बेतिया में 101 शिक्षकों को मिलेगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, “कबाड़ से जुगाड़” थीम पर होगा आयोजन बेतिया में 101 शिक्षकों को मिलेगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, “कबाड़ से जुगाड़” थीम पर होगा आयोजन पश्चिम चंपारण के बेतिया में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनोखा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। “द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर्स” के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कुमारबाग में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के 101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाएगा जो अपने विद्यालयों में रचनात्मक सोच और नवाचार के जरिए शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “कबाड़ से जुगाड़ – शिक्षक कर रहे नवाचार” रखी गई है। इस थीम के तहत ऐसे शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा, जो अनुपयोगी या कबाड़ सामग्री का उपयोग कर शिक्षण को आसान, रोचक और प्रयोगात्मक बना रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि चयनित शिक्षकों को आगे चलकर प्रमंडल और राज्य स्तर पर भी सम्मानित करने की योजना है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को व्यापक पहचान मिल सके और अन्य शिक्षक भी इससे प्रेरित हो सकें। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आफाक अहमद, वीरेंद्र नारायण यादव, अभिषेक रंजन, गरिमा देवी सिकारिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अनुभव, गार्गी कुमारी और कुमकुम पाठक सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस अनूठे आयोजन के माध्यम से न सिर्फ शिक्षकों के नवाचार को सम्मान मिलेगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक प्रयोगों को भी नई दिशा और पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर फरार श्रीनगर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम संध्या गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत की ओर भागने लगे और अपने साथ लाया सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर थाना मालखाने में जमा करा दिया गया है। चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार तीनों आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।1
- ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग बैरिया ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।1
- आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो। जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया। इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Post by Manjeet Kumar1
- जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना। विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।1
- बिहार के राजनीत में हलचल,, क्या होगा बिहार की राजनीत,, लोजपा नेता दिए अपना बयान,,1
- यह घटना हरसिद्धि थाने का है जहां पर पुलिस थाने में जाकर आवेदन देते समय वीडियो बनाने के जून में ऊपर केस करके #vmjlivenews #breakingnews #news #vmjlivenews #breakingnews1
- पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश बेतिया। डॉ. शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस सभागार बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण को बढ़ाने तथा रात्रि गश्ती के दौरान चौकसी कड़ी रखने का निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए सतत वाहन जांच अभियान चलाने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द उद्भेदन किया जाए। इसके अलावा शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने तथा जिन अपराधियों के खिलाफ वारंट जारी हैं, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया। बैठक में सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन तथा जनशिकायतों से संबंधित मामलों की त्वरित जांच करने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र के आमजनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता का विश्वास कायम रखना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें और अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंत में एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे तथा आमजनों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस गश्ती और चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।1