अपर पुलिस अधीक्षक ने किया गंजडुंडवारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ने किया गंजडुंडवारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण अभिलेखों के रखरखाव की जांच कर विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश कासगंज। अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज ने क्षेत्राधिकारी पटियाली के साथ 15 सितंबर की देर शाम थाना गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर और मिशन शक्ति केंद्र की जांच की गई। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और उनके रखरखाव को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। विवेचकों को विवेचनाओं का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त भी की। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने पर जोर दिया।

- कासगंज के मानपुर नगरिया में बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों का मिर्जापुर पावर हाउस पर जोरदार प्रदर्शन, घंटों चले धरने के बाद लौटी बिजली कासगंज। जनपद के मानपुर नगरिया गांव में पिछले दो हफ्तों से चल रही भारी बिजली कटौती से तंग आकर ग्रामीणों ने बीती रात मिर्जापुर बिजली घर का घेराव किया। उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने के दावों के विपरीत, गांव में कई-कई घंटों तक अंधेरा छाया रहता है। भीषण गर्मी और बरसात के इस मौसम में बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अजीत चौहान के नेतृत्व में पावर हाउस पर धरना दिया। पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद रात को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: 15-20 दिनों से भारी कटौती: मानपुर नगरिया में पिछले 15-20 दिनों से लगातार बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। रात का अंधेरा और उमस: रोजाना शाम 7:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रहती है। बरसात और गर्मी के मौसम में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।सरकारी दावों की पोल: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश हैं, लेकिन धरातल पर बिजली बहुत कम समय के लिए आ रही है। अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया: प्रदर्शन से पहले जब भाजपा नेता अजीत चौहान ने जूनियर इंजीनियर (JE) कुमारपाल और एसडीओ (SDO) से फोन पर बात की, तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब या सटीक जानकारी नहीं दी, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। रात को घेराव और धरना: अधिकारियों के रवैये से नाराज होकर ग्रामीण रात करीब 10:30 बजे मिर्जापुर बिजली घर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस: हंगामे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नगरिया आशीष राय और 112 डायल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दो घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई: पुलिस की मौजूदगी और ग्रामीणों के भारी दबाव के बाद, रात करीब 12:30 बजे बिजली विभाग ने आपूर्ति सुचारू की, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। यह लोग रहे मौजूद इस प्रदर्शन में अजीत चौहान, देवेंद्र सिंह³, मनोज भारद्वाज, सुनील सिंह सोलंकी, सौरभ ठाकुर, विजय यादव, अवधेश बघेल, डॉ. जितेंद्र बघेल उपस्थित रहे4
- कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप1
- मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।1
- गंगीरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर बंबे पर स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल से अज्ञात चोर एलसीडी चुरा ले गए। चोरों ने हॉल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने पर घटना का पता चला। स्कूल की इंचार्ज अनुराधा ने बताया कि प्रधानाचार्य गरिमा छुट्टी पर हैं और स्कूल का प्रभार उनके पास है। मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचीं, तो हॉल का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दीवार पर लगी एलसीडी गायब थी। अनुराधा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि स्कूल की ओर से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने की कोशिश की जाएगी। वहीं, गंगीरी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।1
- Aap dekh sakte bjp sarkar ke kaam kis tarah se hote ye khabar ishanpur goun parivartan chok ki h ye khabar sarkar ki taraf se lagai Hui tanki ki h jo ki ye parivartan chok pe rahgeero ke pani pine ke lye lagai gai h or aap dekh sakte iska kis tarah se pda hua h na kbhi isme pani ata h or n kabhi iski dekh rekh hui or aas pass me jhaadi bhi khdi hui h jo ki kisi ko pta hi nhi ki yha par koi tanki bhi lgi hui h meri sarkar se apeel h ki isko theek karaye jis se ki kisi jarurat mand ki pyas buj sake.1
- कासगंज नगर पालिका के मंदिर में पेंटर ने पोती कालिख! मेहनताना नहीं मिलने से नाराजगी का मामला1
- *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत* *1
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। बदायूं ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हत्या का आरोप। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मचा हड़कंप। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरा बरेला गांव का है।2