भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भारतपुरी इकाई की पंचायत राज कार्यालय में कि भ्रष्टाचार के लिए बड़ी कार्रवाई जैतारण राधेश्याम दाधीच *भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर इकाई की पंचायत राज कार्यालय में केी भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कवाई* *भरतपुर जिले केी भुसावर पंचायत समिति के सहायक अभियंता को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार* *आरोपी सहायक अभियंता ने परिवादी से उसकी माप पुस्तिका और कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र को सत्यापित करने केी एवज में मांगी रिश्वत* *एसीबी केी भरतपुर इकाई ने भुसावर पंचायत समिति के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार* *एसीबी रेंज भरतपुर के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह नेतृत्व में दिया ट्रैप कार्यवाही को अजाम* *आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान मिली लाखों रुपए की नकदी चांदी की सिल्लिया एवं बेशकीमती जमीन के कागजात* राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार की भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले की भुसावर पंचायत समिति के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक परिवादी (ठेकेदार) और सहपरिवादी की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया था कि पंचायत समिति भुसावर में विकास कार्यों के संपादन के बाद परिवादी की माप पुस्तिका और कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र को सत्यापित कर हस्ताक्षर करने के लिए सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांगी जा रही है और रिश्वत न देने पर काम रोकने की धमकी दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने प्राथमिक तौर पर रिश्वत की मांग का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में और एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया जाकर पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बहर हाल गिरफ्तार किए गए आरोपों सेपूछताछ की जा रही है। *आरोपी सहायक अभियंता के आवास की तलाशी में मिली 43 लाख 38 हजार 500 रुपये की नगदी 20 किलो चांदी की सिल्लियां जमीन के कगजात* भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भरतपुर इकाई द्वारा भरतपुर जिले केी पंचायत समिति के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद को गिरफ्तार करने के तत्काल बाद आरोपी सहायक अभियंता के आवास की तलाशी में मिली 43 लाख 38 हजार 500 रुपये की नगदी 20 किलो चांदी की ईंटें / सिल्लियां एवं बेशकीमती जमीन के कगजात मिले हैं। इन अचल संपत्तियों के दस्तावेज में कीमती प्रॉपर्टीज में हिंडौन सिटी में 2 दुकानें और जयपुर के पॉश इलाके मानसरोवर में एक हाउसिंग बोर्ड का मकान शामिल है। रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए आरोपी सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के खिलाफ जहां एक और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत तो मुकदमा दर्ज हैोने के साथ ही मकान की तलाशी के दौरान मिली संपत्ति को लेकर आरोपी के खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू हो गई है।

- देवली कला राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।1
- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- सरवाड़ में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, मंशापूर्ण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सरवाड़। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण गणेशजी महाराज मंदिर में गणेश चतुर्थी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष आरती आयोजित की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणेशजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भक्ति संगीत एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस अवसर पर गणेशजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर के बाहर एक दिवसीय मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने गणेशजी महाराज के दर्शन कर नारियल, प्रसाद एवं धूपबत्ती अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेहंदी भी वितरित की गई। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पारिक मोहल्ला निवासियों की ओर से भी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान पूरे सरवाड़ शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती1
- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मायूस, मूंग की फसल पर मंडराया संकट रियां बड़ी क्षेत्र में खरीफ की फसल इस समय कटाई और पकने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है।3
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- पीपाड़ में भाजपा सरकार के लिए बड़ा सियासी समर्थन, चारों निर्दलीय पार्षदों ने महेंद्र जी कच्छवाहा का समर्थन किया पीपाड़। नगर पालिका में भाजपा के पक्ष में सियासी समीकरण मजबूत होते नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार बनाने के लिए चारों निर्दलीय पार्षदों ने महेंद्र जी कच्छवाहा को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा का बोर्ड बनाने की राह आसान होती दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थन के बाद महेंद्र जी कच्छवाहा के नेतृत्व में भाजपा बोर्ड बनने की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।1