logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS: सपा के पूर्व विधायक के घर पर हुए ब्लास्ट मामले में घायल पूर्व प्रधान की मौत

2 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

CITY NEWS: सपा के पूर्व विधायक के घर पर हुए ब्लास्ट मामले में घायल पूर्व प्रधान की मौत

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    24 min ago
  • एंकर ---- फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में 7 माह पहले लापता हुए युवक ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रामू यादव को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव गुजरपुर पमारान निवासी ओमवीर पुत्र पेशकार राठौर 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, गांव का ही रामू यादव उन्हें घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद ओमवीर वापस नहीं लौटे। शुरुआत में ओमवीर की मां राजेश्वरी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जबकि बाद में पत्नी धर्मशीला ने 31 अगस्त 2025 को थाना अमृतपुर में रामू यादव सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में रामू यादव पुत्र अजय पाल, देवेंद्र यादव पुत्र जाहर सिंह, गुलाब सिंह उर्फ तिलक पुत्र फकीरे यादव, सुरजीत यादव पुत्र अजय पाल, श्यामवीर पुत्र कन्हैया लाल और बंटी उर्फ रामऔतार पुत्र मलखान को आरोपी बनाया गया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती तो ओमवीर की जान बचाई जा सकती थी। पत्नी धर्मशीला पिछले आठ महीनों से न्याय के लिए थाने से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाती रही थीं।अमृतपुर प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी रामू यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर बुधवार सुबह फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित एक मक्के के खेत में जेसीबी से खुदाई कराई गई। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से युवक का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कंकाल के साथ एक तौलिया, चप्पल और शर्ट भी बरामद की है। फॉरेंसिक टीम के सदस्य रविकांत, सचिन और यशनन्दन ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा की कार्यवाही की जा रही हैअपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई में हुई ढिलाई को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है। लापरवाही में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाईट - अरुण कुमार सिंह एएसपी
    2
    एंकर ---- 
फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में 7 माह पहले लापता हुए युवक ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रामू यादव को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव गुजरपुर पमारान निवासी ओमवीर पुत्र पेशकार राठौर 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, गांव का ही रामू यादव उन्हें घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद ओमवीर वापस नहीं लौटे। शुरुआत में ओमवीर की मां राजेश्वरी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जबकि बाद में पत्नी धर्मशीला ने 31 अगस्त 2025 को थाना अमृतपुर में रामू यादव सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में रामू यादव पुत्र अजय पाल, देवेंद्र यादव पुत्र जाहर सिंह, गुलाब सिंह उर्फ तिलक पुत्र फकीरे यादव, सुरजीत यादव पुत्र अजय पाल, श्यामवीर पुत्र कन्हैया लाल और बंटी उर्फ रामऔतार पुत्र मलखान को आरोपी बनाया गया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती तो ओमवीर की जान बचाई जा सकती थी। पत्नी धर्मशीला पिछले आठ महीनों से न्याय के लिए थाने से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाती रही थीं।अमृतपुर प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी रामू यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर बुधवार सुबह फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित एक मक्के के खेत में जेसीबी से खुदाई कराई गई। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से युवक का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कंकाल के साथ एक तौलिया, चप्पल और शर्ट भी बरामद की है। फॉरेंसिक टीम के सदस्य रविकांत, सचिन और यशनन्दन ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा की कार्यवाही की जा रही हैअपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई में हुई ढिलाई को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है। लापरवाही में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बाईट - अरुण कुमार सिंह   एएसपी
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
    4
    “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?”
बाराबंकी से बड़ी खबर
सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी।
हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए।
इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी?
पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • पूर्व सपा विधायक के घर धमाके का दर्दनाक अंत: घायल पूर्व प्रधान की मौत, गांव में मातम दो हफ्ते तक जिंदगी से जंग हार गए भैयालाल चौहान; सुरक्षा के बीच गांव पहुंचेगा शव फर्रुखाबाद। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के आवास पर 17 मार्च को हुए जोरदार विस्फोट का मामला अब और दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके समर्थक व पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान निवासी नूरपुर की मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि उदय प्रताप उर्फ भैयालाल चौहान विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पिछले करीब दो सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। आखिरकार मंगलवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को गांव पहुंचेगा शव, बढ़ाई गई सुरक्षा जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद उनका शव पैतृक गांव नूरपुर पहुंचने की संभावना है। गांव में गमगीन माहौल के बीच एहतियातन पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। धमाका इतना तेज कि दहल गया इलाका गौरतलब है कि 17 मार्च की देर शाम नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। जांच जारी, पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    2
    पूर्व सपा विधायक के घर धमाके का दर्दनाक अंत: घायल पूर्व प्रधान की मौत, गांव में मातम
दो हफ्ते तक जिंदगी से जंग हार गए भैयालाल चौहान; सुरक्षा के बीच गांव पहुंचेगा शव
फर्रुखाबाद।
पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के आवास पर 17 मार्च को हुए जोरदार विस्फोट का मामला अब और दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके समर्थक व पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान निवासी नूरपुर की मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि उदय प्रताप उर्फ भैयालाल चौहान विस्फोट में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पिछले करीब दो सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। आखिरकार मंगलवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
बुधवार को गांव पहुंचेगा शव, बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद उनका शव पैतृक गांव नूरपुर पहुंचने की संभावना है। गांव में गमगीन माहौल के बीच एहतियातन पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
धमाका इतना तेज कि दहल गया इलाका
गौरतलब है कि 17 मार्च की देर शाम नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
जांच जारी, पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    5
    थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे।
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बंगाल के तारकेश्वर में एक किसान ने अपने सीने पर लिखा है जय श्री राम..पूरे बंगाल में भगवा की सुनामी चल पड़ी है..आपने दिल जीत लिया🥰 जय श्री राम ❤️🙏🚩
    1
    बंगाल के तारकेश्वर में एक किसान ने अपने सीने पर लिखा है जय श्री राम..पूरे बंगाल में भगवा की सुनामी चल पड़ी है..आपने दिल जीत लिया🥰
जय श्री राम ❤️🙏🚩
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.