युवा संगठन ने गीतांजलि गार्डन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी रक्षाबंधन की खुशियां आष्टा युवा संगठन ने गीतांजलि गार्डन में वितरित किए कपड़े, साड़ी, मिठाई, राखी एवं उपहार सामग्री आष्टा। त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद, विधवा, परित्यक्ता अथवा अनाथ परिवार इससे वंचित न रहे, इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक सेवा के लिए सक्रिय आष्टा युवा संगठन ने रक्षाबंधन पर्व पर 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं। स्थानीय गीतांजलि गार्डन में आयोजित समारोह में संगठन के प्रमुख आनंद गोस्वामी एवं उनकी टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को साड़ी, कपड़े, मिठाई, राखी, गोला एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। सामग्री का वितरण नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के हाथों कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, महेंद्र सिंह इंजीनियर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंघी, व्यापार संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या बजाज, प्रेम नारायण शर्मा, महेश राठी, पार्षद तेजसिंह राठौर, पत्रकार किरण राका, पत्रकार राजीव गुप्ता, श्रीमती भगवती सोनी एवं मनीष धरावा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों पवन राका, रोहित तोमर, आनंद शर्मा, रमेश कुशवाह, जेपी राठौर, सोनू गोस्वामी, मोंटू कोरी, विपिन सिंघी, विक्रम कुमावत, राहुल मालवीय एवं भविष्य राठौर ने कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान आए। 'ऑपरेशन मुस्कान' इसी सोच के साथ लगातार सेवा कार्य कर रहा है। इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा, मीना सिंघी, रूपेश राठौर, महेंद्र सिंह इंजीनियर, नरेंद्र कुशवाह, संध्या बजाज, भगवती सोनी, प्रेमनारायण शर्मा एवं भूरू मुकाती ने अपने संबोधन में युवा संगठन की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में मीना सोलंकी, संगीता बाई, हिना बाई, निशा मालवीय, निर्मला रेकवाल एवं रानी धूलिया सहित अनेक जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री प्रदान की गई। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद तेजसिंह राठौर ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में युवा संगठन आष्टा ने भविष्य में भी निरंतर ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
युवा संगठन ने गीतांजलि गार्डन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी रक्षाबंधन की खुशियां आष्टा युवा संगठन ने गीतांजलि गार्डन में वितरित किए कपड़े, साड़ी, मिठाई, राखी एवं उपहार सामग्री आष्टा। त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद, विधवा, परित्यक्ता अथवा अनाथ परिवार इससे वंचित न रहे, इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक सेवा के लिए सक्रिय आष्टा युवा संगठन ने रक्षाबंधन पर्व पर 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं। स्थानीय गीतांजलि गार्डन में आयोजित समारोह में संगठन के प्रमुख आनंद गोस्वामी एवं उनकी टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को साड़ी, कपड़े, मिठाई, राखी, गोला एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। सामग्री का वितरण नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के हाथों
कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, महेंद्र सिंह इंजीनियर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंघी, व्यापार संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या बजाज, प्रेम नारायण शर्मा, महेश राठी, पार्षद तेजसिंह राठौर, पत्रकार किरण राका, पत्रकार राजीव गुप्ता, श्रीमती भगवती सोनी एवं मनीष धरावा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों पवन राका, रोहित तोमर, आनंद शर्मा, रमेश कुशवाह, जेपी राठौर, सोनू गोस्वामी, मोंटू कोरी, विपिन सिंघी, विक्रम कुमावत, राहुल मालवीय एवं भविष्य राठौर ने कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान आए। 'ऑपरेशन मुस्कान' इसी सोच के साथ लगातार सेवा कार्य कर
रहा है। इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा, मीना सिंघी, रूपेश राठौर, महेंद्र सिंह इंजीनियर, नरेंद्र कुशवाह, संध्या बजाज, भगवती सोनी, प्रेमनारायण शर्मा एवं भूरू मुकाती ने अपने संबोधन में युवा संगठन की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में मीना सोलंकी, संगीता बाई, हिना बाई, निशा मालवीय, निर्मला रेकवाल एवं रानी धूलिया सहित अनेक जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री प्रदान की गई। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद तेजसिंह राठौर ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में युवा संगठन आष्टा ने भविष्य में भी निरंतर ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
- श्रावण के चौथे सोमवार पर निकली बाबा भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान भोलेनाथ, 30 से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रही श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नगर में भगवान भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी यात्रा निकाली गई। प्राचीन गणेश मंदिर से शाम 6 बजे प्रारंभ हो कर पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकली। यात्रा में विभिन्न कलाकारों द्वारा करीब 30 आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। जगह-जगह श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और प्रसादी का वितरण भी किया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती ने बुधवारा में भव्य स्वागत किया l पालकी में कड़ाबीन, ऊंटों की सवारी,घोड़ों की सवारी,अज्जू का बैंड, गोरिल्ला-पांडा-मोटू-पतलू, ढोल, चार बड़े भूत, लॉंग मैन, मुबारिक भाई का बैंड, सलीम भाई सितारा जान, आधोरी, बाहुबली शिवाजी, चार बंदर, राधा-कृष्ण की तीन झांकियां, मोर नृत्य, काली माता नृत्य, चार लड़कों की गंगा आरती,महाबली हनुमानजी, तिरुपति जी और साउंड प्रमुख आकर्षण रहें। इसके अलावा राजस्थान की ग्रुप प्रस्तुति, नर्सिंग अवतार, बैंड नंबर, बरगी 10-10 डमरू के साथ झांझ पार्टी, राजू भाई की गाड़ी, दादा गुरु बग्गी, उज्जैन की शाही पालकी तथा आष्टा महाकाल पालकी भी यात्रा में शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के साथ कलाकार ने पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का मनोरंजन करते हुए धार्मिक माहौल बनाए रखा। प्राचीनतम गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें साफा बांधा। संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित बैरागी ने सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह आदि की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान से कराई। इसके बाद पालकी बुधवारा राम मंदिर पर भक्तिभाव के साथ आरती हुई । यहां से भगवान भोलेनाथ की शाही पालकी गल चौराहा, सुभाष चौक, गंज चौराहा होते हुए सिकंदर बाजार पहुंchi इसके बाद बड़ा बाजार स्थित गणेश मंदिर पर पालकी पहुंची l जगह-जगहअंतिम शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। गाजे-बाजे, धार्मिक झांकियों, नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक सवारियों के साथ निकली शाही पालकी ने नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भक्तिमय वातावरण बना दिया l1
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- F.L.N. गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित सीखने का प्रयास मिशन अंकुर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित गतिविधि करवाते हुए बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक भाग लिया है ।1
- देवास RTO का बड़ा एक्शन, पीयूसी वैन ज़ब्त, बस मालिक से 1.13 लाख टैक्स वसूला ।।1
- 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा3
- भगवान टाकटेश्वर धाम धंसोड़ा रसोड़ा में यह घंसौदा वाला ताकतवर बाबा से पूरी होती जाती आवश्यक पधारे और सभी को यहां वीडियो शेयर करें ताकि किसी परिजनों को कोई तकलीफ हो तो संपर्क करें क्यों खुशी कॉलेज को आवश्यक पधारे1
- ग्राम घिसलाई में सड़क की हालत बदहाल है और लोगों का गुस्सा जो है की फूट रहा है शासन प्रशासन पर दैनिक विनाश भारत के कमरे पर लोगों ने अपनी शिकायत बताई और साथ ही बच्चों को भी स्कूल जाने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है1
- ननासा के निवासी दिनेश के साथ 232000 की ठगी अज्ञात लोगों ने की, शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है ननासा के युवक से साइबर ठागो ने 232000 ठगे पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच जारी कन्नौद/ कन्नौद थाना क्षेत्र में साइबर ठगो द्वारा 232000 की ठगी कर ली गई, कन्नौद पुलिस ने जानकारी देते हुऐ बताया कि ग्राम ननासा के निवासी दिनेश के साथ 232000 की ठगी अज्ञात लोगों ने की, शिकायत के बाद कन्नौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है1