logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान, लेखा शास्त्र व लोक प्रशासन की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न :- उपायुक्त सचिन गुप्ता - जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत किये गए है पुख्ता प्रबंध - जिला में तीनों विषयों के 2699 विद्यार्थियों में से 2652 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 47 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित रोहतक, 9 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज आयोजित करवाई गई 12वीं कक्षा की रसायन विज्ञान, लेखा शास्त्र व लोक प्रशासन विषयों की बोर्ड परीक्षाएं जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिला में तीनों विषयों के कुल 2699 विद्यार्थियों में से 2652 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 47 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकलरहित संपन्न करवाने के दृष्टिïगत उड़नदस्ते गठित किये गए है तथा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। रसायन विज्ञान की परीक्षा में 1538 विद्यार्थियों में 1512 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे तथा 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लेखा शास्त्र विषय की परीक्षा में 552 विद्यार्थियों में 548 उपस्थित रहे तथा 4 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लोक प्रशासन विषय की परीक्षा में 609 विद्यार्थियों में से 592 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 17 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी एक अप्रैल तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। इसी तरह आगामी 20 मार्च तक 10वीं कक्षा की परीक्षाएं तथा डीएलएड की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। जिला में बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है। नियंत्रण कक्ष में प्राचार्य स्तर के अधिकारी व अन्य स्टाफ तैनात किया गया है।

1 day ago
user_Ramgopal
Ramgopal
न्यायालय पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•

More news from Sonipat and nearby areas
  • 400 साल से भी पुराना इतिहास, शीतला माता मेला गाँव बिधलान
    1
    400 साल से भी पुराना इतिहास, शीतला माता मेला गाँव बिधलान
    user_HTN24
    HTN24
    Kharkhoda, Sonipat•
    4 hrs ago
  • #कैमरा मैन और डायरेक्टर विजय सारसर ने दी बेद प्रकाश भारतीय को जन्मदिन की सुभकामनाये
    1
    #कैमरा मैन और डायरेक्टर विजय सारसर ने दी बेद प्रकाश भारतीय को जन्मदिन की सुभकामनाये
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Journalist भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • #DelhiNews #Jahangirpuri #BadliVidhansabha #DelhiCivicIssues #SwachhDelhi #LocalNews #DelhiProblems #GarbageIssue #SewerProblem #PublicIssue
    1
    #DelhiNews #Jahangirpuri #BadliVidhansabha #DelhiCivicIssues #SwachhDelhi #LocalNews #DelhiProblems #GarbageIssue #SewerProblem #PublicIssue
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • न्यूज़: दिल्ली के नरेला स्थित NIA थाना क्षेत्र के खेड़ा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के अंदर दो लोगों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों शवों को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    1
    न्यूज़:
दिल्ली के नरेला स्थित NIA थाना क्षेत्र के खेड़ा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के अंदर दो लोगों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों शवों को बरामद किया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • UP की राजधानी लखनऊ में घर में काम करने वाली नाबालिग मेड की लाश रिटायर्ड अफसर प्रहलाद अग्रवाल के घर में मिली। फैमिली ने हत्या का आरोप लगाया। गुस्साए लोगो ने कातिलों को फांसी की मांग करते हुए जुलूस निकाला। प्रहलाद अग्रवाल के पुत्र राघव पर लड़की के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप है। पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर ली है। #Lucknow
    2
    UP की राजधानी लखनऊ में घर में काम करने वाली नाबालिग मेड की लाश रिटायर्ड अफसर प्रहलाद अग्रवाल के घर में मिली। फैमिली ने हत्या का आरोप लगाया। गुस्साए लोगो ने कातिलों को फांसी की मांग करते हुए जुलूस निकाला।
प्रहलाद अग्रवाल के पुत्र राघव पर लड़की के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप है। पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर ली है।
#Lucknow
    user_Delhi khabar
    Delhi khabar
    रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    1
    खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Rohini, North West Delhi•
    9 hrs ago
  • Post by Bhajan Lal
    1
    Post by Bhajan Lal
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • #DelhiPolice #DelhiEncounter #BawanaMurderCase #AntiNarcoticsSquad #OuterNorthDelhi #CrimeNewsDelhi #VaibhavGandhiMurder #ShahbadDairyPolice #DelhiCrime #PoliceAction #DelhiNews #BreakingNewsDelhi #BawanaNews #DelhiPoliceOperation #CrimeUpdate
    1
    #DelhiPolice
#DelhiEncounter
#BawanaMurderCase
#AntiNarcoticsSquad
#OuterNorthDelhi
#CrimeNewsDelhi
#VaibhavGandhiMurder
#ShahbadDairyPolice
#DelhiCrime
#PoliceAction
#DelhiNews
#BreakingNewsDelhi
#BawanaNews
#DelhiPoliceOperation
#CrimeUpdate
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.