logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीपीबीएस कॉलेज में वाणिज्य दिवस पर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता व उद्यमिता का दिया संदेश अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर के वाणिज्य विभाग द्वारा सोमवार को "वाणिज्य दिवस (कॉमर्स डे)" का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को वाणिज्य शिक्षा के महत्व, उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समन्वयन करते हुए वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार ने कहा कि वाणिज्य शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और व्यावसायिक नैतिकता को अपनाने का आह्वान किया। सहायक आचार्य डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि वाणिज्य शिक्षा विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, तार्किक चिंतन और प्रभावी निर्णय क्षमता विकसित करती है। उन्होंने बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखने और कौशल विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। सहायक आचार्य डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में वाणिज्य शिक्षा रोजगार और उद्यमिता का प्रमुख आधार बन चुकी है। वहीं डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं। अकादमिक एसोसिएट किश्वर सैफी ने कहा कि वाणिज्य दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विषय की गहन समझ विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था, उद्यमिता, बैंकिंग, लेखांकन, कराधान, जीएसटी, डिजिटल वित्त और समसामयिक आर्थिक विषयों पर ज्ञानवर्धक गतिविधियों एवं संवाद आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम में बॉबी, भूमिका शर्मा, आकाश, शना, गीतांजलि यादव, कुणाल, पूजा, काजल चौहान, नेहा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए वाणिज्य शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

11 hrs ago
user_Gaurav Sharma Journalist
Gaurav Sharma Journalist
Local News Reporter Bulandshahr, Uttar Pradesh•
11 hrs ago
9b506eb8-da49-44c6-baad-e3b530e4163d

डीपीबीएस कॉलेज में वाणिज्य दिवस पर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता व उद्यमिता का दिया संदेश अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर के वाणिज्य विभाग द्वारा सोमवार को "वाणिज्य दिवस (कॉमर्स डे)" का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को वाणिज्य शिक्षा के महत्व, उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समन्वयन करते हुए वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार ने कहा कि वाणिज्य शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और व्यावसायिक

c342aab2-407a-4f20-bd77-113511f589ed

नैतिकता को अपनाने का आह्वान किया। सहायक आचार्य डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि वाणिज्य शिक्षा विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, तार्किक चिंतन और प्रभावी निर्णय क्षमता विकसित करती है। उन्होंने बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट रखने और कौशल विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। सहायक आचार्य डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में वाणिज्य शिक्षा रोजगार और उद्यमिता का प्रमुख आधार बन चुकी है। वहीं डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का विकास करती हैं। अकादमिक एसोसिएट किश्वर सैफी ने कहा कि वाणिज्य दिवस जैसे

आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विषय की गहन समझ विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था, उद्यमिता, बैंकिंग, लेखांकन, कराधान, जीएसटी, डिजिटल वित्त और समसामयिक आर्थिक विषयों पर ज्ञानवर्धक गतिविधियों एवं संवाद आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम में बॉबी, भूमिका शर्मा, आकाश, शना, गीतांजलि यादव, कुणाल, पूजा, काजल चौहान, नेहा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए वाणिज्य शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान देने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर व राष्ट्रीय प्रमुख सचिव भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र अराजनैतिक -9897081490 मेरे जनपद बुलंदशहर की माता बहनों भाइयों बुजुर्गों सभी को मेरा नमस्कार चरण वंदन आदाब जैसा कि आपने जिला बुलंदशहर में चारु कश्यप 11 साल की छात्रा बुलंदशहर की स्कूल से आते वक्त पानी के नाले में भह गई थी जिसका शब चार दिन के बाद काली नदी में मिला बेहद दुखद घटना रही पूरे प्रदेश व देश के लोग उस बिटिया के सब को ढूंढने के लिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों ने मंदिर मस्जिदों में जाकर के उस बेटी के शब के लिए दुआएं करी सभी समाज के लोगों ने एकता का परिचय दिया परंतु उसके बीच एक महिला अपने काम और नाम से जानी जाती हैं उनका नाम है अनतुल तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर है उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भावुक होते हुए पीड़ित परिवार के साथ दुख की घड़ी में साथ देते हुए जो एक अपनी एक सभ्यता और एक जिम्मेदार महिला होने के नाते और गरीब मजदूर किसान नौजवानो के बीच में जाकर के उस दर्द में सम्मिलित हुई और चारु के भाई को पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी ली उनका मैं अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर व राष्ट्रीय प्रमुख सचिव भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र अराजनैतिक की तरफ से पूरे प्रदेश देश के कार्यकर्ताओ की तरफ से कोटि कोटि नमन व अभिनंदन करता हूं उनको पूरा उत्तर प्रदेश एक अच्छी महिला के रूप में देख रहा है मान्य मुख्यमंत्री से भी निवेदन करना चाहता हूं जो जिला पंचायत अध्यक्ष अनतुल तेवतिया जी को आपने एक जिम्मेदारी का पद दिया है उन्होंने सदैव बखूबी से निभाया है उसके लिए हम उनका हार्दिक आभार अभिनंदन करते हैं और अपनी बड़ी बहन का हम सभी लोग स्वागत करेंगे
    1
    अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर व राष्ट्रीय प्रमुख सचिव भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र अराजनैतिक -9897081490 मेरे जनपद बुलंदशहर की
माता बहनों भाइयों बुजुर्गों सभी को मेरा नमस्कार चरण वंदन आदाब जैसा कि आपने जिला बुलंदशहर में चारु कश्यप 11 साल की छात्रा बुलंदशहर की स्कूल से आते वक्त पानी के नाले में भह गई थी
जिसका शब चार दिन के बाद काली नदी में मिला बेहद दुखद घटना रही पूरे प्रदेश व देश के लोग उस बिटिया के सब को ढूंढने के लिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों ने मंदिर मस्जिदों में जाकर के उस बेटी के शब के लिए दुआएं करी
सभी समाज के लोगों ने एकता का परिचय दिया परंतु उसके बीच एक महिला अपने काम और नाम से जानी जाती हैं उनका  नाम है अनतुल तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर है
उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भावुक होते हुए पीड़ित परिवार के साथ दुख की घड़ी में साथ देते हुए जो एक अपनी एक सभ्यता और एक जिम्मेदार महिला होने के नाते और
गरीब मजदूर किसान नौजवानो के बीच में जाकर के उस दर्द में सम्मिलित हुई और चारु के भाई को पढ़ाई  की पूरी जिम्मेदारी ली
उनका मैं अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर व राष्ट्रीय प्रमुख सचिव भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र  अराजनैतिक की तरफ से
पूरे प्रदेश देश के कार्यकर्ताओ की तरफ से कोटि कोटि नमन व अभिनंदन करता हूं उनको पूरा उत्तर प्रदेश एक अच्छी महिला के रूप में देख रहा है 
मान्य मुख्यमंत्री से भी निवेदन करना चाहता हूं जो जिला पंचायत अध्यक्ष अनतुल तेवतिया जी को आपने एक जिम्मेदारी का पद दिया है
उन्होंने सदैव बखूबी से  निभाया है उसके लिए हम उनका हार्दिक आभार अभिनंदन करते हैं और अपनी बड़ी बहन का हम सभी लोग स्वागत करेंगे
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार को शिव मन्दिरों में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब शिकारपुर : सावन महीने का पहला सोमवार सावन के पहले सोमवार को शिव मन्दिरों में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब बम बम के जयकारों से गूंज रहे शिवालय मन्दिर प्राचीन शिव मन्दिर बरासऊ पर भक्तों की लगी भारी भीड़ लोगों की मानता है जो इस प्राचीन शिव मन्दिर पर जल चढा कर फल मांगता है उनकी मनोकामना पूर्ण होती है मन्दिरों पर पुलिस के जवान खडे दिखाई दिए ।
    1
    सावन के पहले सोमवार को शिव मन्दिरों में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
शिकारपुर : सावन महीने का पहला सोमवार सावन के पहले सोमवार को शिव मन्दिरों में भक्तों का उमड़ा जन सैलाब बम बम के जयकारों से गूंज रहे शिवालय मन्दिर प्राचीन शिव मन्दिर बरासऊ पर भक्तों की लगी भारी भीड़ लोगों की मानता है जो इस प्राचीन शिव मन्दिर पर जल चढा कर फल मांगता है उनकी मनोकामना पूर्ण होती है मन्दिरों पर पुलिस के जवान खडे दिखाई दिए ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बुलंदशहर: किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या, कार सवार हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम बुलंदशहर: किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या, कार सवार हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम घटना के वक्त गांव के बाहर शमशान के पास स्थित अपने खेत पर टहलने गए थे 50 वर्षीय मुकेश सोलंकी आरोपी द्वारा एक के बाद एक, तीन राउंड फायरिंग किये जाने की खबर शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुटी पुलिस, आला अफसर मौके पर पहुंचे बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में हुई सनसनीखेज घटना
    4
    बुलंदशहर: किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या, कार सवार हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम
बुलंदशहर: किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या, कार सवार हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम
घटना के वक्त गांव के बाहर शमशान के पास स्थित अपने खेत पर टहलने गए थे 50 वर्षीय मुकेश सोलंकी
आरोपी द्वारा एक के बाद एक, तीन राउंड फायरिंग किये जाने की खबर
शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुटी पुलिस, आला अफसर मौके पर पहुंचे
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में हुई सनसनीखेज घटना
    user_Dharmendra Rajput journalist
    Dharmendra Rajput journalist
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • JMS Group Hapur की छात्रा सृष्टि सिंह ने बताया क्यों चुना B.Sc. Computer Science? | Exclusive Interview हापुड़। तेजी से डिजिटल होती दुनिया में कंप्यूटर साइंस युवाओं के लिए सबसे अधिक संभावनाओं वाले विषयों में शामिल हो चुका है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस और वेब टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के बीच गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता भी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में हापुड़ स्थित JMS ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का B.Sc. Computer Science कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रहा है।
    1
    JMS Group Hapur की छात्रा सृष्टि सिंह ने बताया क्यों चुना B.Sc. Computer Science? | Exclusive Interview
हापुड़। तेजी से डिजिटल होती दुनिया में कंप्यूटर साइंस युवाओं के लिए सबसे अधिक संभावनाओं वाले विषयों में शामिल हो चुका है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस और वेब टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के बीच गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की आवश्यकता भी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में हापुड़ स्थित JMS ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का B.Sc. Computer Science कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रहा है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🌸 क्या आप भी संतान सुख के लिए परेशान हैं? 110 साल पुरानी खानदानी परंपरा | महिला-पुरुष दोनों का इलाज किया जाता है कस्बा बुगरासी, तहसील स्याना
    1
    🌸 क्या आप भी संतान सुख के लिए परेशान हैं? 110 साल पुरानी खानदानी परंपरा | महिला-पुरुष दोनों का इलाज किया जाता है कस्बा बुगरासी, तहसील स्याना
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश काँवड़ यात्रा के दौरान प्रेग्नेंट महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, SSP संजय वर्मा ने रखा गणेश और कार्तिकेय नाम मुज़फ़्फ़रनगर: उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही एक गर्भवती महिला ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई और मां व दोनों नवजातों की देखभाल सुनिश्चित की गई। ​मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा ने दोनों नवजात बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा। यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    उत्तर प्रदेश काँवड़ यात्रा के दौरान प्रेग्नेंट महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, SSP संजय वर्मा ने रखा गणेश और कार्तिकेय नाम
मुज़फ़्फ़रनगर: उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही एक गर्भवती महिला ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई और मां व दोनों नवजातों की देखभाल सुनिश्चित की गई।
​मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा ने दोनों नवजात बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा। यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गुलावठी पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार गुलावठी : पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 10 लाख रुपये कीमत के चार डिवाइस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, संजीव, पीयूष और समसुद्दीन शामिल हैं। प्रमोद और संजीव थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं, जबकि पीयूष सिकंदराबाद और समसुद्दीन जहाँगीराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि प्रमोद पर पांच, संजीव पर चार और पीयूष व समसुद्दीन पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जिन्होंने खुर्जा, बुलंदशहर और गुलावठी के ग्राम खुशहालपुर में मोबाइल टावर से डिवाइस, केबल और अन्य पुर्जों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस उनकी अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।
    4
    गुलावठी पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार 
गुलावठी : पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 10 लाख रुपये कीमत के चार डिवाइस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, संजीव, पीयूष और समसुद्दीन शामिल हैं। प्रमोद और संजीव थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं, जबकि पीयूष सिकंदराबाद और समसुद्दीन जहाँगीराबाद के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रमोद पर पांच, संजीव पर चार और पीयूष व समसुद्दीन पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जिन्होंने खुर्जा, बुलंदशहर और गुलावठी के ग्राम खुशहालपुर में मोबाइल टावर से डिवाइस, केबल और अन्य पुर्जों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस उनकी अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।
    user_Dharmendra Rajput journalist
    Dharmendra Rajput journalist
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों में लगी शिव भक्तों की भीड़ शिव की भक्ति और आस्था श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों में लगी शिव भक्तों की भीड़ हापुड़ जनपद के शिवालयों में श्रावण माह के पहले सोमवार को भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली वही शिव भक्ति और आस्था का समागम दिखाई दे रहा है। जिसमें हापुड़ प्रशासन भी श्रावण माह की कावड़ यात्रा को से कुशल संपन्न कराने में जुटा हुआ है।
    1
    श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों में लगी शिव भक्तों की भीड़ 
शिव की भक्ति और आस्था श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों में लगी शिव भक्तों की भीड़ 
हापुड़ जनपद के शिवालयों में श्रावण माह के पहले सोमवार को भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली वही शिव भक्ति और आस्था का समागम दिखाई दे रहा है। जिसमें हापुड़ प्रशासन भी श्रावण माह की कावड़ यात्रा को से कुशल संपन्न कराने में जुटा हुआ है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.