logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील रामनगर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस खतौनी की त्रुटियों का मौके पर कराया निस्तारण, आवेदकों को तत्काल दिलाई राहत राजस्व, विद्युत एवम अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश विभिन्न तहसीलों में आज 61 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण बाराबंकी जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील रामनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसपी श्री अर्पित विजयवर्गीय, उपजिलाधिकारी रामनगर सुश्री आकांक्षा गुप्ता, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री विद्यांशु शेखर झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान ग्राम देवकहा निवासी संजय कुमार पुत्र हंसराज ने अवगत कराया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उनकी खतौनी में आदेश की अमलदरामद दर्ज नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित रजिस्ट्रार कानूनगो को बुलाकर अभिलेखों की जांच कराई तथा मौके पर ही खतौनी में आवश्यक प्रविष्टि सुनिश्चित कर खतौनी आवेदक को उपलब्ध करवाई। इसी क्रम में ग्राम गंगापुर निवासी श्री पंकज सिंह ने शिकायत की कि उनकी खतौनी में अंश गलत दर्ज हो गया है। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को बुलाकर अभिलेखों का परीक्षण कराया तथा मौके पर ही अंश संबंधी त्रुटि का संशोधन कराते हुए सही खतौनी आवेदक को उपलब्ध कराई। वहीं ग्राम किन्हौली निवासी श्री राम कुमार पुत्र नन्हई ने अवगत कराया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रारंभिक पैमाइश हो चुकी है तथा न्यायालय द्वारा मेड़बंदी के आदेश भी पारित किया जा चुके हैं, किन्तु अभी तक मौके पर मेड़बंदी नहीं कराई गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को एक सफ्ताह में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेड़बंदी कराकर प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर तथ्यों का सत्यापन करें तथा शिकायतों का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। (विभिन्न तहसीलों में आयी शिकायतें और निस्तारण) तहसील नवाबगंज में सीडीओ अन्ना सुदन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 190 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील राम सनेहीघाट में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 88 में से 14 का, तहसील सिरौलीगौसपुर मे 95 प्रार्थना पत्रों में से04 का, तहसील रामनगर में 143 में से 09 का, तहसील फतेहपुर में 65 में से 10 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 95 में से 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

1 hr ago
user_खबरों का रणक्षेत्र
खबरों का रणक्षेत्र
Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
110882df-af42-423e-8109-5d69091d33f1

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैं बाराबंकी से हूं और मैं सूरत में काम करता हूं सूरत में हो रही गंभीर बारी 💔
    1
    मैं बाराबंकी से हूं और मैं सूरत में काम करता हूं सूरत में हो रही गंभीर बारी 💔
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है
    1
    प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी
बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है। पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है। मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेला पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है। मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
 लखनऊ 

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है।

आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ईको चार पहिया वाहन चालक से ₹5,000 की कथित छीनेती का आरोप लगा है।

पीड़ित चालक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि कई वर्षों से वली खान नामक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल पुलिस संरक्षण में चल रहा है।

मोहान पुलिस चौकी की कथित साठगांठ से चल रहा खेला

पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

घटना के बाद चालक दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है।

मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वन विभाग का सराहनीय कार्य ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी नीलगाय की बचाई जान क्षेत्र में वन कर्मचारियों की प्रशंसा हो रही है। इस दौरान वन कर्मचारियों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाराबंकी में हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला
    1
    वन विभाग का सराहनीय कार्य 

ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी नीलगाय की बचाई जान 

क्षेत्र में वन कर्मचारियों की प्रशंसा हो रही है।

इस दौरान वन कर्मचारियों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बाराबंकी में हरख ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी
    1
    PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी

मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *बहराइच पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार फायरिंग के बाद दबोच गए आरोपी तमंचा चाकू और बांका बरामद* एंकर- "बहराइच जिले के थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस एक चाकू बोरी और प्लास्टिक की रस्सी बरामात की गई है पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी छुट्टा पशुओं को पड़कर सुनसान स्थान पर ले जाकर वध कर मांस बेचने की फिराक में थे पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जरवल रोड पुलिस ने वंचित की तलाश में दाताराम पुरवा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी इस दौरान तीन संदिग्ध युवक दिखे फिर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ पुत्र शरीफुल शरीफुल पुत्र अहमद हसन तथा अकरम पुत्र शरीफुल निवासी ग्राम हरचंद थाना जरवल रोड के रूप में हुई है पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा एक 315 बोर का तमंचा जिंदा हुआ खोखा कारतूस एक बांका एक चाकू बोरी और प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई है पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय किया रवाना
    1
    *बहराइच पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार फायरिंग के बाद दबोच गए आरोपी तमंचा चाकू और बांका बरामद*

एंकर-  "बहराइच जिले के थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले तीन शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस  एक चाकू बोरी और प्लास्टिक की रस्सी बरामात की गई है पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी छुट्टा  पशुओं को पड़कर सुनसान स्थान पर ले जाकर वध कर मांस बेचने की फिराक में थे पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जरवल रोड पुलिस ने वंचित की तलाश में दाताराम पुरवा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी इस दौरान तीन संदिग्ध युवक दिखे फिर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ पुत्र शरीफुल शरीफुल पुत्र अहमद हसन तथा अकरम पुत्र शरीफुल निवासी ग्राम हरचंद थाना जरवल रोड के रूप में हुई है पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा एक 315 बोर का तमंचा जिंदा हुआ खोखा कारतूस एक बांका एक चाकू बोरी और प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई है पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय किया रवाना
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.