मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। यह घटना 18 अप्रैल 2026 की शाम को हुई, जिसके बाद घायल युवक का मेरठ के हेल्थ केयर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कासमपुर खोला निवासी जॉनी ने मीरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई मोहित पुत्र संजू 18 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 8 बजे साइकिल से जानवर चराकर अपने गांव लौट रहे थे। जब मोहित अजब सिंह पुत्र स्वराज की ट्यूबवेल के सामने पहुंचे, तो वहां रणवीर पुत्र हुकुम सिंह ने उन्हें रुकने के लिए कहा। मोहित के न रुकने पर रणवीर ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। परिजन तुरंत मोहित को उपचार के लिए मेरठ के हेल्थ केयर हॉस्पिटल ले गए। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित के भाई के शरीर पर गोली लगने के आधार पर 19 अप्रैल की रात को आरोपी रणवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

- अवैध हथियार के साथ जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मीरापुर थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा निवासी गुलशेर पुत्र शफीक ने मीरापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सऊदी अरब की कंपनी में काम करता है इस कंपनी में मीरापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गाड़ी निवासी जुल्फिकार भी काम करता था तथा जुल्फों का नशा के आदि था जिसकी सूचना मेरे भाई ने कंपनी मालिक को दी कंपनी मालिक ने नशा करने के आरोप में जुल्फिकार को नौकरी से निकाल कर भारत वापस भेज दिया जुल्फिकार कंपनी से निकलने का कारण मेरे भाई नौशाद को मान बैठा और जुल्फिकार उसी दिन से मेरे भाई को लगातार मारने की धमकी देता आ रहा है जुल्फिकार में मेरे भाई के मोबाइल पर हाथ में अवैध हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो भेजी और हाथ में तलवार लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है इस मामले में मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है आरोपी की तलाश की जा रही है1
- Post by Vijay rathi1
- मुजफ्फरनगर , संवाददाता। समाजवादी पार्टी में लगातार कार्यक्रम व पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सपा नेता लोकेंद्र कुमार सिमरथी को उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की संस्तुति व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव ने लोकेंद्र कुमार सिमरथी को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए मजबूत जिला कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता लोकेंद्र कुमार सिमरथी को जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ज़िया चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से समाजवादी पार्टी को पीडीए समाज में मजबूती मिलेगी। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी,समाजवादी पार्टी जिला सचिव चौधरी यशपाल सिंह,समाजवादी महिला विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,सपा नेता मीर हसन,विक्की कुमार, मुकेंद्र कुमार,ओम कुमार, बिजेंद्र सिंह,मोनू कुमार सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Khulasha news1
- जनपद मुजफ्फरनगर में ड्रग फ्री' सिटी के लिए आगे आईं महिलाएं, एसपी सिटी से की खास मुलाकात जनपद में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में इसके प्रति बढ़ती लत को लेकर आज महिलाओं के एक समूह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात की। महिलाओं ने शहर के विभिन्न कैफे, गली-मोहल्लों और होटलों में अवैध रूप से बिक रहे नशे पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग की है। सोनिया सैनी और उनकी टीम ने मुजफ्फरनगर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग मांगा वह महिलाओं ने चिंता व्यक्त की कि हाईस्कूल और इंटर के छात्र शिक्षा के बजाय नशे की दलदल में फंस रहे हैं। आरोप लगाया गया कि शहर के कई कैफे और होटल 'हुक्का बार' या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री का अड्डा बन चुके हैं। एसपी सिटी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वह मुजफ्फरनगर को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। सोनिया सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के दौर में नशे का स्वरूप बदल गया है। पहले शराब की गंध से पता चल जाता था, लेकिन अब ऐसे नशीले पदार्थ बिक रहे हैं जिनकी गंध तक नहीं आती, जिससे माता-पिता को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। हमारे बच्चे स्कूलों के नाम पर इन कैफे और होटलों में जाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।" जब महिलाओं से पूछा गया कि क्या उनकी टीम भी इन कैफे और अड्डों पर जाकर निरीक्षण करेगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी ऐसा करती रही हैं और आने वाले समय में भी प्रशासन के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए काम करती रहेंगी।1
- बिजनौर के थाना किरतपुर इलाके में एक अभियुक को गोली लगने के मामले में सीओ नजीबाबाद ने दी जानकारी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगाई गई टीम। फ़िलहाल पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है1
- Post by Rajkumar Raj1
- Post by Vijay rathi1