8 साल की वान्या शर्मा ने #Champion of Champions की ट्रॉफी जीतकर विदेश में लहराया भारत का #Tiranga रिपोर्ट – अजीत कुमार दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाली महज 8 साल की उम्र में वान्या शर्मा ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया है. योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वान्या ने बैंकॉक में आयोजित 4वीं UYSF एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 7 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 8 साल की योगिनी वान्या शर्मा ने 6 से 8 वर्ष की उम्र वर्ग में पारंपरिक योगासन और कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. वान्या की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है. दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही वान्या ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी भी अपने नाम की और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का डंका बजाया. वान्या की इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है. परिवार का कहना है कि इस जीत से वान्या का उत्साह और बढ़ा है और अब उनका पूरा ध्यान आगामी विश्व कप की तैयारी पर है. वान्या की इस उपलब्धि के साथ उनके लिए सफलता का एक और बड़ा रास्ता खुल गया है. चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद वान्या ने दिसंबर में होने वाले विश्व कप के लिए भी प्रवेश हासिल कर लिया है. अब वान्या और उनका परिवार अगले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तैयारी में जुट गया है. छोटी सी उम्र में योग के जरिए देश का नाम रोशन करने वाली वान्या शर्मा की यह उपलब्धि आने वाले समय में कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकती है.

- 🚨 राघव चड्ढा को सता रहा नटवरलाल का डर! बोले- कहीं गुम में नस न काट ले 😂 🚨 राघव चड्ढा को सता रहा नटवरलाल का डर! बोले- कहीं गुम में नस न काट ले 😂1
- दिल्ली: BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "BRICS अपने तीसरे दशक में जाने वाला है। दिल्ली: BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "BRICS अपने तीसरे दशक में जाने वाला है। दुनिया अब हमसे सिर्फ़ आइडिया और कमिटमेंट की नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद कर रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी मिलकर की गई कोशिशों से, हम ज़रूर इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मैं BRICS के अगले होस्ट के तौर पर चीन को एक बार फिर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं खास तौर पर नई दिल्ली समिट को सफल बनाने के लिए आप सभी और आपकी टीमों की तारीफ़ करता हूं। मैं आप सभी की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं।"1
- 300+ CCTV, 5 राज्यों में छापेमारी… ऐसे पकड़ा गया पत्नी का कातिल पति | शाहबाद डेरी मर्डर केस बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना इलाके में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतका के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति मोहम्मद लाल बाबू उर्फ जाहिद अली, उसकी कथित प्रेमिका रुखसार खातून और लाल बाबू का भाई ओसामा शामिल है. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे पति का रूखसार खातून के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. जांच में सामने आया कि लाल बाबू अपनी कथित प्रेमिका रुखसार खातून के साथ शादी करना चाहता था. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस जांच में यह सामने आया कि लाल बाबू ने रुखसार खातून के साथ मिलकर सबिला की हत्या की. वारदात के बाद लाल बाबू दिल्ली से निकलकर नोएडा पहुंचा. वहां उसने अपने ममेरे भाई मोहम्मद ओसामा से संपर्क किया. पुलिस का आरोप है कि ओसामा ने उसे शरण दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार जाने में मदद की. मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहबाद डेरी थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई गई. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के दिल्ली से बाहर जाने के सुराग मिले. इसके बाद पुलिस टीमों ने दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, बिहार के सीतामढ़ी और मुंबई समेत पांच राज्यों में छापेमारी की. लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या की पूरी साजिश, वारदात में प्रत्येक आरोपी की भूमिका और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. शाहबाद डेयरी में हुए इस हत्याकांड की जांच में 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और कई राज्यों में की गई पुलिस की छापेमारी अहम कड़ी साबित हुई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई और वारदात में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं.1
- आप सभी को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से वराह भगवान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- 200 साल पुरानी श्री रामलीला फिर सजने को तैयार, रामलीला मैदान में हुआ भूमि पूजन1
- हमारी मांग है कि भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज़ करी जाए और सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो हमारा भाजपा से सवाल है कि ऐसे गुंडे विधायक पर उन्होंने अब तक क्या कार्रवाई करी? हमारी मांग है कि भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज़ करी जाए और सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो। ऐसा नहीं हुआ तो इसका साफ मतलब होगा कि दलित विरोधी मानसिकता वाले इस विधायक को पूरी भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।1
- दिल्ली: BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले दो दिनों में हमारी बातचीत ने हमारे इस यकीन को और मज़बूत किया है #WATCH | दिल्ली: BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले दो दिनों में हमारी बातचीत ने हमारे इस यकीन को और मज़बूत किया है कि BRICS सिर्फ़ देशों का ग्रुप नहीं है, बल्कि सॉल्यूशन का एक इकोसिस्टम है। हमें उम्मीद है कि इस समिट में अपनाया गया नई दिल्ली डिक्लेरेशन हमारे शेयर्ड विज़न और भविष्य के सहयोग के लिए एक साफ़ दिशा देगा। हमें सभी नतीजों को टाइम-बाउंड एक्शन में बदलना होगा जो लास्ट-माइल असर डालें। हम यह पक्का करने के लिए मिलकर काम करेंगे कि हमारा फ्रेमवर्क सिर्फ़ डॉक्यूमेंटेशन से आगे बढ़े और असल ज़िंदगी में एक ठोस असर डाले..."1
- महराजगंज — घरेलू विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी, *महराजगंज — घरेलू विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी, पास से गुज़र रहे 10वीं के दो छात्रों कृष्णा और सद्दाम ने नहर में कूद कर महिला को बचा लिया।*1
- बीजेपी नेता ने बीजेपी नेता को पेल दिया | बताया जा रहा है एक बीजेपी नेता ने इस नेता को इतना मारा है ऊपर ने नीचे तक लाल नीला कर दिया | बीजेपी नेता ने बीजेपी नेता को पेल दिया | बताया जा रहा है एक बीजेपी नेता ने इस नेता को इतना मारा है ऊपर ने नीचे तक लाल नीला कर दिया | ये है दिल्ली के कंझावला के BJP मंडल अध्यक्ष सुनील हैं, इनको मीटिंग के वाहने BJP विधायक गजेंद्र दराल ने बीजेपी कार्यालय पर बुलाया | सभी CCTV बंद कर दिए और इनको जमकर पीटा है ऐसी खबर आ रही है | और सबसे बड़ी बात ये sc/st में आते है | वाल्मिक समाज से है | तो ये है बीजेपी का दलित सम्मान |1