हरिद्वार : भौरी गांव के जंगल मे 15 फ़ीट गहरे गड्ढे मे गिरा गुलदार..... भौरी गांव के जंगल में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू भौरी गांव के जंगल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब गड्ढे में गुलदार को देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण टीम को गुलदार को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद वन कर्मियों ने सुरक्षित तरीके से गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी बरती ताकि गुलदार को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास की ओर छोड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रेस्क्यू अभियान को देखते रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहें और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
हरिद्वार : भौरी गांव के जंगल मे 15 फ़ीट गहरे गड्ढे मे गिरा गुलदार..... भौरी गांव के जंगल में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू भौरी गांव के जंगल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब गड्ढे में गुलदार को देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण टीम को गुलदार को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद वन कर्मियों ने सुरक्षित तरीके से गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी बरती ताकि गुलदार को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास की ओर छोड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रेस्क्यू अभियान को देखते रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहें और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
- हरिद्वार में आज बैसाखी का स्नान हो रहा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों से देव डोलियां भी इस मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंची। अनेक श्रद्धालुओं ने कल भी बैसाखी का स्नान किया। दरअसल बैसाखी 13-14 में ही होती है हालांकि लंबे समय से बैसाखी का योग 14 अप्रैल में ही बन रहा है। आज 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 09:39 पर वैशाखी संक्रांति का आगमन हुआ। बैसाखी सूर्य के मेष राशि में आने पर मनाई जाती है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही पड़ती है। हर बारह वर्ष के अंतराल में इस दिन जब बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं तब हरिद्वार में कुंभ स्नान होता है।1
- Post by Om tv haridwar1
- 📢 The Aman Times 🚨 डोईवाला में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका डोईवाला में उस समय हलचल मच गई जब परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने कोतवाली के बाहर ही रोक दिया। ✈️ कांग्रेस नेता जोली ग्रांट एयरपोर्ट जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहते थे और क्षेत्र व राज्य की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे। 👮♂️ हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा ने मौके पर ही कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। 🗣️ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे जनता की समस्याओं को सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे,। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। 📌 इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है2
- 🔥 PLOT FOR SALE | ANUPAM VIHAR | GMS ROAD, DEHRADUN 🏡 📍 Prime Location: Anupam Vihar, GMS Road (Engineer Enclave & Haripuram Enclave se direct connectivity) 📐 Plot Size Details: • Total Area: 500 Gaj • Front: 85 Ft • Depth: 52 Ft • Road Width: 20 Ft 🚪 Double Entry Plot: • Entry 1: Engineer Enclave side • Entry 2: Haripuram Enclave side ✨ Perfect for: • Luxury Villa 🏡 • Builder Project 🏢 • Investment 📈 📌 Nearby Locations: • Balliwala Chowk – 5 Min • Clock Tower Dehradun – 10 Min • ISBT Dehradun – 12 Min • Graphic Era University – 10 Min • Jolly Grant Airport – 35 Min 💰 Best Deal | High Growth Location 🚀 📞 Contact Now: • 9528242511 (Miss Ritu Singh) • 8077606460 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. (Trusted Name in Real Estate) #GMSRoad #AnupamVihar #DehradunProperty #PlotForSale #500GajPlot #DehradunRealEstate #PropertyDealer #LuxuryLiving #InvestmentOpportunity #RealEstateIndia #PropertyInDehradun #DoubleEntryPlot #BuilderDeal #DreamHome #LandForSale #UttarakhandHousing #DehradunPlots #PrimeLocation #RealEstateDeals #PropertyInvestment #MissRituSingh1
- Post by HNNK News Sabir1
- देहरादून। नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की और देश व उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून कैंट स्थित सभा स्थल तक लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे लंबा रोड शो है। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जनता के इस अपार प्रेम और समर्थन से वे प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा मिलती है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है और वे इस बार भी उत्तराखंड से नई ऊर्जा लेकर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रोड शो में उमड़े जनसैलाब और लोगों के प्यार पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में जनता का प्यार देखते हुए वह तेजी से वाहन चलवाकर जनसभा में नहीं पहुंच पाए। लोगों का अभिवादन करने के लिए उनके वाहन को धीरे-धीरे चलाया गया, जिस कारण जनसभा में पहुंचने में एक घंटे से अधिक का विलंब हो गया। इसके लिए उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों से क्षमा मांगी। यह भव्य रोड शो इकोनॉमिक कॉरिडोर के महत्व के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता और प्रधानमंत्री के बीच गहरे जुड़ाव को भी दर्शाता है।4
- गतिमान "ऑपरेशन प्रहार" को सफल बनाने और जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों से शख्ती से निपटने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सुस्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने दिनांक 07/04/2026 को इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। दोनों भाइयों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो हुई थी वायरस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा इन तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। *पकड़े गए इनामी आरोपित-* 1- अमजद पुत्र रिफाकत उम्र 28 वर्ष 2- तजमुल पुत्र रिफाकत उम्र 26 वर्ष 3- तनवीर पुत्र रिफाकत उम्र 20 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार *दर्ज मुकदमा व धारा-* मु.अ.सं.-158/26 धारा - 115(2)/190/191(2)/191(3)/109/351(3)/324(2)BNS *पुलिस टीम-* 1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 2- उ.नि.बबलू चौहान 3- कां. राकेश नेगी 4- कां सुशील कुमार 5- कां ब्रह्मदत्त जोशी 6- का. अजीत तोमर1
- Post by Om tv haridwar1
- The Aman Times 🚨 रामनगर में दबंगों का आतंक, दुकानदार से बेरहमी से मारपीट रामनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उधार के पैसे मांगने पर दर्जनों युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित दुकानदार ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 👮♂️ पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1