logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है कर्मा-धर्मा, गोगरी में हर्षोल्लास के साथ हुआ विसर्जन। गोगरी प्रखंड के गोगरी रजिस्ट्री मोड़ सहित विभिन्न गांवों, टोलों और मोहल्लों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक कर्मा-धर्मा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ कर्मा-धर्मा की पूजा-अर्चना की गई और भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की गई। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। गांवों और मोहल्लों में बहनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ कर्मा-धर्मा की पूजा की। गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच बहनों ने अपने भाइयों के लिए मंगलकामना की। भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनापन इस पर्व में साफ दिखाई दिया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच कर्मा-धर्मा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। विसर्जन के समय कई लोगों की आंखें नम भी दिखीं। मान्यता और परंपरा से जुड़ा यह पर्व लोगों को भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और परिवार के प्रति प्रेम का एहसास कराता है। पर्व के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।

3 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
3 hrs ago

भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है कर्मा-धर्मा, गोगरी में हर्षोल्लास के साथ हुआ विसर्जन। गोगरी प्रखंड के गोगरी रजिस्ट्री मोड़ सहित विभिन्न गांवों, टोलों और मोहल्लों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक कर्मा-धर्मा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ कर्मा-धर्मा की पूजा-अर्चना की गई और भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की गई। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। गांवों और मोहल्लों में बहनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ कर्मा-धर्मा की पूजा की। गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच बहनों ने अपने भाइयों के लिए मंगलकामना की। भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनापन इस पर्व में साफ दिखाई दिया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच कर्मा-धर्मा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। विसर्जन के समय कई लोगों की आंखें नम भी दिखीं। मान्यता और परंपरा से जुड़ा यह पर्व लोगों को भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और परिवार के प्रति प्रेम का एहसास कराता है। पर्व के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • महेशखूंट-स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतारने के दौरान गिरी छात्रा,आरपीएफ की तत्परता से बची जान। बरौनी-कटिहार रेलखंड के महेशखूंट स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम ट्रेन से उतरने के दौरान एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ की तत्परता से छात्रा को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह करीब सात बजे बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया। आरपीएफ के अनुसार घायल छात्रा की पहचान महेशखूंट पूवारी टोला निवासी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कटिहार से भागलपुर जाने वाली ट्रेन से महेशखूंट आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेशखूंट स्टेशन के पास ट्रेन की गति कुछ कम हुई। छात्रा ने ट्रेन के स्लो होने पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह ठीक से उतर नहीं सकी और संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन से गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के हवलदार धनिक पासवान मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तत्काल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया। बताया गया कि छात्रा के पास मौजूद आईडी कार्ड के अनुसार वह नगरपाड़ा स्थित प्राइमरी टीचर एजुकेशन कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ की तत्परता से समय पर उपचार मिलने के कारण छात्रा की जान बच सकी।
    1
    महेशखूंट-स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतारने के दौरान गिरी छात्रा,आरपीएफ की तत्परता से बची जान।
बरौनी-कटिहार रेलखंड के महेशखूंट स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम ट्रेन से उतरने के दौरान एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ की तत्परता से छात्रा को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह करीब सात बजे बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया।
आरपीएफ के अनुसार घायल छात्रा की पहचान महेशखूंट पूवारी टोला निवासी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कटिहार से भागलपुर जाने वाली ट्रेन से महेशखूंट आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महेशखूंट स्टेशन के पास ट्रेन की गति कुछ कम हुई। छात्रा ने ट्रेन के स्लो होने पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह ठीक से उतर नहीं सकी और संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन से गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के हवलदार धनिक पासवान मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तत्काल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि छात्रा के पास मौजूद आईडी कार्ड के अनुसार वह नगरपाड़ा स्थित प्राइमरी टीचर एजुकेशन कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरपीएफ की तत्परता से समय पर उपचार मिलने के कारण छात्रा की जान बच सकी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • नया वेतनमान या चुनावी एजेंडा : वित्तरहित शिक्षकों के लिए नए वेतनमान का ऐलान, MLC चुनाव को लेकर सरकार का मास्टर प्लान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षकों के वेतन की राशि का घोषणा करने से बचते नजर आ रहे कब से वित्तरहित शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान? समान कार्य के लिए समान वेतनमान क्यों नहीं?
    1
    नया वेतनमान या चुनावी एजेंडा : वित्तरहित शिक्षकों के लिए नए वेतनमान का ऐलान, MLC चुनाव को लेकर सरकार का मास्टर प्लान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षकों के वेतन की राशि का घोषणा करने से बचते नजर आ रहे
कब से वित्तरहित शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान?
समान कार्य के लिए समान वेतनमान क्यों नहीं?
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल! मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार। ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल! मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | जमुई
छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल!
मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ब्रेकिंग न्यूज | जमुई
छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल!
मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    11 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसिक प्रखंड के मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर का निरीक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    1
    खगड़िया जिले के मानसिक प्रखंड के मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित
मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित
खगड़िया / मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
शिविर का निरीक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी गठित तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी गठित तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी जमुई। सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया था। मामले में जमुई थाना कांड संख्या 428/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74/76/3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक मोनाली के नेतृत्व में मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में शामिल आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को तकनीकी माध्यम से डाउनलोड कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    2
    वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी गठित

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
वायरल वीडियो मामले में जमुई पुलिस की कार्रवाई, एसआईटी गठित
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी
जमुई। सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ कथित छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया था।
मामले में जमुई थाना कांड संख्या 428/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74/76/3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक मोनाली के नेतृत्व में मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में शामिल आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को तकनीकी माध्यम से डाउनलोड कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • तिलडीहा मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, एसडीओ महेश कुमार ने लिया व्यवस्था का जायजा दुर्गापूजा के दौरान मुंगेर-बांका सीमा पर स्थित तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडीहा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीओ महेश कुमार ने उर्दू चौक से तिलडीहा मंदिर तक जाने वाले मार्ग, बड़वा नदी पुल के पास डायवर्सन और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए मार्ग में ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। बड़े और छोटे वाहनों को मेला स्थल से करीब आधे से डेढ़ किलोमीटर पहले अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रशांत कुमार मौजूद रहे। एसडीओ ने बांका के अनुमंडल पदाधिकारी से भी व्यवस्था को लेकर बातचीत की। पुरानी बाजार में मस्जिद से श्याम चौधरी के घर तक सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अतिक्रमण हटाने, गंदे पानी के निकास और सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। पूजा से पहले सभी व्यवस्था पूरी करने और बिजली के खंभों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही गई।
    1
    तिलडीहा मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, एसडीओ महेश कुमार ने लिया व्यवस्था का जायजा
दुर्गापूजा के दौरान मुंगेर-बांका सीमा पर स्थित तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडीहा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीओ महेश कुमार ने उर्दू चौक से तिलडीहा मंदिर तक जाने वाले मार्ग, बड़वा नदी पुल के पास डायवर्सन और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए मार्ग में ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। बड़े और छोटे वाहनों को मेला स्थल से करीब आधे से डेढ़ किलोमीटर पहले अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रशांत कुमार मौजूद रहे। एसडीओ ने बांका के अनुमंडल पदाधिकारी से भी व्यवस्था को लेकर बातचीत की।
पुरानी बाजार में मस्जिद से श्याम चौधरी के घर तक सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अतिक्रमण हटाने, गंदे पानी के निकास और सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। पूजा से पहले सभी व्यवस्था पूरी करने और बिजली के खंभों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही गई।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • 108 फीट कांवर लेकर अगुवानी गंगा घाट से गोगरी पहुंचे कांवरिया,किया गया भव्य स्वागत। मां दुर्गा कांवरिया संघ गोलमा, सहरसा के तत्वावधान में मंगलवार को 108 फीट कांवड़ यात्रा शुरू हुई। गोलमा पश्चिमी, गोलमा पूर्वी, कढ़ैया एवं खजुराहा पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों कांवरिये शामिल हुए। कांवरिये उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। इसके बाद 108 फीट की विशाल कांवड़ लेकर पैदल सिंहेश्वरनाथ के लिए रवाना हुए। मंगलवार की देर शाम में कांवड़ लेकर कांवरिया गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने कांवरिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांवरिया ने यहां रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह छह बजे काँवर लेकर रवाना हुए। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कांवरिये भी शामिल हैं।
    1
    108 फीट कांवर लेकर अगुवानी गंगा घाट से गोगरी पहुंचे कांवरिया,किया गया भव्य स्वागत।
मां दुर्गा कांवरिया संघ गोलमा, सहरसा के तत्वावधान में मंगलवार को 108 फीट कांवड़ यात्रा शुरू हुई। गोलमा पश्चिमी, गोलमा पूर्वी, कढ़ैया एवं खजुराहा पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों कांवरिये शामिल हुए। कांवरिये उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। इसके बाद 108 फीट की विशाल कांवड़ लेकर पैदल सिंहेश्वरनाथ के लिए रवाना हुए। मंगलवार की देर शाम में कांवड़ लेकर कांवरिया गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने कांवरिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांवरिया ने यहां रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह छह बजे काँवर लेकर रवाना हुए।
इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कांवरिये भी शामिल हैं।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था। सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
    1
    सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत

असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई।
मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया।
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत
असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई।
मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया।
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.