डीएम ने किया पीएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण, मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी बिल्हौर जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह प्रताप सिंह ने अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। सात कर्मचारियों में से केवल तीन ही ड्यूटी पर उपस्थित मिले। अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. प्रीति सचान (मेडिकल ऑफिसर), रामानुज (वार्ड बॉय) और कु. ज्योति (स्टाफ नर्स) का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। वहीं चीफ फार्मासिस्ट अशोक श्रीवास्तव का अवकाश आवेदन पत्र उपलब्ध तो था, लेकिन उसे न तो विधिवत दर्ज किया गया था और न ही स्वीकृत किया गया था। इसे अनियमितता मानते हुए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। नियमानुसार मरीज के नाम के साथ मोबाइल नंबर दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन यह प्रविष्टियां नहीं की जा रही थीं। मौके पर उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ. सरिता कटियार निर्धारित रजिस्टर के स्थान पर अन्य रजिस्टर का उपयोग कर रही थीं, जिसमें मरीजों के मोबाइल नंबर अंकित नहीं थे। इस पर उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली संचालित नहीं पाई गई और परिसर व कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए फटकार लगाई तत्काल सुधार के निर्देश दिए। पीएचसी के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों में रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर के एमओआईसी तथा प्रभारी एसीएमओ द्वारा नियमित निगरानी न किए जाने पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा एमओआईसी स्तर पर जवाबदेही तय कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाए।

- *कानपुर* *PRIME न्यूज की खबर का बड़ा असर।* *मंडी की धांधली की खबर को दी थी प्रमुखता।* *डीएम जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण,कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश।*1
- दिल्ली/ लखनऊ: शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यलय संवादडाटा लवकुश की खास रिपोर्ट के साथ UP में एक तरफ योगी सरकर के सख्त निर्देश शोहदो से परेशन लड़कियां आखिर हर तरह पर यमराज क्या कर रहे हैं *गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोचिंग से वापस लौट रही छात्रा को शोहदे ने पीटा* *कोचिंग से लौटते समय तीन छात्रा पर टिप्पणी कर छेड़ रहे थे शोहदे* *छात्राओं ने किया विरोध तो शोहदे ने छात्रा को बेल्ट से जमकर पीटा*1
- KESCO टीम अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने लगाया उगाही का आरोप,500 !! यूपी,कानपुर स्वरूप नगर के कैफे में KESCO टीम का बिजली कनेक्शन काटने के बाद फिर से अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने उगाही का आरोप,500 दो, तभी बिजली1
- Post by DD today news1
- पुलिस कार्यालय कन्नौज में पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को तत्काल, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । साथ ही प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा शिकायतकर्ता को समयबद्ध रूप से निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाने हेतु आदेशित किया गया ।1
- Post by पंकज सिंह1
- स्थान: लोनी (ट्रोनिका सिटी), गाजियाबाद मुख्य समाचार: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में रविवार दोपहर को डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। काफी समय से चल रहा यह विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया, जिसमें जमकर पथराव और लाठीचार्ज हुआ। क्या है पूरा मामला? * विरोध का कारण: स्थानीय ग्रामीण रिहायशी इलाके के पास डंपिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। हंगामे की शुरुआत: जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो भीड़ उग्र हो गई। हिंसा: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी पथराव की खबरें आई हैं। पुलिस बल तैनात: मौके पर भारी तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासन का रुख: प्रशासन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट सरकारी प्रोजेक्ट है और इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि ग्रामीण इसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बता रहे हैं। आपकी क्या राय है? > क्या रिहायशी इलाकों और गांवों के करीब डंपिंग ग्राउंड बनाना सही है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें और ऐसी ही लोकल खबरों के लिए हमें फॉलो करें।1
- ककवन क्षेत्र के मनावा गाँव स्थित भगवती देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धा और भक्ति की गूंज सुनाई दी। सरस कथा वाचक शास्त्री वेद पाल महाराज ने आज की कथा में बाबा जी के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान श्रोतागण भावविभोर होकर भजन-कीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर गोविन्द पाल, रामसरन पाल, अखलेश पाल, सन्दीप पाल, अमरजीत पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। गाँव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।1