@नवादा #युवक की पिटाई, हुई मौत #नारदीगंज थाना इलाके की घटना #जांच में जुटी पुलिस #डीएसपी भी पहुंचे #पांच नामजद नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह में एक युवक की लाठी, डंडे व राड से पिटाई की गई। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात हुई। मृतक कहुआरा डीह निवासी स्व.यदुनंदन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह बताए गये हैं। घटना के पीछे छत पर बने टंकी का पानी गिरना और भूमि विवाद की बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह में डीएसपी सदर 2 राहुल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। फोरेंसिक टीम के रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इक्कठा किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दी। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो छोटे छोटे पुत्र हैं। पत्नी संगीता देवी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। लोग बताते हैं कि पड़ोसी के छत पर रहे टंकी का पानी गिर रहा था। इसका विरोध मुकेश सिंह ने किया। उन्होंने 9 अगस्त को इस मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को भी दिया था। सूचना पर 112 पुलिस टीम पहुंचकर मामले को शांत कराया था। इस बाबत मृतक का 10 वर्षीय बड़े पुत्र आयुष कुमार ने बताया पापा सोमवार को साइकिल से दूध बिक्री करने के लिए नारदीगंज बाजार गये थे। उसके बाद घर पहुंचे। तब पड़ोसी उन्हें अपने घर बुलाकर ले गए। करीब 8 बजे रात को घर के समीप मृत अवस्था में लाकर रख दिया। वे खून से लथपथ थे। उनकी हालत को देख घर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि पड़ोसियों के साथ शौचालय टंकी के नाली का पानी गिरने और भूमि विवाद में घटना होने की बात सामने आ रहा है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है मृतक काफी सीधा साधा इंसान था। काफी मिलनसार स्वभाव के थे। दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के आवास परिवार को सांत्वना देने का तांता लगा है। घटना से हर कोई हतप्रभ है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस मामले में मृतक के साला अकबरपुर थाना के फतेहपुर निवासी कौशल कुमार के लिखित शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। कहुआरा निवासी मंटू सिंह समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। कांड संख्या 297/2026 दर्ज किया गया है।
@नवादा #युवक की पिटाई, हुई मौत #नारदीगंज थाना इलाके की घटना #जांच में जुटी पुलिस #डीएसपी भी पहुंचे #पांच नामजद नवादा लाइव नेटवर्क। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह में एक युवक की लाठी, डंडे व राड से पिटाई की गई। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात हुई। मृतक कहुआरा डीह निवासी स्व.यदुनंदन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह बताए गये हैं। घटना के पीछे छत पर बने टंकी का पानी गिरना और भूमि विवाद की बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह में डीएसपी सदर 2 राहुल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। फोरेंसिक टीम के रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इक्कठा किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दी। पोस्टमार्टम बाद
शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो छोटे छोटे पुत्र हैं। पत्नी संगीता देवी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। लोग बताते हैं कि पड़ोसी के छत पर रहे टंकी का पानी गिर रहा था। इसका विरोध मुकेश सिंह ने किया। उन्होंने 9 अगस्त को इस मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को भी दिया था। सूचना पर 112 पुलिस टीम पहुंचकर मामले को शांत कराया था। इस बाबत मृतक का 10 वर्षीय बड़े पुत्र आयुष कुमार ने बताया पापा सोमवार को साइकिल से दूध बिक्री करने के लिए नारदीगंज बाजार गये थे। उसके बाद घर पहुंचे। तब पड़ोसी उन्हें अपने घर बुलाकर ले गए। करीब 8 बजे रात को घर के समीप मृत अवस्था में लाकर रख दिया। वे खून से लथपथ थे। उनकी हालत को देख घर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष
अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि पड़ोसियों के साथ शौचालय टंकी के नाली का पानी गिरने और भूमि विवाद में घटना होने की बात सामने आ रहा है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है मृतक काफी सीधा साधा इंसान था। काफी मिलनसार स्वभाव के थे। दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के आवास परिवार को सांत्वना देने का तांता लगा है। घटना से हर कोई हतप्रभ है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस मामले में मृतक के साला अकबरपुर थाना के फतेहपुर निवासी कौशल कुमार के लिखित शिकायत पर पांच लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। कहुआरा निवासी मंटू सिंह समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। कांड संख्या 297/2026 दर्ज किया गया है।
- माँ की सेवा से अच्छा कोई कर्म नहीं, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। ❤️🙏 🎬 Batwara 1947 – Trailer Out Now! देश के इतिहास, रिश्तों और इंसानियत से जुड़ी एक भावुक कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए। 🇮🇳❤️ 📅 14 August से आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में।1
- इंजीनियर टीपू कॉंग्रेस पार्टी के नेता बिहार शरीफ , ऐतिहासिक अम्बेर दरगाह में हजरत सैयद शाह मखदूम सुलतान अहमद चरमपोश तेग बरहना हमदानी रहमुतउल्लाह का 672 बां सालाना उर्स मुबारक में शामिल हुए इंजीनियर टीपू कॉंग्रेस पार्टी के नेता बिहार शरीफ अपने समर्थकोंके साथ, ऐतिहासिक अम्बेर दरगाह में हजरत सैयद शाह मखदूम सुलतान अहमद चरमपोश तेग बरहना हमदानी रहमुतउल्लाह का 672 बां सालाना उर्स मुबारक में शामिल हुए देश में अमन चैन रहे दुआ मांगी1
- बेटी हुई तो छाई खुशियां, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ नन्ही राज श्री का स्वागत1
- *पेपर लीक के विरोध में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले पीके- छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर, पटना में हुआ, झारखंड में हो रहा है, लोग पेपर लीक, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी से परेशान हैं, बच्चे रोड पर उतरेंगे ही, दोषी नेता लाठी चलवा रहे हैं, ये आवाज दबने वाली नहीं* *पेपर लीक के विरोध में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले पीके- छात्रों का विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर, पटना में हुआ, झारखंड में हो रहा है, लोग पेपर लीक, ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी से परेशान हैं, बच्चे रोड पर उतरेंगे ही, दोषी नेता लाठी चलवा रहे हैं, ये आवाज दबने वाली नहीं*1
- NH 82 बिहारशरीफ, राजगीर, गया जी भाया हिसुआ फोरलेन उनकंप्लीट.. सीनियर मैनेजर विजय कुमार ने क्या कहा...सुनिये NH 82 बिहारशरीफ, राजगीर, गया जी भाया हिसुआ फोरलेन उनकंप्लीट.. कब तक होगा पूरा.. सीनियर मैनेजर विजय कुमार ने क्या कहा...सुनिये1
- कोलंबिया में आए भीषण भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। यह इस दशक का देश का सबसे शक्तिशाली भूकंप था.... कोलंबिया में आए भीषण भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई। यह इस दशक का देश का सबसे शक्तिशाली भूकंप, जिसके कारण कई इमारतें ढह गईं और भारी नुकसान हुआ1