logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

24 से अधिक यात्री घायल शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बापूजी पेट्रोल पंप के सामने, ठुकराना जोड़ और बिजाना जोड़ के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस बस में करीब 52 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन कर खरगोन लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।

14 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

24 से अधिक यात्री घायल शाजापुर जिले में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बापूजी पेट्रोल पंप के सामने, ठुकराना जोड़ और बिजाना जोड़ के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस बस में करीब 52 यात्री सवार थे, जो केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन कर खरगोन लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए।

More news from Shajapur and nearby areas
  • शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित लगभग 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे। थकान के चलते घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए, जबकि उनकी भाभी लक्ष्मी बाई और भतीजा मनीष अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। गर्मी के कारण घर में कूलर चल रहा था और कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। रात करीब डेढ़ बजे, जब लक्ष्मी बाई की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब हैं। चोरों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला और मंगलसूत्र, रानी हार, चूड़ियां, झाले, चेन और अंगूठी समेत करीब 17 तोला सोना चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और ज्वेलरी के खाली बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे पहले से घर और जेवरों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    शुजालपुर के पास ग्राम उगली में 28 अप्रैल की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 17 तोला सोने के जेवरात सहित लगभग 15 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित ग्रामीण घनश्याम पाटीदार ने बताया कि वे रात करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन जिले के ग्राम कचनारिया से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे।
थकान के चलते घनश्याम पाटीदार घर की निचली मंजिल पर सो गए, जबकि उनकी भाभी लक्ष्मी बाई और भतीजा मनीष अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे।
गर्मी के कारण घर में कूलर चल रहा था और कमरों के दरवाजे खुले हुए थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
रात करीब डेढ़ बजे, जब लक्ष्मी बाई की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखी गोदरेज अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब हैं।
चोरों ने अलमारी के ऊपर रखी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला और मंगलसूत्र, रानी हार, चूड़ियां, झाले, चेन और अंगूठी समेत करीब 17 तोला सोना चोरी कर लिया।
हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर के अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया और ज्वेलरी के खाली बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस को संदेह है कि इस चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे पहले से घर और जेवरों की जानकारी थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और उनकी सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जाता, तब तक खरीद की तारीख आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
    2
    मुख्यमंत्री ने वेयरहाउसिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और उनकी सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जाता, तब तक खरीद की तारीख आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Ksurya Parmar न्यूज रिपोर्टर
    Ksurya Parmar न्यूज रिपोर्टर
    शुजालपुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sanju Seth
    1
    Post by Sanju Seth
    user_Sanju Seth
    Sanju Seth
    देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा नरसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष्य में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई | भक्ति मय हुआ सोयत कला नगर वासियों ने फूलों से पुष्प वर्षा के साथ किया भगवान की झांकी की जगह जगह आरती के साथ ही दर्शन किया
    1
    राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा नरसिंह चतुर्दशी के
उपलक्ष्य में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई |
भक्ति मय हुआ सोयत कला नगर वासियों ने फूलों से 
पुष्प वर्षा के साथ किया भगवान की झांकी की जगह जगह आरती के साथ ही दर्शन किया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    Voice of people सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लेंसकार्ट के बाद ऑटोमोबाइल शोरूम में तिलक लगाने को मना, फिर जमकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा उज्जैन जिले के नागदा में तिलक लगाने को लेकर बड़ा बवाल हुआ है, जहां मारुति सुजुकी कार शोरूम में काम करने वाला एक मैकेनिक तिलक लगाकर गया, तो उसके सहकर्मी ने उसे तिलक लगाकर आने से रोका और धमकी भी दी. बाद में कई हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी भी की. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. उज्जैन जिले के नागदा से एक बार फिर धार्मिक पहचान को लेकर विवाद सामने आया है. लेंसकार्ट के बाद अब एक ऑटोमोबाइल शोरूम में तिलक लगाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है. नागदा के उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे 17 पर स्थित एक मारुति सुजुकी शोरूम में काम करने वाले मैकेनिक के बीच तिलक लगाने को लेकर विवाद हो गया. जानकारी के मुताबिक, दयानंद कॉलोनी निवासी मैकेनिक रितिक उर्फ गोलू राठौर रोजाना माथे पर तिलक लगाकर काम पर पहुंचता था. इसी बात को लेकर उसके सहकर्मी खाचरौद निवासी मुबारिक लाला आपत्ति जता रहा था. पिछले करीब तीन महीनों से मुबारिक, रितिक को तिलक लगाने से रोकने के लिए दबाव बना रहा था और उसे धमकियां भी दे रहा था. सोमवार को जब रितिक तिलक लगाकर शोरूम पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई.
    1
    लेंसकार्ट के बाद ऑटोमोबाइल शोरूम में तिलक लगाने को मना, फिर जमकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
उज्जैन जिले के नागदा में तिलक लगाने को लेकर बड़ा बवाल हुआ है, जहां मारुति सुजुकी कार शोरूम में काम करने वाला एक मैकेनिक तिलक लगाकर गया, तो उसके सहकर्मी ने उसे तिलक लगाकर आने से रोका और धमकी भी दी. बाद में कई हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी भी की. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
उज्जैन जिले के नागदा से एक बार फिर धार्मिक पहचान को लेकर विवाद सामने आया है. लेंसकार्ट के बाद अब एक ऑटोमोबाइल शोरूम में तिलक लगाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है. नागदा के उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे 17 पर स्थित एक मारुति सुजुकी शोरूम में काम करने वाले मैकेनिक के बीच तिलक लगाने को लेकर विवाद हो गया.
जानकारी के मुताबिक, दयानंद कॉलोनी निवासी मैकेनिक रितिक उर्फ गोलू राठौर रोजाना माथे पर तिलक लगाकर काम पर पहुंचता था. इसी बात को लेकर उसके सहकर्मी खाचरौद निवासी मुबारिक लाला आपत्ति जता रहा था. पिछले करीब तीन महीनों से मुबारिक, रितिक को तिलक लगाने से रोकने के लिए दबाव बना रहा था और उसे धमकियां भी दे रहा था. सोमवार को जब रितिक तिलक लगाकर शोरूम पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई.
    user_Sujit sachan AAP🇮🇳🇮🇳
    Sujit sachan AAP🇮🇳🇮🇳
    Student Ujjain•
    6 hrs ago
  • मुख्यमंत्री अचानक शाजापुर जिले के ग्राम मकोड़ी पहुंचे, उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया शाजापुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज अचानक शाजापुर जिले के ग्राम मकोड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम के श्यामा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उपार्जन स्थल पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं देखी और किसानों से चर्चा भी की।
    1
    मुख्यमंत्री अचानक शाजापुर जिले के ग्राम मकोड़ी पहुंचे, उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया
शाजापुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज अचानक शाजापुर जिले के ग्राम मकोड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम के श्यामा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उपार्जन स्थल पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं देखी और किसानों से चर्चा भी की।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Jagdish nagar
    2
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.