logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समस्तीपुर शहर में मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में जोरदार प्रदर्शन मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौराहा पहुंचा, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने, कृषि भूमि की कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने तथा किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठी व आश्रुगैस चलाने के जिम्मेवार गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता देश की खेती, किसानों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह साबित होगा। वक्ताओं ने कहा कि खेती और कृषि भूमि को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले करने की नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 12 सैटेलाइट टाउनशिप एवं टोपो लैंड के नाम पर कृषि भूमि के लैंड पूलिंग के माध्यम से कथित भूमि अधिग्रहण की योजनाओं को वापस लेने की मांग उठाई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश के अन्नदाताओं की आजीविका और खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाली किसी भी नीति का किसान संगठन पुरजोर विरोध करेंगे। इस सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक अनील प्रसाद ने की। सभा में जिला किसान कौंसिल के जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, संयुक्त सचिव उपेंद्र राय, दिनेश राय, भूषण महतो, सुरेंद्र कुमार, बिगन पटेल, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार, सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, मो० उस्मान, सोनेलाल पासवान, प्रो० उमेश कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, रामरतन सिंह राकेश, शंकर साह और शंभू चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर व ग्रामीण उपस्थित थे। सभा के अंत में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि एवं आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के समस्तीपुर में पेपर लीक के विरोध में NSUI संगठन से जुड़े छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। इस दौरान छात्रों ने एक विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
    1
    बिहार के समस्तीपुर में पेपर लीक के विरोध में NSUI संगठन से जुड़े छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। इस दौरान छात्रों ने एक विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • LJPR के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार में मुसलमानों को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान पर निकल पड़े हैं।
    1
    LJPR के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार में मुसलमानों को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान पर निकल पड़े हैं।
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter लहेरिअसारै, दरभंगा•
    22 min ago
  • जन सुराज की बढ़ती हलचल से बिहार बीजेपी टेंशन में आ गई है। बांकीपुर चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है, जहाँ प्रशांत किशोर ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर चुनाव में अपनी पूरी शक्ति झोंके जाने के बाद अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या नितिन नवीन का नया दांव बांकीपुर को बचा पाएगा।
    1
    जन सुराज की बढ़ती हलचल से बिहार बीजेपी टेंशन में आ गई है। बांकीपुर चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है, जहाँ प्रशांत किशोर ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर चुनाव में अपनी पूरी शक्ति झोंके जाने के बाद अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या नितिन नवीन का नया दांव बांकीपुर को बचा पाएगा।
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    32 min ago
  • समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के पानी ने अस्पताल के जर्जर ढर्रे और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल की छत से लगातार बारिश का पानी टपक रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र की इस बदहाली और दुर्दशा को देखते हुए पटोरी के एसडीएम विकास पांडे ने अस्पताल का जायजा लिया और इस जनसमस्या को लेकर अपनी बात रखी।
    1
    समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अस्पताल की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के पानी ने अस्पताल के जर्जर ढर्रे और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल की छत से लगातार बारिश का पानी टपक रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

स्वास्थ्य केंद्र की इस बदहाली और दुर्दशा को देखते हुए पटोरी के एसडीएम विकास पांडे ने अस्पताल का जायजा लिया और इस जनसमस्या को लेकर अपनी बात रखी।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • दरभंगा के गौड़ा बौराम में एक चालू बिजली ट्रांसफार्मर पर इस कदर जंगली पेड़-पौधे उग आए हैं कि वह किसी बगीचे जैसा दिखने लगा है। यह ट्रांसफार्मर कोई बंद या बेकार पड़ा ढांचा नहीं, बल्कि पूरी तरह चालू हालत में है। इस पर उगे घने पेड़-पौधों को खाने के लिए कई जानवर और मवेशी लगातार वहां पहुंच रहे हैं। फिलहाल बारिश का मौसम है और जमीन से लेकर सड़क तक सब कुछ भीगा हुआ है, जिससे मवेशियों के लिए बेहद गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बिजली विभाग पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है और उसके भ्रष्ट कर्मियों ने कई जगहों पर ऐसी ही व्यवस्था कर रखी है। विभाग की इसी लापरवाही की वजह से आम लोग बेहद परेशान हैं।
    1
    दरभंगा के गौड़ा बौराम में एक चालू बिजली ट्रांसफार्मर पर इस कदर जंगली पेड़-पौधे उग आए हैं कि वह किसी बगीचे जैसा दिखने लगा है। यह ट्रांसफार्मर कोई बंद या बेकार पड़ा ढांचा नहीं, बल्कि पूरी तरह चालू हालत में है। इस पर उगे घने पेड़-पौधों को खाने के लिए कई जानवर और मवेशी लगातार वहां पहुंच रहे हैं।

फिलहाल बारिश का मौसम है और जमीन से लेकर सड़क तक सब कुछ भीगा हुआ है, जिससे मवेशियों के लिए बेहद गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बिजली विभाग पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है और उसके भ्रष्ट कर्मियों ने कई जगहों पर ऐसी ही व्यवस्था कर रखी है। विभाग की इसी लापरवाही की वजह से आम लोग बेहद परेशान हैं।
    user_Janpad Bihar24
    Janpad Bihar24
    Media company Darbhanga, Bihar•
    12 hrs ago
  • समस्तीपुर में भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने एक मार्च निकाला। इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
    1
    समस्तीपुर में भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने एक मार्च निकाला। इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव में बुधवार की शाम दाह संस्कार से लौट रहे दो ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरिविलाश पासवान के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति रामजी साह के पुत्र महेश्वर साह बताए गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने के पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना से धर्मपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरा गांव स्तब्ध है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव में बुधवार की शाम दाह संस्कार से लौट रहे दो ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरिविलाश पासवान के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति रामजी साह के पुत्र महेश्वर साह बताए गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने के पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना से धर्मपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरा गांव स्तब्ध है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव में बुधवार की शाम दाह संस्कार से लौट रहे दो ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरिविलाश पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रामजी साह के पुत्र महेश्वर साह के रूप में हुई है, जिनका इलाज मोहिउद्दीननगर स्थित स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने से पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है और मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से धर्मपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। घटना से विचलित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव में बुधवार की शाम दाह संस्कार से लौट रहे दो ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरिविलाश पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रामजी साह के पुत्र महेश्वर साह के रूप में हुई है, जिनका इलाज मोहिउद्दीननगर स्थित स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने से पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है और मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से धर्मपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त है। घटना से विचलित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.