Shuru
Apke Nagar Ki App…
🌿🍂 ❤️🩹🙇🏻♂️ *रहमतों के फूल बरसते हैं,* *जब महादेव का दीदार होता है...😍* *बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* *जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* ┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* *♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️* ┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛* 🌿🍂 ❤️🩹🙇🏻♂️ *रहमतों के फूल बरसते हैं,* *जब महादेव का दीदार होता है...😍* *बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* *जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* ┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* *♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️* ┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛*
Vijendra jangid
🌿🍂 ❤️🩹🙇🏻♂️ *रहमतों के फूल बरसते हैं,* *जब महादेव का दीदार होता है...😍* *बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* *जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* ┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* *♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️* ┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛* 🌿🍂 ❤️🩹🙇🏻♂️ *रहमतों के फूल बरसते हैं,* *जब महादेव का दीदार होता है...😍* *बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* *जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* ┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* *♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️* ┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛*
More news from राजस्थान and nearby areas
- चाकसू में पत्नी की हत्या, आरोपी पति रातभर शव के पास बैठा रहा, सुबह हुआ खुलासा ---- चाकसू। क्षेत्र के स्वामी का वास गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी रातभर शव के पास ही बैठा रहा और मोबाइल चलाता रहा। सुबह जब परिजनों को शक हुआ और कमरे के अंदर झांककर देखा गया तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चुरी में रखवाया गया और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रामअवतार रेगर (28) पुत्र मेवाराम रेगर के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी सुनीता देवी (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। खिड़की से झांककर हुआ खुलासा परिजनों के अनुसार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से अंदर देखा गया, जहां आरोपी कमरे में बैठा था और पास में पत्नी का शव पड़ा हुआ था। दहेज और मारपीट के आरोप मृतका के भाई बनवारी वर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज और पैसों को लेकर विवाद करता था और अक्सर मारपीट करता था। आरोपी किसी प्रकार का काम नहीं करता था, जबकि सुनीता ही मेहनत कर घर का खर्च चलाती थी। परिजनों के अनुसार आरोपी नशे का आदी था और उसका व्यवहार आक्रामक था, जिससे परिवार में डर का माहौल रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। न्यूज़ फ़ोटो 02 पति ने की पत्नी की हत्या1
- Post by Sandeep Gupta1
- गंगापुर सिटी। शहर में बिजली निगम की ओर से डिस्कॉम क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 का रविवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आगाज हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीणा और विशिष्ट अतिथि गंगापुर सिटी अधिशासी अभियंता और करौली के अधीक्षण अभियंता रूपसिंह गुर्जर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बदनसिंह गुर्जर ने विधिवत रूप से फीता काटकर और बल्ले से पहली गेंद खेल विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप जोशी, कुंजीलाल मीणा, समाजसेवी राजेश काका खन्ना सहित विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेम और सदभाव बढ़ता है, साथ ही खेल शारीरिक जीवन में काफी महत्व रखते है। खेलों से शरीर स्वस्थ्य रहता है और शरीर में स्फुर्ति आती है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। कमेटी के पदाधिकारी भूपेश शर्मा, वीरसिंह, मनीष, श्रीमोहन, विकास अग्रवाल और विजेन्द्र आदि ने बताया कि कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के अलावा जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, खंडार, मलारना, निवाई सहित कई टीमें भाग ले रही है। पहले दिन रविवार को उदघाटन मैच गंगापुर सिटी और दौसा के बीच खेला गया। गंगापुर सिटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 137 रनों का बडा स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम के राजेश मीणा ने 48 और लोकेश मीणा ने 58 रनों का सहयोग किया। दौसा की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन ही बना पाई और ढेर हो गई। मैच में कैच ऑफ दा मैच पवन सैन रहे।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- अब पीलोदा में उड़ी चद्दरे, ओएचई में अटकी, 2 घंटे खड़ी रही कासगंज ट्रेन, चार दिन में दूसरी घटना #rail #railway #railwaystation #railwaystationview #railwaystationview_ Ministry of Railways, Government of India1
- अब पीलोदा में उड़ी चद्दरे, ओएचई में अटकी, 2 घंटे खड़ी रही कासगंज ट्रेन, चार दिन में दूसरी घटना कोटा। गंगापुर के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1
- सवाई माधोपुर, 5 अप्रैल। उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रथम पारी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिन्दी का पेपर तथा द्वितीय पारी में अपरान्ह 3 बजे से सांय 5 बजे तक सामान्य ज्ञान व विज्ञान का पेपर होगा। प्रथम पारी में प्रातः 10 बजे जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिले के 29 परीक्षा केन्द्रों पर 5 अप्रैल को 8 हजार 472 और 6 अप्रैल को 8 हजार 496 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।1
- रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा शनिवार को कोटा उमराव मल पुरोहित सभागार, वर्कशॉप, गंगापुर तथा सवाई माधोपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 604 यूनिट रक्तदान हुआ। उमराव मल पुरोहित सभागार में शुक्रवार और शनिवार को कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें कुल 170 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव के 60वें जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों के अलावा साथ हिन्द मजदूर सभा से सलग्न असंगठित श्रेत्र की मजदूर यूनियनों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में यूनियन के सहायक महामंत्री नरेश मालव ने अपनी पत्नी ममता मालव के साथ 49वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को वनसर्ट ओरगनाजेशन द्वारा राकेश भार्गव के सौजन्य से पौष्टिक दूध का भी वितरण किया गया। इसके अलावा लोको पायलट टीकम शर्मा ने अपनी पत्नी देवेश शर्मा एवं अनिल पचौरी ने अपने पुत्र माधव के साथ तथा ज्योति माथुर और सीमा सिंह ने भी रक्तदान किया। सभी जांचे निशुल्क यूनियन के कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर द्वारा किया गया था। डॉ. निधि गोयल, डॉ. यश वर्धन शर्मा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने मैमोग्राफी, चेस्ट एक्स-रे, सीए-125, पीएसए, सीबीसी एवं पैप स्केनर जैसी महत्वपूर्ण जाँचें निशुल्क की गईं।1
- Post by Sandeep Gupta1