logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोसी। जामडीह सड़क हादसे में गई तीन दोस्तों में एक बेचन यादव बीबीपुर गांव निवासी की मौत से परिवार हुआ बेसहारा घोसी सांसद राजीव ने स्व० बेचन यादव के दो मासूम बच्चों के पढ़ाई-लिखाई की उठाई जिम्मेदारी व किए आर्थिक मदद

10 hrs ago
user_Umesh Yadav
Umesh Yadav
मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
bf77e165-561a-48b2-9d9c-cfc0cd5c3aff

घोसी। जामडीह सड़क हादसे में गई तीन दोस्तों में एक बेचन यादव बीबीपुर गांव निवासी की मौत से परिवार हुआ बेसहारा घोसी सांसद राजीव ने स्व० बेचन यादव के दो मासूम बच्चों के पढ़ाई-लिखाई की उठाई जिम्मेदारी व किए आर्थिक मदद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संस्कार वैली स्कूल, बरसीपर (प्यासी रोड), सलेमपुर में आज डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा बाबा साहब के जीवन संघर्ष, समता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति उनके अतुलनीय योगदानों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शिव शंकर गौतम, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट), डॉ. सत्येंद्र यादव, श्री दीपक कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री राजेश कुमार गौतम एवं श्री मुन्नालाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीक्षा राव, अध्यापकगण रिया गुप्ता, शिखा यादव, प्रिया तथा संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। 🙏 जय भीम | जय संविधान 🙏
    4
    संस्कार वैली स्कूल, बरसीपर (प्यासी रोड), सलेमपुर में आज डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
इस अवसर पर विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा बाबा साहब के जीवन संघर्ष, समता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति उनके अतुलनीय योगदानों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शिव शंकर गौतम, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट), डॉ. सत्येंद्र यादव, श्री दीपक कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री राजेश कुमार गौतम एवं श्री मुन्नालाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीक्षा राव, अध्यापकगण रिया गुप्ता, शिखा यादव, प्रिया तथा संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
🙏 जय भीम | जय संविधान 🙏
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
    1
    देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं।
इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव
    1
    जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव
    user_देवरिया लाइव
    देवरिया लाइव
    Voice of people देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट
    1
    दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    14 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सेवा में, श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय, तहसील – देवरिया, जनपद – देवरिया, उत्तर प्रदेश विषय: ग्राम सभा सरौरा धूमनगर स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराकर जयंती कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु प्रार्थना पत्र महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे, जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी, जनपद देवरिया तथा ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर का निवासी हूँ । महोदय, हमारे ग्राम सभा में स्थित अंबेडकर पार्क, जो कि सार्वजनिक उपयोग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित भूमि है, वर्तमान समय में कुछ दबंग/अवैध व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है । आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के लोग उक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एकत्रित हैं, किन्तु अवैध कब्जे के कारण जयंती कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है । इससे ग्रामवासियों में अत्यधिक आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, अतः किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है । अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, जिससे आज ही जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके । साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः उत्पन्न न हो। आपकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी आपके सदा आभारी रहेंगे । धन्यवाद। दिनांक: __________ भवदीय, मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी जनपद – देवरिया (उ० प्र०) ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर पोस्ट – करौंदी, तहसील – देवरिया जिला – देवरिया मोबाइल नंबर: 8875764547 हस्ताक्षर: __________
    2
    सेवा में,
श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय,
तहसील – देवरिया, जनपद – देवरिया, उत्तर प्रदेश
विषय: ग्राम सभा सरौरा धूमनगर स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराकर जयंती कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे, जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी, जनपद देवरिया तथा ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर का निवासी हूँ ।
महोदय, हमारे ग्राम सभा में स्थित अंबेडकर पार्क, जो कि सार्वजनिक उपयोग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित भूमि है, वर्तमान समय में कुछ दबंग/अवैध व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है ।
आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के लोग उक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एकत्रित हैं, किन्तु अवैध कब्जे के कारण जयंती कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है ।  इससे ग्रामवासियों में अत्यधिक आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।
यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, अतः किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है ।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, जिससे आज ही जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।
साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः उत्पन्न न हो।
आपकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी आपके सदा आभारी रहेंगे ।
धन्यवाद।
दिनांक: __________
भवदीय,
मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे
जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी
जनपद – देवरिया (उ० प्र०)
ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर
पोस्ट – करौंदी, तहसील – देवरिया
जिला – देवरिया
मोबाइल नंबर: 8875764547
हस्ताक्षर: __________
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी: मैलानी-बांकेगंज में बवाल, 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में B. R. Ambedkar की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि थाना, चौकी और एडिशनल एसपी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं। घटना के दौरान का एक रिपोर्टर भी हल्का घायल हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है ।
    1
    लखीमपुर खीरी: 
मैलानी-बांकेगंज में बवाल, 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है
मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में B. R. Ambedkar की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि थाना, चौकी और एडिशनल एसपी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं।
घटना के दौरान  का एक रिपोर्टर भी हल्का घायल हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है ।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • देवरिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सोंदा के पास आराम कर रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे, जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    1
    देवरिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सोंदा के पास आराम कर रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे, जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के 135 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र देवरिया के रामनाथ देवरिया में बूथ संख्या- 272 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व्यक्ति नही विचार थे, उन्होंने लोगो को असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ लोगो को अपने संवैधानिक अधिकारों को प्रति जागरूक किया। बाबा साहब ने अपना जीवन कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक युगदर्शी विचारधारा के प्रतीक थे, देश के लिए किए गए उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, डॉ ब्रह्मा सिंह , राजेश पासवान , विजेंद्र चौहान ,रामजीत शर्मा , दुष्यंत सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह , सुनील कुमार , वीरेंद्र पाठक , हरिश्चन्द्र गुप्ता ,विजय कुशवाहा उपस्थित रहे।
    1
    बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के 135 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र देवरिया के रामनाथ देवरिया में बूथ संख्या- 272 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व्यक्ति नही विचार थे, उन्होंने लोगो को असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ लोगो को अपने संवैधानिक अधिकारों को प्रति जागरूक किया।
बाबा साहब ने अपना जीवन कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक युगदर्शी विचारधारा के प्रतीक थे, देश के लिए किए गए उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण  मिश्र, डॉ ब्रह्मा सिंह , राजेश पासवान , विजेंद्र चौहान ,रामजीत शर्मा , दुष्यंत सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह , सुनील कुमार , वीरेंद्र पाठक , हरिश्चन्द्र गुप्ता ,विजय कुशवाहा उपस्थित रहे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.