मुख्यमंत्री की चम्पावत को ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिये 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹ 7.12 करोड़ लागत वाली 4 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹29.71 करोड़ की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा इन योजनाओं से चम्पावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से “आदर्श जनपद” के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण भी किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा चम्पावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जनपद में ₹117 करोड़ से अधिक की लागत से गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है तथा ₹5 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹57 करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में बच्चों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट में ₹257 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोट्र्स कॉलेज निर्माणाधीन है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए ₹8.99 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडेय, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक व अन्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की चम्पावत को ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिये 36.83 करोड़ की 17 योजनाओं शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹ 7.12 करोड़ लागत वाली 4 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹29.71 करोड़ की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा इन योजनाओं से चम्पावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से “आदर्श जनपद” के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण भी किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा चम्पावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जनपद में ₹117 करोड़ से अधिक की लागत से गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है
तथा ₹5 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹57 करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में बच्चों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट में ₹257 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोट्र्स कॉलेज निर्माणाधीन है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए ₹8.99 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडेय, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक व अन्य मौजूद रहे।
- विडियो देखें- चम्पावत (उत्तराखंड) उत्तराखंड के चम्पावत जिले में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कड़ा विरोध।1
- सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल परिसर के गेट पर ताला लगाने को लेकर आए प्रकरण के संबंध में भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों एवं विद्यालय के मध्य हो रहे विवाद का समाधान मौके पर किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय,राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,पंचायत घर खुर्पाताल के साथ ही खुर्पाताल में स्थित प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने भ्रमण के दौरान विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के मुख्य गेट पर प्राथमिक विद्यालय की ओर से ताला लगाने को लेकर आ रही समस्या से कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया था, जिस पर मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त द्वारा स्वयं विद्यालय में पंहुचकर शिक्षा विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता करते हुए समस्या का मौके पर ही निराकरण किया।उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर के गेट पर नया ताला लगाया जाए जिसकी 1-1 चाबियां प्राथमिक विद्यालय , ग्राम पंचायत खुर्पाताल और परिसर के अंतर्गत संचालित उद्यान विभाग, कार्यालय के पास रहेगी। आवश्यकता अनुसार शासकीय कार्यों के संपादन हेतु सभी परिसर के भीतर मैदान का उपयोग करेंगे। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने खुर्पाताल में स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया,मौके पर भूमि में काफी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है, इस संबंध में आयुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को दो दिन में कचरा डालने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर संबंधित पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 5-5 हजार का जुर्माना लगाने की निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा खुर्पाताल झील के एकदम किनारे 30 मीटर परिधि में बनाए गए होटल और भवनों के निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके से ही सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को क्षेत्र में जिला प्राधिकरण के तैनात सहायक अभियंता अभिषेक एवं अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही शीघ्र ही ऐसे होटलों और भवनों के चालान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में झील से लगी हुई प्राधिकरण की जमीन पर भी होटल व भवनों द्वारा किए गए कब्जे को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर निर्मित भवनों का नक्शा जांच करते हुए चालान की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा पानी की समस्या आयुक्त के समक्ष रखी गई, जिसके समाधान का आश्वासन आयुक्त द्वारा स्थानीय निवासियों को दिया गया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी मिले। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट,ग्राम प्रधान हंशी नेगी,,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी पी एल टमटा, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।1
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ग्राम सभा मंगौली में उत्तराखंड सरकार द्वारा नई शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने नई शराब की दुकान मंगौली में खुलने का सड़क में बैठ कर खुलकर विरोध कर नारेबाजी की ! #uttarakhandupdate #nainital #Mangoli #uttarakhand #news #Nainitalmangoli1
- अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप वाहन ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना शाम करीब 5:40 बजे की है। डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना मिली कि पिकअप वाहन संख्या यूपी 22 टीए 7521 ने कई वाहनों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना में स्कूटी चालक सहित एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्कूटी सवार और महिला को बेहतर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- उत्तराखंड के रुद्रपुर में मीट पर प्रतिबंध के बीच निगम की सख्ती 🚫🥩 नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, दुकानों के कटे चालान होटलों से पतीले-भगोने जब्त ⚖️1
- “नशा मुक्त अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस की जागरूकता रैली”1
- विडियो देखें-कानपुर (उत्तरप्रदेश) कानपुर हेल्थ सिस्टम पर बड़ा दाग । MBA छात्र से 4 लाख में किडनी का सौदा । कानपुर में STF, विजिलेंस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त छापेमारी में किडनी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ। आहूजा, मेड लाइफ और प्रिया हॉस्पिटल में कार्रवाई के दौरान डॉक्टर दंपत्ति और एक दलाल को हिरासत में लिया गया। लखनऊ से डॉक्टर बुलाकर अवैध सर्जरी कराई जाती थी। मामले में कई बड़े नाम सामने आने की आशंका है और जांच जारी है।1