logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी के भीमगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें धौलपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल कंचनपुर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

20 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

बाड़ी के भीमगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें धौलपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल कंचनपुर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को संत समाज, गौ-भक्तों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में संकीर्तन रैली व पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भार्गव वाटिका स्थित गणेश मंदिर में संकीर्तन और विजय महामंत्र के जाप से होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे संत समाज और संगठनों के प्रतिनिधि पदयात्रा के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे, जिसके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजागरण करते हुए जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाना है। इसके लिए लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अभियान के तहत गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन करने, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत बनाने तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग की गई है। जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे ने सभी गौ-भक्तों, धर्मप्रेमी नागरिकों और सामाजिक संगठनों से भारी संख्या में एकत्र होकर गौ संरक्षण के इस राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
    1
    धौलपुर में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को संत समाज, गौ-भक्तों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में संकीर्तन रैली व पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भार्गव वाटिका स्थित गणेश मंदिर में संकीर्तन और विजय महामंत्र के जाप से होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे संत समाज और संगठनों के प्रतिनिधि पदयात्रा के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे, जिसके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।

संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए जनजागरण करते हुए जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाना है। इसके लिए लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अभियान के तहत गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा देने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन करने, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत बनाने तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग की गई है।

जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे ने सभी गौ-भक्तों, धर्मप्रेमी नागरिकों और सामाजिक संगठनों से भारी संख्या में एकत्र होकर गौ संरक्षण के इस राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 min ago
  • आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की धौलपुर जिला इकाई ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मुकेश व्यास के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन में हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पार्टी ने कहा है कि देश के छात्र और युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर बेहद चिंतित हैं, इसलिए उनकी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाना चाहिए। ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे और छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। इसके साथ ही संसद में पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा कराने तथा शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित रूप से समाप्त हो चुके आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल की जांच, प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों व कथित पत्थरबाजी की स्वतंत्र जांच कराने और भविष्य में सभी पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों की वर्दी पर स्पष्ट नाम-पट्ट अनिवार्य करने की मांग भी रखी है। शिक्षा एवं भर्ती सुधारों से जुड़ी मांगों में NEET-UG और JEE Main सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी तथा सुरक्षित परीक्षा प्रणाली बनाने, सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने और महिलाओं के लिए गृह जिले या निकटवर्ती जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित करने की बात कही गई है। इसके अलावा पेपर लीक मामलों में कठोर दंड, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने और परीक्षा परिणामों के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के अंक सार्वजनिक करने जैसी मांगें शामिल हैं।
    4
    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की धौलपुर जिला इकाई ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मुकेश व्यास के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन में हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पार्टी ने कहा है कि देश के छात्र और युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर बेहद चिंतित हैं, इसलिए उनकी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाना चाहिए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे और छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। इसके साथ ही संसद में पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा कराने तथा शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित रूप से समाप्त हो चुके आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल की जांच, प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों व कथित पत्थरबाजी की स्वतंत्र जांच कराने और भविष्य में सभी पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों की वर्दी पर स्पष्ट नाम-पट्ट अनिवार्य करने की मांग भी रखी है।

शिक्षा एवं भर्ती सुधारों से जुड़ी मांगों में NEET-UG और JEE Main सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी तथा सुरक्षित परीक्षा प्रणाली बनाने, सरकारी भर्ती परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने और महिलाओं के लिए गृह जिले या निकटवर्ती जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित करने की बात कही गई है। इसके अलावा पेपर लीक मामलों में कठोर दंड, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने, भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने और परीक्षा परिणामों के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के अंक सार्वजनिक करने जैसी मांगें शामिल हैं।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर में चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति का वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए समिति की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 25 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र धौलपुर में पुराना बस स्टैंड स्थित सिंघल बुक डिपो, कोर्ट कैंपस स्थित महेश कुमार भार्गव चैंबर्स, पाराशर उपहार गृह और गौरव होटल से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का प्रमाण पत्र, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं की अंक तालिका की छाया प्रति और आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
    1
    धौलपुर में चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति का वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए समिति की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 25 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र धौलपुर में पुराना बस स्टैंड स्थित सिंघल बुक डिपो, कोर्ट कैंपस स्थित महेश कुमार भार्गव चैंबर्स, पाराशर उपहार गृह और गौरव होटल से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का प्रमाण पत्र, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं की अंक तालिका की छाया प्रति और आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • करौली स्थित शक्ति केंद्र कांचरोली के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड टीवी पर देखा और सुना गया। इस दौरान केंद्र के सभी बूथों पर अध्यक्षों ने एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। अपने संबोधन में मोदी जी ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गुलाम हुसैन जी के बलिदान का विशेष रूप से बखान किया और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं की हर्बल चाय की विशेषता और इससे जुड़े उद्योग की सराहना की। इसके साथ ही जल संरक्षण पर बात करते हुए उन्होंने पानी की हर एक बूंद-बूंद की बचत और जल के महत्व को समझाया, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले प्राकृतिक नुकसान के बारे में भी सचेत किया।
    3
    करौली स्थित शक्ति केंद्र कांचरोली के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड टीवी पर देखा और सुना गया। इस दौरान केंद्र के सभी बूथों पर अध्यक्षों ने एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। अपने संबोधन में मोदी जी ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गुलाम हुसैन जी के बलिदान का विशेष रूप से बखान किया और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं की हर्बल चाय की विशेषता और इससे जुड़े उद्योग की सराहना की। इसके साथ ही जल संरक्षण पर बात करते हुए उन्होंने पानी की हर एक बूंद-बूंद की बचत और जल के महत्व को समझाया, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले प्राकृतिक नुकसान के बारे में भी सचेत किया।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामराज मीना ने शनिवार को अपना जन्मदिन अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ एक अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर बुजुर्गों को खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। औपचारिक सेलिब्रेशन के साथ-साथ डॉ. मीना ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया, उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर दिनचर्या के लिए जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिए तथा आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराईं। डॉ. रामराज मीना की इस संवेदनशील पहल पर वृद्धाश्रम के संचालकों और बुजुर्गों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ. मीना के शुभचिंतकों द्वारा बुजुर्गों के लिए फल और भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान डॉ. हारुन खान, डॉ. अमृत मीना, किशोर मीना, अमन खान, केयरटेकर जगदीश अग्रवाल, जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामराज मीना ने शनिवार को अपना जन्मदिन अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ एक अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर बुजुर्गों को खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। औपचारिक सेलिब्रेशन के साथ-साथ डॉ. मीना ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया, उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर दिनचर्या के लिए जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिए तथा आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराईं।

डॉ. रामराज मीना की इस संवेदनशील पहल पर वृद्धाश्रम के संचालकों और बुजुर्गों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डॉ. मीना के शुभचिंतकों द्वारा बुजुर्गों के लिए फल और भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान डॉ. हारुन खान, डॉ. अमृत मीना, किशोर मीना, अमन खान, केयरटेकर जगदीश अग्रवाल, जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भरतपुर में न्याय की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान प्रहलाद खटाना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रहलाद खटाना न्याय पाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।
    1
    भरतपुर में न्याय की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान प्रहलाद खटाना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रहलाद खटाना न्याय पाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • धौलपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष मुकेश व्यास के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन में हालिया जंतर-मंतर छात्र आंदोलन, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। पार्टी ने मांग की है कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को सम्मानपूर्वक सुना जाए तथा हालिया घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञापन की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग, छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देना, और संसद में पेपर लीक व छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा कराना शामिल है। इसके अलावा शिक्षा माफिया और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित रूप से समाप्त अवधि वाले आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल की जांच, प्रदर्शन स्थल पर हुए वाहनों के नुकसान व कथित पत्थरबाजी की स्वतंत्र जांच और सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट नाम-पट्ट अनिवार्य करने की मांग भी रखी है।
    2
    धौलपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष मुकेश व्यास के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन में हालिया जंतर-मंतर छात्र आंदोलन, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। पार्टी ने मांग की है कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को सम्मानपूर्वक सुना जाए तथा हालिया घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

ज्ञापन की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग, छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देना, और संसद में पेपर लीक व छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा कराना शामिल है। इसके अलावा शिक्षा माफिया और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक करने, कथित रूप से समाप्त अवधि वाले आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल की जांच, प्रदर्शन स्थल पर हुए वाहनों के नुकसान व कथित पत्थरबाजी की स्वतंत्र जांच और सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट नाम-पट्ट अनिवार्य करने की मांग भी रखी है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाहानुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। इस फैसले के बाद केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव करते हुए श्री प्रल्हाद जोशी को नए शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने यह निर्देश जारी किया है कि मंत्रिमंडल मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।
    2
    राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाहानुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। इस फैसले के बाद केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव करते हुए श्री प्रल्हाद जोशी को नए शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने यह निर्देश जारी किया है कि मंत्रिमंडल मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    19 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर हिंडौन सिटी स्थित हुक्मीखेड़ा स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शीशवाड़ा निवासी हरिओम जाटव (22) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुक्मीखेड़ा रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि पुलिया के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस सूचना पर पुलिस जाप्ता तत्काल मौके पर भेजा गया और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह परिजनों के जिला अस्पताल पहुंचने पर सूरौठ पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
    2
    दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर हिंडौन सिटी स्थित हुक्मीखेड़ा स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शीशवाड़ा निवासी हरिओम जाटव (22) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

सूरौठ थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुक्मीखेड़ा रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि पुलिया के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस सूचना पर पुलिस जाप्ता तत्काल मौके पर भेजा गया और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शनिवार सुबह परिजनों के जिला अस्पताल पहुंचने पर सूरौठ पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.