सोनपुर में बिजली संकट से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव; जर्जर तार और 63 केवी ट्रांसफार्मर की मांग सोनपुर में बिजली संकट से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव; जर्जर तार और 63 केवी ट्रांसफार्मर की मांग ब्यूरो चीफ़ सौरभ कौशल (प्रमाणवार्ता प्रूफ) बलरामपुर, तुलसीपुर। पावर हाउस तुलसीपुर के अंतर्गत कोयलावास फीडर से जुड़े ग्राम पंचायत सोनपुर के बिजली उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को पावर हाउस पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदर्शन के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या सुनने नहीं आया। ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि बिजली संकट को लेकर व्हाट्सऐप के माध्यम से विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया था। इसके साथ ही सोमवार को पावर हाउस के घेराव और धरना-प्रदर्शन की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। उनका कहना है कि 25 केवी के ट्रांसफार्मर पर करीब 60 से 70 कनेक्शन चल रहे हैं, जिससे लगातार ओवरलोड की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ वर्ष में ट्रांसफार्मर 15 से 20 बार जल चुका है। आरोप है कि 13 अगस्त को लगाया गया ट्रांसफार्मर भी महज दो दिन बाद 15 अगस्त को जल गया। ओवरलोड के चलते बिजली के जर्जर तार भी जगह-जगह गर्म होकर जलने और टूटकर गिरने की समस्या सामने आ रही है। इससे ग्रामीणों में विद्युत आपूर्ति को लेकर परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बार-बार बिजली संकट झेलने के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गांव में जर्जर विद्युत तारों को बदलने तथा 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन और पावर हाउस का घेराव जारी रहेगा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से जहां विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, वहीं उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत सोनपुर के करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं के नाम भी दर्ज हैं। इनमें रामकेवल मौर्या, नौशाद, वली मोहम्मद, अनवर, मो. मुस्तफा, फैयाज, अनित, याशंकर, भगवान प्रसाद, सज्जन, रामसुघर मौर्या, मनोज कुमार मौर्या, अमित प्रजापति, मोतीलाल, जितेन्द्र प्रजापति, अमन मौर्या, रियाज अहमद, इस्लामत अली, अनातउला, इफ्तिखार अली, राजा कुमार और अमजद अली आदि शामिल हैं।

- hamare tamam Hindustani bhaiyon ko jasn a Eid miladunnabi mubarak ho1
- EID Milad Nabi 💚 #1501 #eidmiladunnabiﷺ #viralvideo #trending #kgn EID Milad Nabi 💚 #1501 #eidmiladunnabiﷺ #viralvideo #trending #kgn1
- सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सरकार पर हमला, बोले- वादे बहुत हुए, पूरे कितने हुए? सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सरकार पर हमला, बोले- वादे बहुत हुए, पूरे कितने हुए?1
- तू मेरी इप्तिदा है,तू मेरी इन्तहा है। एक गीत अनिल शुक्ला।1
- बन्ठिहवा में निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। श्रावस्ती। तहसील भिनगा क्षेत्र के बन्ठिहवा गांव में 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस बन्ठिहवा गांव से शुरू होकर ईदगाह पहुंचा। इसके बाद गैस एजेंसी रोड से होते हुए दारुल उलूम गौसे आजम मदरसे पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े और आपसी मोहब्बत, भाईचारे व अमन का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण माहौल में गुजरा। स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। मदरसे पहुंचने के बाद दरूद-ओ-सलाम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- गांव का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया 24 घंटे से अधिक समय बीता, नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश युवती की तलाश में जांच जारी गांव का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया 24 घंटे से अधिक समय बीता, नहीं मिला कोई सुराग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश युवती की तलाश में जांच जारी1
- jasne Eid milad un Nabi ki dher sari mubarakbad. 80871010111
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दो पक्षों में मारपीट दो पक्षों में मारपीट के बाद बच्ची को नदी में फेंकने का आरोप बच्ची की मां शिकायत लेकर थाने गई थीं इसी दौरान बच्ची को नदी में फेंकने की बात सामने आई अभी तक बच्ची का पता नहीं चला1