logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडला पुलिस की आमजन से अपील, भ्रामक जानकारीयों पर न दे ध्यान जिले में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की चोरी से संबंधित भ्रामक एवं अपुष्ट संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से लोगों में भय और भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आमजन से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मंडला जिले में बच्चों की चोरी की कोई भी पुष्टि घटना दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो और संदेश प्रायः अन्य जिलों या पुराने घटनाक्रमों से संबंधित होते हैं, जिन्हें वर्तमान बताकर साझा किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक संदेश समाज में अनावश्यक दहशत पैदा करते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध सूचना को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। यदि किसी व्यक्ति या गतिविधि पर संदेह हो तो तुरंत नजदीकी थाना, डायल 100 या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, स्वयं कानून हाथ में लेने का प्रयास न करें। कई बार अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों के साथ अभद्रता या हिंसा की घटनाएं भी सामने आती हैं, जो कानूनन अपराध है।

2 hrs ago
user_Vinay Namdeo Nainpur
Vinay Namdeo Nainpur
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

मंडला पुलिस की आमजन से अपील, भ्रामक जानकारीयों पर न दे ध्यान जिले में इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की चोरी से संबंधित भ्रामक एवं अपुष्ट संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से लोगों में भय और भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आमजन से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मंडला जिले में बच्चों की चोरी की कोई भी पुष्टि घटना दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो और संदेश प्रायः अन्य जिलों या पुराने घटनाक्रमों से संबंधित होते हैं, जिन्हें वर्तमान बताकर साझा किया जा रहा है। ऐसे भ्रामक संदेश समाज में अनावश्यक दहशत पैदा करते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध सूचना को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाएं। यदि किसी व्यक्ति या गतिविधि पर संदेह हो तो तुरंत नजदीकी थाना, डायल 100 या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, स्वयं कानून हाथ में लेने का प्रयास न करें। कई बार अफवाहों के कारण निर्दोष लोगों के साथ अभद्रता या हिंसा की घटनाएं भी सामने आती हैं, जो कानूनन अपराध है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत का दिन बताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का कहना है कि यह सच्चाई और लोकतंत्र की विजय है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं — Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Satyendar Jain और Sanjay Singh — को कथित शराब घोटाले के मामले में झूठे आरोपों में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज अदालत द्वारा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण सभी नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया गया। जिला अध्यक्ष के अनुसार, यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि आरोप निराधार थे और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थे। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि “यह जीत केवल आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि सच्चाई और न्याय की जीत है। आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज अदालत के फैसले ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है।”
    1
    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत का दिन बताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का कहना है कि यह सच्चाई और लोकतंत्र की विजय है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं — Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Satyendar Jain और Sanjay Singh — को कथित शराब घोटाले के मामले में झूठे आरोपों में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज अदालत द्वारा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण सभी नेताओं को बाइज्जत बरी कर दिया गया। जिला अध्यक्ष के अनुसार, यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि आरोप निराधार थे और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थे। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि “यह जीत केवल आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि सच्चाई और न्याय की जीत है। आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और हमारी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज अदालत के फैसले ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है।”
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • मंडला - कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया।
    1
    मंडला - कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • कलेक्टर श्री सोमेश मिश्राने किया हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन महिलाओं से की चर्चा, अधिकारियों को दिये उपयोग के निर्देश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से गुलाल तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और इस कार्य में सहयोग कर रही संस्था एकगांव टेक्नालोजी के श्री सुरेंद्र गुप्ता से भी बातचीत की। श्री गुप्ता ने बताया कि गेंदा की पंखुडियाँ, गूढहल की पत्तियाँ, पालक की पत्तियाँ, टेसू फूल जैसे अवयव सुखाकर अरारोट बेस की मदद से यह गुलाल तैयार किये जा रहे हैं। इन्हें 100-100 ग्राम के पैक में पैकिंग कर विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
    4
    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्राने किया हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन
महिलाओं से की चर्चा, अधिकारियों को दिये उपयोग के निर्देश
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कालोनी में ग्रामीण स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की पैकिंग का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से गुलाल तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और इस कार्य में सहयोग कर रही संस्था एकगांव टेक्नालोजी के श्री सुरेंद्र गुप्ता से भी बातचीत की।
श्री गुप्ता ने बताया कि गेंदा की पंखुडियाँ, गूढहल की पत्तियाँ, पालक की पत्तियाँ, टेसू फूल जैसे अवयव सुखाकर अरारोट बेस की मदद से यह गुलाल तैयार किये जा रहे हैं। इन्हें 100-100 ग्राम के पैक में पैकिंग कर विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
    user_Raj
    Raj
    Mandla, Madhya Pradesh•
    59 min ago
  • मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित 6 लोगों की हुई थी हत्या.... हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट... मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....
    1
    मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित  6 लोगों की हुई थी हत्या....
हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट...
मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित 6 लोगों की हुई थी हत्या.... हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट... मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....
    1
    मण्डला - मनेरी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला....आरोपी को दी अदालत ने फांसी की सजा...एक ही परिवार के 2 मासूमों सहित  6 लोगों की हुई थी हत्या....
हरीश ओर संतोष सोनी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम....एक हत्यारा संतोष की ही हुई थी मौत....आक्रोशित भीड़ ने आरोपी संतोष को उतारा था मौत के घाट...
मनेरी चौकी क्षेत्र में जुलाई 2020 में हुआ था नरसंहार....
    user_Yahova Blessing
    Yahova Blessing
    Voice of people Mandla, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मंडला: होली के नजदीक आते ही बाजार रंगों से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार मंडला में हर्बल रंग और गुलाल की खास मांग देखने को मिल रही है। जिले के आसपास के गांवों में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं फूलों और सब्जियों से पूरी तरह प्राकृतिक रंग तैयार कर रही हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल मुक्त हैं। माहिष्मती फार्मा संस्था से जुड़ी करीब 1200 महिलाएं 16 गांवों में समूह बनाकर पालक, गेंदे के फूल, गुड़हल, चुकंदर जैसी प्राकृतिक चीजों को सुखाकर और पीसकर रंग व गुलाल तैयार कर रही हैं। इन रंगों को मिलाकर अलग-अलग शेड बनाए जाते हैं और पैकिंग कर बाजार व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि बाजार के केमिकल रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि हर्बल रंग पूरी तरह सुरक्षित हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस बार प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं। साथ ही इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है।
    1
    मंडला: होली के नजदीक आते ही बाजार रंगों से सजने लगे हैं, लेकिन इस बार मंडला में हर्बल रंग और गुलाल की खास मांग देखने को मिल रही है। जिले के आसपास के गांवों में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं फूलों और सब्जियों से पूरी तरह प्राकृतिक रंग तैयार कर रही हैं, जो त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल मुक्त हैं।
माहिष्मती फार्मा संस्था से जुड़ी करीब 1200 महिलाएं 16 गांवों में समूह बनाकर पालक, गेंदे के फूल, गुड़हल, चुकंदर जैसी प्राकृतिक चीजों को सुखाकर और पीसकर रंग व गुलाल तैयार कर रही हैं। इन रंगों को मिलाकर अलग-अलग शेड बनाए जाते हैं और पैकिंग कर बाजार व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
समूह की महिलाओं का कहना है कि बाजार के केमिकल रंगों से आंखों में जलन, त्वचा एलर्जी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि हर्बल रंग पूरी तरह सुरक्षित हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस बार प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं। साथ ही इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार भी मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है।
    user_Prashant Patel
    Prashant Patel
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंचकर ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक फूलों एवं औषधीय तत्वों से तैयार यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद वे संगठित रूप से उत्पादन एवं पैकिंग का कार्य कर रही हैं। इस पहल से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
    1
    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉलोनी पहुंचकर ग्रामीण स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि हर्बल गुलाल न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक फूलों एवं औषधीय तत्वों से तैयार यह गुलाल पर्यावरण के अनुकूल है और बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद वे संगठित रूप से उत्पादन एवं पैकिंग का कार्य कर रही हैं। इस पहल से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.