सिकंदरा विधानसभा में ‘एक उम्मीद’ की समीक्षा बैठक संपन्न सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत राजेंद्र नगर स्थित एक उम्मीद कार्यालय में बुधवार को एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की संगठनात्मक समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों एवं सदस्यता अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनहित के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने संस्था की नीतियों, योजनाओं और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सिकंदरा विधानसभा प्रभारी पवन चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर यादव, जिला महासचिव पान सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री कविता बिश्नोई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव शाहरुख खान, सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष रामदास गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष लारैब नकवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रियोगी नारायण दुबे, विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, अवधेश यादव, मुन्ना यादव, युवा समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, संजय निषाद, कृष्णकांत, सविता, छुन्नू सिंह, सत्यम कुमार, खालिद अली, बबलू एवं अरबाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya1
- कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट1
- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा1
- कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी गांवों में तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के लिए बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पांडे ने किया। जांच अभियान के दौरान दमनपुर और छोलापुर समेत कई गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई। साथ ही वन विभाग की टीम ने पैदल गश्त कर संभावित स्थानों की जांच की। इस दौरान वन प्रभाग कानपुर देहात के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीमें मौजूद रहीं। हालांकि व्यापक सर्च अभियान के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1