भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने सख्ती बरतते हुए 12 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था और बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया बिजली बिल जमा किया। इस क्रम में कुल 26,350 रुपये की राशि वसूली गई। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में भी हलचल देखी गई और कई लोग बिल जमा करने के लिए आगे आए। जेई ने बताया कि यह अभियान मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे तक चला। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।
भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने सख्ती बरतते हुए 12 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था और बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया बिजली बिल जमा किया। इस क्रम में कुल 26,350 रुपये की राशि वसूली गई। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में भी हलचल देखी गई और कई लोग बिल जमा करने के लिए आगे आए। जेई ने बताया कि यह अभियान मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे तक चला। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।
- User8608Sahar🙏1 day ago
- एक ,लोक गीत, कलाकार आए, BLCP OFFICE मदद के लिए फ़िर क्या हुआ देखिए,1
- चेवाड़ा थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में हरेंद्र कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने दोपहर करीब तीन बजे विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के साथ बेहतर व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान करें। थाना में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है, इसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। नए थानाध्यक्ष ने आम लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। इससे अपराध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने नए थानाध्यक्ष से काफी उम्मीदें जताई हैं। लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में चेवाड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिलेगा।1
- शेखपुरा- जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने शेखपुरा और बरबीघा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और एमेनिटी सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना अध्यक्ष सदाशिव शाह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पटना से आई विशेषज्ञ टीम ने शहर का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर अध्ययन किया है। टीम की अनुशंसा के आधार पर शेखपुरा और बरबीघा में कुल 10 स्थानों को ट्रैफिक लाइट और जेब्रा क्रॉसिंग के लिए चिन्हित किया गया है। चिन्हित प्रमुख स्थानों में रेड क्रॉस मोड़, तीन मोहनी मोड़, चांदनी चौक, दल्लू चौक, गिरिहिंडा चौक, कॉलेज मोड़ तथा बरबीघा का श्रीकृष्ण सिंह चौक शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल के साथ जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कराया जाएगा, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इसके अलावा शहर के चार प्रमुख स्थानों—हटिया मोड़, दल्लू चौक, चांदनी चौक और गिरिहिंडा चौक पर एमेनिटी सेंटर (यातायात सहायता केंद्र) बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस को निगरानी, नियंत्रण और आम नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। बताया गया कि एमेनिटी सेंटर का कार्य अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा कर उन्हें चालू कर दिया जाएगा, जबकि ट्रैफिक लाइट और जेब्रा क्रॉसिंग के निर्माण में लगभग एक से दो महीने का समय लग सकता है। योजना के लागू होने के बाद वाहनों की गति नियंत्रण, ट्रैफिक नियमों के पालन, भीड़ प्रबंधन और दुर्घटनाओं में कमी लाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही यातायात पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि शहर के चांदनी चौक से पटेल चौक और गिरिहिंडा से बुधौली बाजार तक प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर त्योहारी सीजन के दौरान यह स्थिति और विकराल हो जाती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।2
- Post by Chhotu Kumar1
- rcm ulp प्रोग्राम पकरीबरावां पूरे भारत को स्वस्थ करने का अभियान2
- बिहार की गरीबी को देखने-समझने के लिए हमें किसी आँकड़े की ज़रूरत नहीं है, हमने बिहार के गाँव-गाँव की खाक छानी है।1
- मोकामा | संवाददाता विक्रांत कुमार मोकामा में रेस्टोरेंट पर छापा, आपत्तिजनक स्थिति में युवती समेत युवक पकड़े गए मोकामा स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रशासन ने मंगलवार को अचानक छापेमारी कर कार्रवाई की। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की सूचना पर बाढ़ एसडीओ गरिमा लोहिया एवं एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल को घेरकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से कुकिंग गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं जांच के क्रम में होटल के एक कमरे से युवती और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है और पूरे मामले की जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, दौड़, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां प्रतिभागियों के साथ-साथ उपस्थित शिक्षकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब गुरुवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में जज के रूप में मुकेश प्रसाद, बीआरसी के डाटा ऑपरेटर निवास कुमार सहित चेवाड़ा, करंडे, कपासी एवं छठियारा से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन शाम 4:00 बजे किया गया।1