logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगेव हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

10 hrs ago
user_Avi Standing with the truth
Avi Standing with the truth
Yoga instructor मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

गंगेव हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • संविदा फायरमैन से अधिक वेतन की वसूली एवं कार्रवाई की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से की शिकायत गुढ़ (नि. प्र)- नगर परिषद गुढ़ में कार्यरत संविदा फायरमैन सुरेश कुमार प्रजापति पर अधिक वेतन लेने एवं अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन आयुक्त, रीवा कलेक्टर तथा रीवा संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सुरेश कुमार प्रजापति नगर परिषद गुढ़ में संविदा फायरमैन के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी नियुक्ति अवैधानिक है तथा वे प्रभारी लेखपाल का कार्य भी करते रहे हैं। शिकायत के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर वेतन तैयार कर निर्धारित पात्रता से अधिक वेतन प्राप्त किया। अनंत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जांच उपरांत 1 लाख 90 हजार 882 रुपये की अधिक ली गई वेतन राशि की वसूली का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि उक्त राशि अब तक जमा नहीं कराई गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वसूली आदेश के विरुद्ध सुरेश कुमार प्रजापति द्वारा उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिका क्रमांक 3297/2026 प्रस्तुत की गई थी। न्यायालय ने 3 फरवरी 2026 को पारित आदेश में यह कहते हुए पूर्व वसूली आदेश निरस्त कर दिया कि संबंधित कर्मचारी को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया था। साथ ही सक्षम अधिकारी को विधि अनुसार सुनवाई का अवसर प्रदान कर पुनः निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद अब तक नया वसूली आदेश जारी नहीं किया गया है तथा संबंधित कर्मचारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर दबाव बनाकर कार्रवाई प्रभावित की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों से मांग की है कि अधिक ली गई वेतन राशि की नियमानुसार वसूली कराई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायत के साथ उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व में जारी वसूली आदेश की प्रतियां भी संलग्न कर संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।
    1
    संविदा फायरमैन से अधिक वेतन की वसूली एवं कार्रवाई की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से की शिकायत

गुढ़ (नि. प्र)- नगर परिषद गुढ़ में कार्यरत संविदा फायरमैन सुरेश कुमार प्रजापति पर अधिक वेतन लेने एवं अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन आयुक्त, रीवा कलेक्टर तथा रीवा संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि सुरेश कुमार प्रजापति नगर परिषद गुढ़ में संविदा फायरमैन के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी नियुक्ति अवैधानिक है तथा वे प्रभारी लेखपाल का कार्य भी करते रहे हैं। शिकायत के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर वेतन तैयार कर निर्धारित पात्रता से अधिक वेतन प्राप्त किया।

अनंत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जांच उपरांत 1 लाख 90 हजार 882 रुपये की अधिक ली गई वेतन राशि की वसूली का आदेश जारी किया गया था। आरोप है कि उक्त राशि अब तक जमा नहीं कराई गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वसूली आदेश के विरुद्ध सुरेश कुमार प्रजापति द्वारा उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिका क्रमांक 3297/2026 प्रस्तुत की गई थी। न्यायालय ने 3 फरवरी 2026 को पारित आदेश में यह कहते हुए पूर्व वसूली आदेश निरस्त कर दिया कि संबंधित कर्मचारी को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया था। साथ ही सक्षम अधिकारी को विधि अनुसार सुनवाई का अवसर प्रदान कर पुनः निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद अब तक नया वसूली आदेश जारी नहीं किया गया है तथा संबंधित कर्मचारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर दबाव बनाकर कार्रवाई प्रभावित की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों से मांग की है कि अधिक ली गई वेतन राशि की नियमानुसार वसूली कराई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिकायत के साथ उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व में जारी वसूली आदेश की प्रतियां भी संलग्न कर संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खबर है त्यौंथर में डॉक्टरों को तीन महीने से नहीं मिला मानदेय, रीवा में स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी
    1
    खबर है त्यौंथर में डॉक्टरों को तीन महीने से नहीं मिला मानदेय, रीवा में स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी
    user_चन्दन भइया
    चन्दन भइया
    Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट नगर पंचायत में गहराया जल संकट, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भेजे पानी के टैंकर,, चित्रकूट।,, नगर पंचायत चित्रकूट के कई वार्डों में पिछले 20/22 दिनों से जल संकट की स्थिति बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से स्थानीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पानी की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। इसी संकट को देखते हुए पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मानवीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी टैंकरों के माध्यम से प्रभावित वार्डों में पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। टैंकरों के पहुंचते ही मोहल्लों में राहत देखी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ने से रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए थे। ऐसे में निजी टैंकरों से पानी मिलने पर परिवारों को तत्काल राहत मिली है। नीलांशु भैया की इस पहल की वार्डवासियों ने सराहना की है। *बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक नगर पंचायत की पाइपलाइन से सुचारू जलापूर्ति बहाल नहीं हो जाती। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक समय पर पानी पहुंचाकर उनकी समस्या को दूर करना है।
    2
    चित्रकूट नगर पंचायत में गहराया जल संकट, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भेजे पानी के टैंकर,,
चित्रकूट।,, नगर पंचायत चित्रकूट के कई वार्डों में पिछले 20/22 दिनों से जल संकट की स्थिति बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से स्थानीय परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,  पानी की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है।
इसी संकट को देखते हुए पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मानवीय पहल की है। उन्होंने अपने निजी टैंकरों के माध्यम से प्रभावित वार्डों में पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। टैंकरों के पहुंचते ही मोहल्लों में राहत देखी गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ने से रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो गए थे। ऐसे में निजी टैंकरों से पानी मिलने पर परिवारों को तत्काल राहत मिली है। नीलांशु भैया की इस पहल की वार्डवासियों ने सराहना की है।
*बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक नगर पंचायत की पाइपलाइन से सुचारू जलापूर्ति बहाल नहीं हो जाती। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक समय पर पानी पहुंचाकर उनकी समस्या को दूर करना है।
    user_पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    पत्रकार सुधाकर त्रिपाठी सतना
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "सतना में शंखनाद वाहन रैली में उमड़ा ब्राह्मण समाज, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश,, सतना। परशुराम कल्याण बोर्ड एवं सर्व ब्राह्मण समाज संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में "शंखनाद वाहन रैली" का भव्य आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में विप्रजनों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता और समाज के हितों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन में भगवान श्री परशुराम के आदर्शों और विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परशुराम कल्याण बोर्ड के महाकौशल प्रांत प्रभारी पं. रविकांत तिवारी सहित समाज के सम्माननीय विप्रजन और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह रैली सतना में ब्राह्मण समाज की एकता का बड़ा प्रतीक बनी।
    2
    "सतना में शंखनाद वाहन रैली में उमड़ा ब्राह्मण समाज, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश,,
सतना। परशुराम कल्याण बोर्ड एवं सर्व ब्राह्मण समाज संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में "शंखनाद वाहन रैली" का भव्य आयोजन किया गया।
रैली में बड़ी संख्या में विप्रजनों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता और समाज के हितों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
आयोजन में भगवान श्री परशुराम के आदर्शों और विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर परशुराम कल्याण बोर्ड के महाकौशल प्रांत प्रभारी पं. रविकांत तिवारी सहित समाज के सम्माननीय विप्रजन और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह रैली सतना में ब्राह्मण समाज की एकता का बड़ा प्रतीक बनी।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुढ़ क्षेत्र में लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश जारी गुढ़ क्षेत्र में लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश जारी
    1
    गुढ़ क्षेत्र में लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश जारी
गुढ़ क्षेत्र में लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश जारी
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल रीवा | संवाददाता पंडित विकास त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल रीवा | संवाददाता पंडित विकास रीवा जिले के त्योंथर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7, जेल रोड में खुले और असुरक्षित तरीके से लगाए गए केबिल तार आम नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, भोला प्रसाद बहेलिया, पिता दुर्गा प्रसाद बहेलिया, निवासी वार्ड क्रमांक 4 त्योंथर द्वारा उक्त केबिल तार लगाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि तार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लगाया गया है। ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। तार के टूटकर नीचे गिरने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि केबिल तार सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित या हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि जांच में नियमों या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। जनहित से जुड़े इस मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और जेल रोड के रहवासियों को इस संभावित खतरे से कब राहत मिलती है।
    1
    त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

रीवा | संवाददाता पंडित विकास

त्योंथर में खुले केबिल तार से खतरा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
रीवा | संवाददाता पंडित विकास
रीवा जिले के त्योंथर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7, जेल रोड में खुले और असुरक्षित तरीके से लगाए गए केबिल तार आम नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भोला प्रसाद बहेलिया, पिता दुर्गा प्रसाद बहेलिया, निवासी वार्ड क्रमांक 4 त्योंथर द्वारा उक्त केबिल तार लगाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि तार को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लगाया गया है।
ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। तार के टूटकर नीचे गिरने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और यदि केबिल तार सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसे सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित या हटाने की कार्रवाई की जाए।
साथ ही, यदि जांच में नियमों या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
जनहित से जुड़े इस मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और जेल रोड के रहवासियों को इस संभावित खतरे से कब राहत मिलती है।
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतीकात्मक अर्थी लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, UGC रोलबैक की मांग को लेकर जताया विरोध! रीवा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विवेकानंद पार्क से प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और नारेबाजी करते हुए बीहर नदी तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई। विवेकानंद पार्क में जुटे प्रदर्शनकारी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बीहर नदी की ओर रवाना हुए। रास्तेभर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने UGC रोलबैक की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC के मौजूदा प्रावधानों को लेकर उनकी आपत्तियों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीहर नदी पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी का विसर्जन किया और अपना विरोध समाप्त किया। प्रतीकात्मक अर्थी के जरिए किया गया यह प्रदर्शन UGC रोलबैक की मांग को लेकर रीवा में विरोध का अलग अंदाज रहा। अब प्रदर्शनकारियों की मांगों पर शासन का रुख क्या रहता है, इस पर निगाह रहेगी।
    1
    प्रतीकात्मक अर्थी लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, UGC रोलबैक की मांग को लेकर जताया विरोध!

रीवा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विवेकानंद पार्क से प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और नारेबाजी करते हुए बीहर नदी तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई। विवेकानंद पार्क में जुटे प्रदर्शनकारी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बीहर नदी की ओर रवाना हुए। रास्तेभर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने UGC रोलबैक की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC के मौजूदा प्रावधानों को लेकर उनकी आपत्तियों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीहर नदी पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी का विसर्जन किया और अपना विरोध समाप्त किया। प्रतीकात्मक अर्थी के जरिए किया गया यह प्रदर्शन UGC रोलबैक की मांग को लेकर रीवा में विरोध का अलग अंदाज रहा। अब प्रदर्शनकारियों की मांगों पर शासन का रुख क्या रहता है, इस पर निगाह रहेगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश गौ सेवक समाज सेवी बैठे सड़क पर मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश 🚨 गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश, सड़क पर बैठे गौ सेवक और समाजसेवी मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों और समाजसेवियों में आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर आवारा एवं निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हादसे में एक साथ कई गोवंश की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौ सेवकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विरोध के दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। मनगवां | पत्रकार पंडित विकास
    1
    गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश गौ सेवक समाज सेवी बैठे सड़क पर
मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
🚨 गौवंश की मौत पर भड़का आक्रोश, सड़क पर बैठे गौ सेवक और समाजसेवी
मनगवां। सड़क दुर्घटना में पांच से अधिक गोवंश की मौत के बाद मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, गौ सेवकों और समाजसेवियों में आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क पर आवारा एवं निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। हादसे में एक साथ कई गोवंश की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
गौ सेवकों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विरोध के दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
मनगवां | पत्रकार पंडित विकास
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन युवकों पर आरोप! रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में राहुल कोल को संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक राहुल कोल देर रात दुकान से गुटखा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक विवाद और घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने घर के पास कथित अवैध शराब कारोबार का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस आरोप और हत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मनगवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी कड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    लोकेशन रीवा।

लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन युवकों पर आरोप!

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में राहुल कोल को संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक राहुल कोल देर रात दुकान से गुटखा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक विवाद और घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने घर के पास कथित अवैध शराब कारोबार का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस आरोप और हत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मनगवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी कड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.