logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण महिलाओं के साथ जमकर थिरके बीजेपी विधायक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बुलंदशहर से बीजेपी के सदर विधायक प्रदीप चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जी का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। गांव की महिलाओं के बीच पहुंचे विधायक लोकगीतों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। विधायक का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र के किसी गांव की बताई जा रही हैं... जहां ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचे बीजेपी सदर विधायक प्रदीप चौधरी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए। लोकगीत बजा तो विधायक जी भी सुर-ताल मिलाते नजर आए। ग्रामीण महिलाओं के साथ विधायक ने जमकर डांस किया और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विधायक के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे ग्रामीणों के साथ सहज जुड़ाव बता रहा है, तो कोई विधायक के इस अंदाज पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो अगौता क्षेत्र के किस गांव का है और किस कार्यक्रम के दौरान बनाया गया, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और विधायक प्रदीप चौधरी का ये 'डांसिंग अंदाज' सुर्खियां बटोर रहा है।

7 hrs ago
user_Dinesh kumar pal
Dinesh kumar pal
Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

ग्रामीण महिलाओं के साथ जमकर थिरके बीजेपी विधायक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बुलंदशहर से बीजेपी के सदर विधायक प्रदीप चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जी का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। गांव की महिलाओं के बीच पहुंचे विधायक लोकगीतों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। विधायक का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र के किसी गांव की बताई जा रही हैं... जहां ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचे बीजेपी सदर विधायक प्रदीप चौधरी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए। लोकगीत बजा तो विधायक जी भी सुर-ताल मिलाते नजर आए। ग्रामीण महिलाओं के साथ विधायक ने जमकर डांस किया और मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विधायक के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे ग्रामीणों के साथ सहज जुड़ाव बता रहा है, तो कोई विधायक के इस अंदाज पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो अगौता क्षेत्र के किस गांव का है और किस कार्यक्रम के दौरान बनाया गया, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और विधायक प्रदीप चौधरी का ये 'डांसिंग अंदाज' सुर्खियां बटोर रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अहार रोड पर दो फीट पानी, दो दर्जन गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी अनूपशहर, संवाददाता अहार रोड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात का करीब 100 सड़क पर दो फिट पानी जमा हो गया है। जिससे दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनूपशहर से अहार जाने वाले मार्ग पर खेतों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सड़क और गंगा किनारे बनी पत्थरों की सड़क के बीच स्थित एक बड़ा तालाब क्षेत्र के पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम था। तालाब पूरी तरह भर जाने के कारण आसपास का पानी सड़क पर ही एकत्र हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यह समस्या पिछले वर्ष भी सामने आई थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर कई स्थानों पर कब्जे कर मकान बनाए जाने से भी जल निकासी प्रभावित हुई है। बच्ची खेड़ा, तोरई, सिरोरा, हसनपुर, खलिकपुर, मोहम्मदपुर, अहार, पहाड़पुर और पचदेवरा समेत करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को इसी मार्ग से तहसील और थाने के कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरा होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग से वार्ता कर जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
    1
    अहार रोड पर दो फीट पानी, दो दर्जन गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

अनूपशहर, संवाददाता
अहार रोड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात का करीब 100 सड़क पर दो फिट पानी जमा हो गया है। जिससे दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अनूपशहर से अहार जाने वाले मार्ग पर खेतों के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सड़क और गंगा किनारे बनी पत्थरों की सड़क के बीच स्थित एक बड़ा तालाब क्षेत्र के पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम था। तालाब पूरी तरह भर जाने के कारण आसपास का पानी सड़क पर ही एकत्र हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है, कि यह समस्या पिछले वर्ष भी सामने आई थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर कई स्थानों पर कब्जे कर मकान बनाए जाने से भी जल निकासी प्रभावित हुई है।
बच्ची खेड़ा, तोरई, सिरोरा, हसनपुर, खलिकपुर, मोहम्मदपुर, अहार, पहाड़पुर और पचदेवरा समेत करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को इसी मार्ग से तहसील और थाने के कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरा होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग से वार्ता कर जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वयं रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश खानपुर स्थित हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वयं रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश खानपुर, 6 सितंबर 2026। खानपुर स्थित हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को डॉ. लोकेश चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रन बाय हैप्पी ए.आर.सी. फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाई जगजीत सिंह एवं उनके समस्त स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के उपरांत ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी गरीब, मजदूर, मजलूम अथवा जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे में सभी स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक पप्पू सिंह सैनी, प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, राकेश वकील साहब, आमिर खान, सावेज खान, कैफ, काशिफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। इस दौरान लोगों से रक्तदान को जन-अभियान बनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। रक्तदान करें — जीवन बचाएं। ❤️🩸 रिपोर्ट : पत्रकार समीर चौधरी परवाना #रक्तदानमहादान #रक्तदान #BloodDonation #मानवसेवा #समाजसेवा #ठाकुरशैलेंद्रआर्य #भाकियूअराजनैतिक #बुलंदशहर #खानपुर
    4
    मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वयं रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश
खानपुर स्थित हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन
मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्वयं रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश
खानपुर, 6 सितंबर 2026। खानपुर स्थित हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को डॉ. लोकेश चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रन बाय हैप्पी ए.आर.सी. फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर भाई जगजीत सिंह एवं उनके समस्त स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि ठाकुर शैलेंद्र आर्य का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के उपरांत ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
इस दौरान ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी गरीब, मजदूर, मजलूम अथवा जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे में सभी स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से हरिद्वारी लाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक पप्पू सिंह सैनी, प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, राकेश वकील साहब, आमिर खान, सावेज खान, कैफ, काशिफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में सहभागिता की।
इस दौरान लोगों से रक्तदान को जन-अभियान बनाने तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
रक्तदान करें — जीवन बचाएं। ❤️🩸
रिपोर्ट : पत्रकार समीर चौधरी परवाना
#रक्तदानमहादान #रक्तदान #BloodDonation #मानवसेवा #समाजसेवा #ठाकुरशैलेंद्रआर्य #भाकियूअराजनैतिक #बुलंदशहर #खानपुर
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खुर्जा यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर गांव धरारी से खुर्जा के लिए निकली मनीष सोलंकी की पैदल यात्रा को पुलिस ने गांव फराना में रोक दिया। यात्रा में करीब 200 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रा रोके जाने के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खुर्जा की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, पुलिस ने गांव फराना में पहुंचकर पैदल यात्रा को रोक दिया 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खुर्जा यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर गांव धरारी से खुर्जा के लिए निकली मनीष सोलंकी की पैदल यात्रा को पुलिस ने गांव फराना में रोक दिया। यात्रा में करीब 200 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रा रोके जाने के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खुर्जा की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, पुलिस ने गांव फराना में पहुंचकर पैदल यात्रा को रोक दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस और यात्रा में शामिल लोगों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ। यात्रा को रोके जाने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आगे यात्रा को अनुमति देती है या नहीं। मौके से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
    4
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खुर्जा

यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर गांव धरारी से खुर्जा के लिए निकली मनीष सोलंकी की पैदल यात्रा को पुलिस ने गांव फराना में रोक दिया। यात्रा में करीब 200 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रा रोके जाने के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई।

यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खुर्जा की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, पुलिस ने गांव फराना में पहुंचकर पैदल यात्रा को रोक दिया
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | खुर्जा
यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर गांव धरारी से खुर्जा के लिए निकली मनीष सोलंकी की पैदल यात्रा को पुलिस ने गांव फराना में रोक दिया। यात्रा में करीब 200 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा यात्रा रोके जाने के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई।
यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से खुर्जा की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, पुलिस ने गांव फराना में पहुंचकर पैदल यात्रा को रोक दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस और यात्रा में शामिल लोगों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ।
यात्रा को रोके जाने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आगे यात्रा को अनुमति देती है या नहीं।
मौके से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।
    user_Abhishekgaur
    Abhishekgaur
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छह माह के लिए शातिर अभियुक्त रिंकू जिलाबदर, गांव में कराई मुनादी बुलन्दशहर, रविवार। जहांगीरपुर थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त रिंकू पुत्र गिरिराज निवासी ग्राम छपना को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। जिलाधिकारी बुलन्दशहर के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर मुनादी कराई। इसके बाद उसे छह माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रिंकू के खिलाफ थाना जहांगीरपुर में मारपीट आदि के दो अभियोग पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई के संबंध में ग्रामीणों को भी जानकारी दी।
    2
    छह माह के लिए शातिर अभियुक्त रिंकू जिलाबदर, गांव में कराई मुनादी
बुलन्दशहर, रविवार। जहांगीरपुर थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त रिंकू पुत्र गिरिराज निवासी ग्राम छपना को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। जिलाधिकारी बुलन्दशहर के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर मुनादी कराई। इसके बाद उसे छह माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार रिंकू के खिलाफ थाना जहांगीरपुर में मारपीट आदि के दो अभियोग पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने जिलाबदर की कार्रवाई के संबंध में ग्रामीणों को भी जानकारी दी।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बुलंदशहर 12 सितंबर को बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव। बुलंदशहर के मेरठ रोड़ स्थित गांव कमालपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित। जनसभा में PDA के कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी मौजूद रहेंगे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने सरकार के नुमाइंदों पर आरोप लगाया की सभा के लिए नुमाइश ग्राउंड नहीं दिया गया। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर 12 सितंबर को बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव।
बुलंदशहर के मेरठ रोड़ स्थित गांव कमालपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित।
जनसभा में PDA के कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी मौजूद रहेंगे
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने सरकार के नुमाइंदों पर आरोप लगाया की सभा के लिए नुमाइश ग्राउंड नहीं दिया गया।
रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोड़ैचा चौराहे पर माइक्रोफाइनेंस शाखा में बड़ी चोरी, ₹1.83 लाख कैश चोरी का आरोप, CCTV DVR भी क्षतिग्रस्त सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र स्थित गोड़ैचा चौराहे पर Beststar Microfinance शाखा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने लोहे की ग्रिल काटकर शाखा में प्रवेश किया और कैश बॉक्स तोड़कर करीब ₹1.83 लाख रुपये चोरी किए जाने का आरोप है। चोरों ने CCTV का DVR भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शाखा प्रबंधक ने सदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गोड़ैचा चौराहे पर माइक्रोफाइनेंस शाखा में बड़ी चोरी, ₹1.83 लाख कैश चोरी का आरोप, CCTV DVR भी क्षतिग्रस्त
सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र स्थित गोड़ैचा चौराहे पर Beststar Microfinance शाखा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने लोहे की ग्रिल काटकर शाखा में प्रवेश किया और कैश बॉक्स तोड़कर करीब ₹1.83 लाख रुपये चोरी किए जाने का आरोप है।
चोरों ने CCTV का DVR भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शाखा प्रबंधक ने सदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • UGC के फैसले के रोलबैक की मांग को लेकर धरारी गांव से खुर्जा तक समस्त गांववासियों द्वारा पैदल यात्रा निकाली जा रही है।
    1
    UGC के फैसले के रोलबैक की मांग को लेकर धरारी गांव से खुर्जा तक समस्त गांववासियों द्वारा पैदल यात्रा निकाली जा रही है।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसान नेता पर महिला से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप पुलिस जांच में जुटी बुलन्दशहर : किसान नेता पर महिला से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप आरोपी से पति से सुलह कराने में मदद मांगने पहुंची थी पीड़िता पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म के बाद धमकी का भी आरोप लगाया कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई जारी बुलन्दशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला ।
    1
    किसान नेता पर महिला से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप पुलिस जांच में जुटी
बुलन्दशहर : किसान नेता पर महिला से दुष्कर्म का गम्भीर आरोप आरोपी से पति से सुलह कराने में मदद मांगने पहुंची थी पीड़िता पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म के बाद धमकी का भी आरोप लगाया कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई जारी बुलन्दशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.