जौनपुर के उत्कर्ष मिश्रा को सिविल सेवा परीक्षा में 337वीं रैंक, गांव में खुशी का माहौल जौनपुर /बदलापुर विकास खंड बदलापुर के तुलापुर गांव निवासी चन्द्रेश मिश्रा ‘मुन्ना’ के पुत्र उत्कर्ष मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 337वीं रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कर्ष मिश्रा का यह सिविल सेवा परीक्षा में पांचवां प्रयास था। इससे पहले भी वे साक्षात्कार तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन से बाहर रह गए थे। इस बार उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर ली। उत्कर्ष ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा में उनका ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग ही था। उनकी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा बरेली जनपद में आईसीएसई बोर्ड से हुई है। उत्कर्ष की माता शशिकला मिश्रा गृहिणी हैं, जबकि पिता चन्द्रेश मिश्रा बरेली में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए एक कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं। उनके छोटे भाई हर्ष मिश्रा भी आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं। उत्कर्ष मिश्रा की इस उपलब्धि पर पारसनाथ मिश्रा, केदारनाथ मिश्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, बी.डी. मिश्रा और धनंजय मिश्रा समेत क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके चयन से पूरे गांव में जश्न का माहौल है ।

- Post by Anupam tiwari1
- Post by Dharmendra Giri1
- कंधई क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मुरलीधर रजक कंधई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था कि पड़ोस के हरिनाथ रजक व अंकित हरीराम रंजीत कल्लू मुसाफिर अवनीश व उनके दो दोस्त जो मछली शहर के थे बीते 24 मार्च को इनको मारा पीटा गया था कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर इन्होंने कोई कार्य वाही नहीं की परंतु दोबारा 1 मार्च को उपरोक्त लोगों ने इनके साथ मारपीट गाली गलौज किया मुरलीधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई पीड़ित तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस ने अपराध संख्या 71 धारा 115(3) 352 351 (3) 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। विवेचन एस आई विकास निषाद ने बताया मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना जारी है।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Rahat time's1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Anupam tiwari1