होली बीतने के बाद भी नहीं मिला मानदेय, शिक्षा सेवकों में बढ़ी नाराजगी होली पर्व समाप्त होने के बाद भी फरवरी माह का मानदेय नहीं मिलने से शिक्षा सेवकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर कटिहार के इंदिरा गांधी पार्क में बिहार शिक्षा सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार रजक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षा सेवकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार रजक ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी कर्मियों को होली से पहले मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद होली बीत जाने के बाद भी फरवरी माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे शिक्षा सेवकों में काफी आक्रोश और नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से कर रहे हैं, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राज बिहारी रजक ने बताया कि कटिहार जिले में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिक्षा सेवकों में काफी उत्साह और हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर शिक्षा सेवक पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवक सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। बैठक के दौरान शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार रजक ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की मांग की। बैठक में मौजूद शिक्षा सेवकों ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ही मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।

- कटिहार: अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तीन पहिया वाहनों में लदे कुल 10 मवेशियों को भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तीन पहिया वाहनों में क्रूरता पूर्वक पशुओं को लादकर अवैध रूप से परिवहन करते हुए मधेपुरा गांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मधेपुरा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध तीन पहिया वाहन पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से कुल 10 मवेशी क्रूरतापूर्वक लदे हुए बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. असफाक (37 वर्ष) पिता शोहरब अली तथा मो. मोकीम (28 वर्ष) पिता अनिसुर रहमान, दोनों निवासी हरिसपुर थाना रौतारा जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से दो तीन पहिया वाहन और 10 मवेशी बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Artist Satyam1
- Post by Rahul Kumar Singh1
- या अल्लाह! आलम-ए-इस्लाम को ताक़त और इत्तेहाद अता फ़रमा: बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी1
- बारसोई मद्य निषेध विभाग ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई विभाग को पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र के कुछ गांवों में अवैध रूप से चुलाई शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है जिससे सामाजिक माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर सहित आसपास के कई आदिवासी गांवों में छापामारी की छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तालामई मरांडी और सुनीता मुर्मू के रूप में की गई वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 12 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं1
- होली पर्व के दिन रंग व मजाक करना पड़ा भारी दो पक्षों के बीच जमकर चला लाठी डंडा 7 व्यक्ति घायल मुकदमा दर्ज जाँच शुरू।1
- जलालगढ़ में मूंगफली की उन्नत खेती पर दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण का हुआ आयोजन क्षेत्रीय अनुसंधान उप-केंद्र, जलालगढ़ में नौ एवं दस मार्च दो हजार छब्बीस में मूंगफली की उन्नत खेती पर दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रायोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान, जूनागढ़ (गुजरात) द्वारा किया गया, जिसमें 30 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार महतो ने किया। इस दौरान केवीके जलालगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर के एम सिंह, क्षेत्रीय अनुसंधान उप-केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विनय कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गोविंद कुमार तथा मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर शशि प्रकाश विश्वकर्मा ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट-रोग नियंत्रण पर किसानों को जानकारी दी। प्रशिक्षण को किसानों ने उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण बताया।1
- कटिहार: जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 22 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग को पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव वाजिदपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तालामई मरांडी और सुनीता मुर्मू को मौके से गिरफ्तार किया गया। टीम ने उनके पास से करीब 12 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के ओवरब्रिज के नीचे भी कार्रवाई करते हुए 10.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2