईंग मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते हुए डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये बल्कि निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से कार्यों को पूर्ण करायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव, अधि.अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह सहित जनपद बहराइच व बाराबंकी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरियन पुरवा गांव में सोमवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अंबरपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 20 वर्षीय भतीजी रेशमा, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व गड़ेरियन पुरवा में हुई थी, की अचानक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थानाध्यक्ष आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां शव घर के बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट व मजिस्ट्रेट को सूचित कर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।3
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ टीम भारत एवं नेपाल पत्रकार गोष्ठी नानपारा सम्मान समारोह #Uppolice #BahraichPolice #BahraichPolice #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- ⚠️ Disturbing Visual ⚠️ यूपी के हरदोई में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, बाइक से जा रहे अमित कश्यप की गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ जाने से बाइक पेड़ से जाकर टकराई अमित बेहोश हो गया, बाइक में आग लगी और अमित की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।1
- महसी/बहराइच में खैरीघाट थाने की पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित एक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय3
- महोदय निवेदन है , हमारे गांव ग्राम पंचायत बालासराय में बंदरों का बहुत आतंक हैं जिसको पकड़ने के लिए हमने कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है , और ऑफलाइन ब्लॉक में वीडियो साहब को दिया है जिसकी कॉपी इसमें अपलोड है , और माननीय डीएम साहब से भी अनुरोध किया है जिससे उन्होंने आश्वासन दिया था कि 1 हफ्ते में बंदर पकड़ जाएंगे आज 3 महीने हो गए ,जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है । और ऑनलाइन जनसुनवाई पे जो शिकायत करते हैं उसपे बिना जांच रिपोर्ट लगा दी जाती है। ये है अधिकारियो की लापरवाही। और बंदरों के आतंक से कोई फसल 5 साल से अच्छे से नही हुई है ,और जो घर में खाने को बनता है बंदर काट के हाथ से छीन ले जाते हैं। जिससे हम ग्राम वासियों को बहुत क्षति का सामना करना पड़ता है। महोदय आप लोगो से निवेदन हैं कि हमारे द्वारा पोस्ट किए गए इस प्रार्थना पत्र को और वीडियो को शेयर करके जनता और सरकार तक हमारी आवाज पहुंचाने का कष्ट करें जिससे हमारे गांव की समस्या का समाधान हो सके।4
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपरी माफी निवासी कुसमा पत्नी विक्रम को सोमवार शाम करीब 4 बजे वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल नेयाज अहमद व महिला कांस्टेबल अंजू लता की टीम ने गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि बीते 10 अप्रैल को विवाहिता मोहिनी वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मृतका के पिता फूलचंद, निवासी दराहिया पुरवा, ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा, थाना रामगांव ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश व मामले की जांच जारी है।2