Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर ब्रेकिंग | मेडिकल कराने आए युवक को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल ललितपुर। मेडिकल कराने आए एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इमरजेंसी का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Sandip mishra
ललितपुर ब्रेकिंग | मेडिकल कराने आए युवक को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल ललितपुर। मेडिकल कराने आए एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इमरजेंसी का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी की रैली में उमड़ी जेन जी की भीड़, केंद्र सरकार पर किया कटाक्ष प्रयागराज में राहुल गांधी की मौजूदगी में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें जेन जी युवाओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान केंद्र में भाजपा सरकार के 12 में सत्ताधारी नेताओं और उद्योगपतियों की संपत्ति में हुई अकूत बढ़ोत्तरी के बारे में भी सवाल उठाए गए। बहरहाल इस रैली को अधिकांश टीवी न्यूज चैनल पर प्रसारित नहीं किया गया लेकिन युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर स्वयं प्रसारित कर युवाओं के मन बात उजागर कर दी।1
- कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारी का लिया जायजा *कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया जायजा* *लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश* *खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण* *टीकमगढ़, 09 अगस्त 2026।* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज बल्देवगढ़ एवं खरगापुर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने बलदेवगढ़ तहसील में मंगलवार को आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में अधिकारियों एवं पटवारियों के साथ बैठक कर रिकॉर्ड सुधार से संबंधित प्रकरणों एवं लंबित फाइलों की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड सुधार से जुड़े लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में शिविर लगाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा आमजन को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्टर ने रिकॉर्ड सुधार कैंप में प्राप्त होने वाले एवं पूर्व से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बलदेवगढ़ एसडीएम श्री निशांत भूरिया, बल्देवगढ़ बीएमओ श्री अंकित त्रिपाठी, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतीय का दो टूक जवाब….... शेरे बुंदेलखंड अमर शहीद नारायण दास खरे(टीकमगढ़ mp) की प्रतिमा या उनके मेला ग्राउंड को किसी भी तरह से हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है और ना ही कोई कार्रवाई की जाएगी वह बुंदेलखंड की धरोहर है दमोह कलेक्टर के बेटे के नाम निकली थी सीमांकन में क्या कहा जरा आप भी सुन लीजिए….....1
- टीकमगढ़ मे रविवार की शाम को झमाझम बारिश का दौर जारी थोड़ी ही बारिश में नालिया हुई चोक सड़कों पर बहता पानी1
- आदिवासी परिवार के दोनों बेटों का अग्निवीर भर्ती में चयन, छात्रावास में रहकर की तैयारी; अधीक्षक आलोक गुप्ता के मार्गदर्शन ने बढ़ाया आत्मविश्वास आदिवासी परिवार के दोनों बेटों का अग्निवीर भर्ती में चयन, छात्रावास में रहकर की तैयारी; अधीक्षक आलोक गुप्ता के मार्गदर्शन ने बढ़ाया आत्मविश्वास टीकमगढ़। प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती और मजबूत इरादों के सामने आर्थिक तंगी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती। टीकमगढ़ क्षेत्र के एक आदिवासी परिवार के दो सगे भाइयों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है। दोनों भाइयों का एक साथ अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ क्षेत्र और छात्रावास में भी खुशी का माहौल है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले दोनों भाइयों के लिए पढ़ाई और भर्ती की तैयारी आसान नहीं थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई के साथ अग्निवीर भर्ती की तैयारी जारी रखी। नियमित अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दोनों भाइयों ने अपनी ताकत बनाया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और दोनों एक साथ अग्निवीर के लिए चयनित हो गए। इस सफलता में छात्रावास अधीक्षक आलोक गुप्ता का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि लगातार मोटिवेशन देकर लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के बीच सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने, उनकी हौसला अफजाई करने और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का विश्वास पैदा करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। दोनों भाइयों की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। इन भाइयों ने साबित कर दिया कि साधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन मेहनत और हौसले की कोई सीमा नहीं होती।4
- यूपी-एमपी बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में आठ घायल दो की हालत गंभीर, धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग यूपी-एमपी बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की भिड़ंत में आठ घायल दो की हालत गंभीर, धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग ललितपुर। यूपी-एमपी बॉर्डर पर स्थित अमझरा घाटी के पास शनिवार को ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कार चालक गोलू (25) को प्राथमिक उपचार के बाद सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि तिलक (30) की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं अन्य घायलों को ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में मेहरवान (40), रोहित (26), रूपेश (28), अर्जुन (23) समेत अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया कि सभी लोग धार्मिक स्थल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों में अधिकांश थाना बालाबेहट क्षेत्र के ग्राम सलैया के निवासी बताए गए हैं, जबकि एक घायल मध्य प्रदेश के पड़ोसी गांव सीपर का रहने वाला है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।3