बारात से लौट रही कार बनी मौत का सफर: पलटते ही तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल—इलाके में मचा कोहराम सोनभद्र। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। ⚠️ कैसे हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा की ओर बारात से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। 💔 मौके पर ही तीन की मौत इस दर्दनाक हादसे में दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। 🚑 चार घायल, एक की हालत नाजुक हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं कार चालक छोटेलाल साहनी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 🚓 पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की लोढ़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- दुद्धी/सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रामनगर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब गैस लीकेज की जांच करना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। माचिस जलाते ही अचानक आग भड़क उठी और 55 वर्षीय इंद्रावती देवी बुरी तरह झुलस गईं।बताया जा रहा है कि इंद्रावती देवी, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, शाम करीब सात बजे मंदिर जाने की तैयारी कर रही थीं। तभी उन्हें घर में गैस रिसाव की तेज गंध महसूस हुई। लीकेज का पता लगाने के लिए जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, अचानक आग भड़क उठी और वे उसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही वार्ड सभासद आमेश सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ोसी सियाराम की मदद से गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया सीएचसी में तैनात डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, महिला काफी हद तक जल चुकी हैं और उन्हें बेहतर इलाज की सख्त जरूरत है। बताया गया कि इंद्रावती देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उनके दोनों पुत्र बीजपुर स्थित कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है।1
- Post by Gurumer Singh1
- शक्तिनगर बना हादसों का गढ़! आखिर कब जागेगा प्रशासन? शक्तिनगर परिक्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा… तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत! हैरानी की बात ये है कि ऐसे हादसे अब आम हो चुके हैं… हर दिन कोई न कोई इस लापरवाही का शिकार बन रहा है। मुख्य वजह क्या है? कोयला और राख (फ्लाई ऐश) ढोने वाले भारी वाहन ओवरलोडिंग और बेलगाम रफ्तार नियमों की खुलेआम अनदेखी सवाल ये है — क्या इंसानी जान की कोई कीमत नहीं बची? प्रशासन से सीधी मांग: ओवरलोड वाहनों पर तुरंत कार्रवाई स्पीड पर सख्त नियंत्रण ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद अब चुप रहना खतरे को बुलावा देना है! आवाज उठाइए… शेयर कीजिए… ताकि ये मुद्दा दब न जाए। आपकी एक शेयर किसी की जान बचा सकती है! #Shaktinagar #Accident #RoadSafety #VoiceForSafety #सुरक्षा_जरूरी1
- Post by Chandrika prasad ji1
- Post by Triveni Prasad1
- NH-39 पर बोलेरो पेड़ से टकराई, दो घायल — एक की हालत गंभीर1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- पब्लिक न्यूज़ पर अभी-अभी न्यूज़ आई है कि केदारनाथ में छोटे बच्चों पर दुकानदार ने हाथ उठाया पुलिस कार्रवाई कर रही है1
- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर किसान हित में बड़ा फैसला लेकर आई है। डॉ के. मोहन यादव ने साफ कहा— “हम सदैव किसानों साथ खड़े हैं।” इस बार प्रदेश में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। अच्छी खबर ये है कि यह मांग स्वीकार कर ली गई है! अब गेहूं उपार्जन का कोटा बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन से सीधे 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है (यानी 22 लाख मीट्रिक टन की बड़ी बढ़ोतरी!) मुख्यमंत्री का भरोसा: किसानों के गेहूं की खरीदी में कोई कमी नहीं रहेगी जरूरत पड़ी तो खरीदी की तारीख भी बढ़ाई जाएगी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार पूरी तरह तैयार किसानों के चेहरे पर मुस्कान, सरकार का मजबूत साथ! इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर किसान भाई तक पहुंचे #MPकिसान #गेहूंउपार्जन #मोहनयादव #किसानहित #BreakingNews #ViralPost1