logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अमेठी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शव वाहन में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला* *शुकुल बाजार, अमेठी।* पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से आजमगढ़ शव लेकर जा रहे एक शव वाहन में अचानक चलते समय भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को एक्सप्रेसवे पर रोक दिया। वाहन में सवार लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही वाहन में रखी डेड बॉडी को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह पूरा मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 70 का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 day ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

*अमेठी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शव वाहन में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला* *शुकुल बाजार, अमेठी।* पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से आजमगढ़ शव लेकर जा रहे एक शव वाहन में अचानक चलते समय भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को एक्सप्रेसवे पर रोक दिया। वाहन में सवार लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही वाहन में रखी डेड बॉडी को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह पूरा मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 70 का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीडीए जनसंवाद में , चारों सीट जीतने का दावा भाजपा पर साधा निशाना अमेठी गुरुवार को स्थानीय कस्बे के एक निजी होटल में समाजवादी पार्टी ने लोधी-वर्मा समाज की बैठक आयोजित किया बैठक में शिकोहाबाद विधायक एवं मुख्य अतिथि मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीडीए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और लोधी-वर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक मुकेश लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, मजदूर और छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समाज का हर पीड़ित व्यक्ति समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जीत का उपहार दिया जाएगा। शिव प्रताप यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने बिजली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में दो घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। तहसील और थानों में दलालों का अड्डा बन गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर शिव प्रताप यादव, बीआरसी गुंजन सिंह, मनीराम वर्मा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    पीडीए जनसंवाद में , चारों सीट जीतने का दावा भाजपा पर साधा निशाना 
अमेठी
गुरुवार को स्थानीय कस्बे के एक निजी होटल में समाजवादी पार्टी ने लोधी-वर्मा समाज की बैठक आयोजित किया बैठक में शिकोहाबाद विधायक एवं मुख्य अतिथि मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीडीए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और लोधी-वर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधायक मुकेश लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, मजदूर और छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समाज का हर पीड़ित व्यक्ति समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जीत का उपहार दिया जाएगा।
शिव प्रताप यादव ने  कहा कि देश और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है
जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने बिजली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में दो घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। तहसील और थानों में दलालों का अड्डा बन गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर शिव प्रताप यादव, बीआरसी गुंजन सिंह, मनीराम वर्मा,   बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी के गौरीगंज में व Trendz Shopping Mall खुलने से लोगों मे खुसी की लहर और हर जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे, मेंस लेडीज वियर से लेकर होम मार्ट तक की सुविधा
    1
    अमेठी के गौरीगंज में व Trendz Shopping Mall खुलने से लोगों मे खुसी की लहर और हर जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे, मेंस लेडीज वियर से लेकर होम मार्ट तक की सुविधा
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
    4
    अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया

अमेठी में अमरेंद्र सिंह पिन्टू के कार्यालय पर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।
अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के कार्यालय पर पीएम मोदी का मनाया गया जन्मदिवस अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित है, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
    4
    अमेठी में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के कार्यालय पर पीएम मोदी का मनाया गया जन्मदिवस 
अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और  लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। 
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित है, जो सभी के लिए प्रेरणादायी है।
अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरेंद्र सिंह पिंटू के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित जीवन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, शैलेंद्र सिंह डंपी, दिनेश तिवारी, महेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा, पप्पू सिंह कोरारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडे, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    1
    अमरेंद्र सिंह पिंटू के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेठी स्थित अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के जनसंपर्क कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा को समर्पित जीवन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, शैलेंद्र सिंह डंपी, दिनेश तिवारी, महेंद्र सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा, पप्पू सिंह कोरारी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडे, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार संग्रामपुर-अमेठी। थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने गांव के ही लोगों पर पांच बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक पीड़िता गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर की भूमिधर हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन गुमराह कर दस्तावेज में 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़िता की बहू ज्योति ने बताया कि एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन सास की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर धोखे से पूरे 24 बिस्वा का बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वह संग्रामपुर थाने गई, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसके बेटे और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला का निवास उनके क्षेत्र में है, लेकिन रजिस्ट्री अमेठी में हुई है। मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देना चाहिए। यदि धोखाधड़ी हुई है तो कार्रवाई संबंधित थाने से होगी।
    3
    पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार
पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार
संग्रामपुर-अमेठी। थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने गांव के ही लोगों पर पांच बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
शिकायती पत्र के मुताबिक पीड़िता गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर की भूमिधर हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन गुमराह कर दस्तावेज में 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया।
पीड़िता की बहू ज्योति ने बताया कि एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन सास की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर धोखे से पूरे 24 बिस्वा का बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वह संग्रामपुर थाने गई, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसके बेटे और बहू को धमकियां दी जा रही हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला का निवास उनके क्षेत्र में है, लेकिन रजिस्ट्री अमेठी में हुई है। मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देना चाहिए। यदि धोखाधड़ी हुई है तो कार्रवाई संबंधित थाने से होगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    4
    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर

अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।

शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 17 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।
रक्तदान शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने रक्तदान करने वाले चार रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके प्रयास से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।
शिविर के बाद राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.पी. अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_संदीप तिवारी पत्रकार
    संदीप तिवारी पत्रकार
    Gauriganj, Amethi•
    5 hrs ago
  • खेत की मेड़ पर झटका तार की चपेट में आए किसान की मौत संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेंद्र नाथ यादव (65) की गुरुवार सुबह धान की फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि खेत की मेड़ पर लगे झटका तार में विद्युत करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में किसान आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति को खोजते हुए जब वह खेत पहुंचीं तो सुरेंद्र नाथ यादव मेड़ पर झटका तार के ऊपर गिरे पड़े थे। उन्होंने लाठी-डंडे की मदद से उन्हें तार से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। उनका आरोप है कि किसी ने विद्युत पोल से झटका तार में करंट उतार दिया था, जिससे खेत में लगे तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। इसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।
    4
    खेत की मेड़ पर झटका तार की चपेट में आए किसान की मौत
संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा
संग्रामपुर। पतऊ का पुरवा निवासी किसान सुरेंद्र नाथ यादव (65) की गुरुवार सुबह धान की फसल की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि खेत की मेड़ पर लगे झटका तार में विद्युत करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में किसान आ गए।
परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी संग्रामपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति को खोजते हुए जब वह खेत पहुंचीं तो सुरेंद्र नाथ यादव मेड़ पर झटका तार के ऊपर गिरे पड़े थे। उन्होंने लाठी-डंडे की मदद से उन्हें तार से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। उनका आरोप है कि किसी ने विद्युत पोल से झटका तार में करंट उतार दिया था, जिससे खेत में लगे तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था। इसकी जानकारी उनके पति को नहीं थी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.