logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 days ago
user_Jharkhand News Feed
Jharkhand News Feed
Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
2 days ago

  • user_User2214
    User2214
    Uttarakhand
    😂
    2 days ago
  • user_Alok shriwastaba Shiwastaba Sh
    Alok shriwastaba Shiwastaba Sh
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड
    😡
    2 days ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • विभिन्न मांगों को लेकर पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
    1
    विभिन्न मांगों को लेकर पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    37 min ago
  • -- -- विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं, दवाइयों का भी किया गया निःशुल्क वितरण -- हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों एवं उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है: प्राचार्या -- ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं: डॉ निलेश रंजन -- निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है: डॉ जी.सी. वर्मा -- शिविर में कई मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां दी गई हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी: डॉ आमिर अफजल -- हजारीबाग। हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम मटुकद्वार स्थित बॉन सेकर्स (BON SECOURS School) में निशुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के लगभग 500 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा संबंधित दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. निलेश रंजन (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. आमिर अफजल (ऑर्थोपेडिक सर्जन) एवं डॉ. जी.सी. वर्मा (जनरल फिजिशियन) ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर सहयोगी के रूप में सिस्टर आमला (खगड़िया, बिहार), सिस्टर विमिला (नालंदा बिहार), सिस्टर डेलसी (केनेरी, हजारीबाग) एवं सिस्टर जोशफिन (पटना, बिहार) ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जॉर्ज एलिस राहिसिनी के नेतृत्व में शिविर का सफल संचालन किया गया। प्राचार्या सिस्टर जॉर्ज एलिस राहिसिनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों एवं उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस प्रकार का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगे भी इस तरह की पहल जारी रहेगी। डॉ. निलेश रंजन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। इस शिविर के माध्यम से हमने कई सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की पहचान कर मरीजों को उचित परामर्श दिया है। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। डॉ. आमिर अफजल ने बताया कि हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों में आम हैं, लेकिन लोग समय पर इलाज नहीं कराते। इस शिविर में कई मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां दी गई हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। डॉ. जी.सी. वर्मा ने कहा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इस तरह के प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय रहते बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    --
-- विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं, दवाइयों का भी किया गया निःशुल्क वितरण
--
हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों एवं उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है: प्राचार्या
--
ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं: डॉ निलेश रंजन
--
निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है: डॉ जी.सी. वर्मा
--
शिविर में कई मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां दी गई हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी: डॉ आमिर अफजल
--
हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम मटुकद्वार स्थित बॉन सेकर्स (BON SECOURS School) में निशुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के लगभग 500 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा संबंधित दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ. निलेश रंजन (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. आमिर अफजल (ऑर्थोपेडिक सर्जन) एवं डॉ. जी.सी. वर्मा (जनरल फिजिशियन) ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर सहयोगी के रूप में सिस्टर आमला (खगड़िया, बिहार), सिस्टर विमिला (नालंदा बिहार), सिस्टर डेलसी (केनेरी, हजारीबाग) एवं सिस्टर जोशफिन (पटना, बिहार) ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जॉर्ज एलिस राहिसिनी के नेतृत्व में शिविर का सफल संचालन किया गया।
प्राचार्या सिस्टर जॉर्ज एलिस राहिसिनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों एवं उनके परिवारों के समग्र स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस प्रकार का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगे भी इस तरह की पहल जारी रहेगी।
डॉ. निलेश रंजन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। इस शिविर के माध्यम से हमने कई सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की पहचान कर मरीजों को उचित परामर्श दिया है। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं।
डॉ. आमिर अफजल ने बताया कि हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों में आम हैं, लेकिन लोग समय पर इलाज नहीं कराते। इस शिविर में कई मरीजों को उचित सलाह और दवाइयां दी गई हैं, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
डॉ. जी.सी. वर्मा ने कहा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इस तरह के प्रयास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय रहते बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है।
सुदूरवर्ती क्षेत्र में आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग में पहली बार दिखेगी शाही शादी की भव्यता, ऋषभ-निधि के विवाह की देशभर में चर्चा बिहार-झारखंड में इन दिनों एक भव्य और हाई-प्रोफाइल वेडिंग सेरेमनी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पटना के कंकड़बाग में जन्मे प्रसिद्ध सुरक्षा उद्यमी नवल किशोर सिंह अपने पुत्र ऋषभ सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए हर संभव भव्यता का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषभ सिंह का विवाह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी देवेंद्र पाल सिंह की पुत्री निधि सिंह के साथ हो रहा है। 16 अप्रैल से शुरू हुआ यह पांच दिवसीय समारोह झारखंड के हजारीबाग शहर में आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरा शहर उत्सवमय माहौल में डूबा हुआ है। 19 अप्रैल को आयोजित संगीत समारोह इस शादी का सबसे खास आकर्षण बन गया है। इस भव्य संध्या में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह सहित कई चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी। भव्य मंच, आकर्षक लाइटिंग और हाई-टेक साउंड सिस्टम इस शाम को और भी खास बना रहे हैं। 20 अप्रैल को पारंपरिक सनातन रीति-रिवाजों के साथ शाही विवाह समारोह आयोजित होगा। इसी के साथ पांच दिनों से चल रहा यह भव्य आयोजन संपन्न हो जाएगा। उद्योग और प्रतिष्ठा का बड़ा नाम—नवल किशोर सिंह ऋषभ सिंह के पिता नवल किशोर सिंह जाने-माने सुरक्षा सेवा प्रदाता हैं। वर्ष 2007 में स्थापित उनकी कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स आज एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुकी है। कई राज्यों में फैली इस कंपनी के पास लगभग 15,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी हैं, जो विभिन्न बड़े संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। परिवार में उनकी बेटी मोनिका सिंह कंपनी की सीईओ हैं, जबकि दामाद निर्भय प्रताप सिंह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और जमुई में अपनी पहचान बना चुके हैं। राजस्थानी महलों और दक्षिण भारतीय मंदिरों की झलक इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हजारीबाग में राजस्थान के ऐतिहासिक महलों की तर्ज पर भव्य सेट तैयार किए गए हैं। साथ ही दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों जैसी सजावट और प्रवेश द्वार तैयार किए गए हैं, जिससे मेहमानों को अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव मिल रहा है। अंबानी परिवार के समारोह में प्रस्तुति दे चुका इंटरनेशनल बैंड भी इस शादी में परफॉर्म करेगा। इसके अलावा आईपीएल मैचों को ड्रोन से कवर करने वाली प्रोफेशनल टीम भी इस आयोजन को कैद करने पहुंच रही है। परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम भव्यता के साथ-साथ इस विवाह में सनातन परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया है। खान-पान के लिए देशभर के नामी शेफ और खानसामों को आमंत्रित किया गया है, जिससे मेहमानों को लजीज व्यंजनों का स्वाद मिल सके। हजारीबाग के लिए ऐतिहासिक क्षण नवल किशोर सिंह का हजारीबाग से गहरा जुड़ाव है और यहां उनकी कंपनी का बड़ा संचालन भी होता है। ऐसे में इस स्तर का भव्य विवाह समारोह हजारीबाग में पहली बार आयोजित हो रहा है, जो शहर के लिए गौरव और चर्चा का विषय बन गया है। यह शादी केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि वैभव, संस्कृति, तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम बनकर पूरे बिहार-झारखंड में सुर्खियां बटोर रही है।
    1
    हजारीबाग में पहली बार दिखेगी शाही शादी की भव्यता, ऋषभ-निधि के विवाह की देशभर में चर्चा
बिहार-झारखंड में इन दिनों एक भव्य और हाई-प्रोफाइल वेडिंग सेरेमनी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पटना के कंकड़बाग में जन्मे प्रसिद्ध सुरक्षा उद्यमी नवल किशोर सिंह अपने पुत्र ऋषभ सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए हर संभव भव्यता का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषभ सिंह का विवाह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी देवेंद्र पाल सिंह की पुत्री निधि सिंह के साथ हो रहा है। 16 अप्रैल से शुरू हुआ यह पांच दिवसीय समारोह झारखंड के हजारीबाग शहर में आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरा शहर उत्सवमय माहौल में डूबा हुआ है।
19 अप्रैल को आयोजित संगीत समारोह इस शादी का सबसे खास आकर्षण बन गया है। इस भव्य संध्या में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह सहित कई चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी। भव्य मंच, आकर्षक लाइटिंग और हाई-टेक साउंड सिस्टम इस शाम को और भी खास बना रहे हैं।
20 अप्रैल को पारंपरिक सनातन रीति-रिवाजों के साथ शाही विवाह समारोह आयोजित होगा। इसी के साथ पांच दिनों से चल रहा यह भव्य आयोजन संपन्न हो जाएगा।
उद्योग और प्रतिष्ठा का बड़ा नाम—नवल किशोर सिंह
ऋषभ सिंह के पिता नवल किशोर सिंह  जाने-माने सुरक्षा सेवा प्रदाता हैं। वर्ष 2007 में स्थापित उनकी कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स आज एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुकी है। कई राज्यों में फैली इस कंपनी के पास लगभग 15,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी हैं, जो विभिन्न बड़े संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। परिवार में उनकी बेटी मोनिका सिंह कंपनी की सीईओ हैं, जबकि दामाद निर्भय प्रताप सिंह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और जमुई में अपनी पहचान बना चुके हैं।
राजस्थानी महलों और दक्षिण भारतीय मंदिरों की झलक
इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हजारीबाग में राजस्थान के ऐतिहासिक महलों की तर्ज पर भव्य सेट तैयार किए गए हैं। साथ ही दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों जैसी सजावट और प्रवेश द्वार तैयार किए गए हैं, जिससे मेहमानों को अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव मिल रहा है। अंबानी परिवार के समारोह में प्रस्तुति दे चुका इंटरनेशनल बैंड भी इस शादी में परफॉर्म करेगा। इसके अलावा आईपीएल मैचों को ड्रोन से कवर करने वाली प्रोफेशनल टीम भी इस आयोजन को कैद करने पहुंच रही है।
परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम
भव्यता के साथ-साथ इस विवाह में सनातन परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया है। खान-पान के लिए देशभर के नामी शेफ और खानसामों को आमंत्रित किया गया है, जिससे मेहमानों को लजीज व्यंजनों का स्वाद मिल सके।
हजारीबाग के लिए ऐतिहासिक क्षण
नवल किशोर सिंह का हजारीबाग से गहरा जुड़ाव है और यहां उनकी कंपनी का बड़ा संचालन भी होता है। ऐसे में इस स्तर का भव्य विवाह समारोह हजारीबाग में पहली बार आयोजित हो रहा है, जो शहर के लिए गौरव और चर्चा का विषय बन गया है।
यह शादी केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि वैभव, संस्कृति, तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम बनकर पूरे बिहार-झारखंड में सुर्खियां बटोर रही है।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • हजारीबाग में नए एसपी अमन कुमार ने पदभार संभाला, कानून-व्यवस्था मजबूत करना, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाना उनकी प्राथमिकता बताया। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुदृढ़ करने और त्वरित शिकायत समाधान पर जोर दिया।
    1
    हजारीबाग में नए एसपी अमन कुमार ने पदभार संभाला, कानून-व्यवस्था मजबूत करना, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाना उनकी प्राथमिकता बताया। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुदृढ़ करने और त्वरित शिकायत समाधान पर जोर दिया।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • अपराधियों के लिए खतरे की घंटी या सिस्टम की नई परीक्षा?हजारीबाग में नए एसपी अमन कुमार की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें खबर मन्त्र संवाददाता हजारीबाग: हजारीबाग में पुलिस महकमे में एक बड़ा बदलाव हुआ है, और इसके साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदों का दौर शुरू हो गया है। अमन कुमार ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कमान संभालते ही साफ संकेत दे दिया है कि अब अपराधियों के लिए आसान दिन नहीं रहने वाले।
    1
    अपराधियों के लिए खतरे की घंटी या सिस्टम की नई परीक्षा?हजारीबाग में नए एसपी अमन कुमार की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
खबर मन्त्र संवाददाता 
हजारीबाग: हजारीबाग में पुलिस महकमे में एक बड़ा बदलाव हुआ है, और इसके साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदों का दौर शुरू हो गया है। अमन कुमार ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कमान संभालते ही साफ संकेत दे दिया है कि अब अपराधियों के लिए आसान दिन नहीं रहने वाले।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सेम तू सेम अजय देवगन का डॉयलॉग अजय देवगन के स्टाइल में। क्या लड़के में काबिलियत है। आगे बढ़ने का चांस है तो वीडियो शेयर करे
    1
    सेम तू सेम अजय देवगन का डॉयलॉग अजय देवगन के स्टाइल में। क्या लड़के में काबिलियत है। आगे बढ़ने का चांस है तो वीडियो शेयर करे
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 17 जिलों के डीसी बदले गए
    1
    झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 17 जिलों के डीसी बदले गए
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
  • 139वें डीसी हेमन्त सती की एंट्री क्या बदलेगी हजारीबाग की विकास की रफ्तार?”  खबर मन्त्र संवाददाता  हजारीबाग: हजारीबाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब हेमन्त सती ने जिले के 139वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लिया। नए समाहरणालय परिसर में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।
    1
    139वें डीसी हेमन्त सती की एंट्री
क्या बदलेगी हजारीबाग की विकास की रफ्तार?” 
खबर मन्त्र संवाददाता 
हजारीबाग: हजारीबाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब हेमन्त सती ने जिले के 139वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लिया। नए समाहरणालय परिसर में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • विष्णुगढ़ के हुरलुंग में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, पति समेत चार पर आरोप, विष्णुगढ़ के हुरलुंग पंचायत में 35 वर्षीय प्रमिला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पति समेत चार लोगों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी दे रहे हैं स्थानीय सहयोगी
    1
    विष्णुगढ़ के हुरलुंग में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, पति समेत चार पर आरोप, 
विष्णुगढ़ के हुरलुंग पंचायत में 35 वर्षीय प्रमिला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पति समेत चार लोगों पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी दे रहे हैं स्थानीय सहयोगी
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.