logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तरियानी में नाबालिग लड़की की हत्या से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार मुंगराहा गांव में मातम: खेलने गई किशोरी की संदिग्ध मौत, 10 मार्च को दर्ज कराई गई थी अपहरण की प्राथमिकी उत्कर्ष राजपूत, संपादक दैनिक बिहार न्यूज़ शिवहर, 16 मार्च 2026: तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगराहा गांव के आम के बगीचे के पास एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान मुंगराहा वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थी, जिसके बाद से वह लंगभग गायब थी। उसकी मां चंद्रमा देवी ने 10 मार्च 2026 को तरियानी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। चंद्रमा देवी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, सविता कुमारी और राधा कुमारी 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। तरियानी थाना ने इस मामले में कांड संख्या 70/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच आज सुबह मुस्कान कुमारी का शव बगीचे के पास से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। एसडीपीओ सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा, "एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।" पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

9 hrs ago
user_Dainik Bihar Tv24
Dainik Bihar Tv24
Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
9 hrs ago

तरियानी में नाबालिग लड़की की हत्या से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार मुंगराहा गांव में मातम: खेलने गई किशोरी की संदिग्ध मौत, 10 मार्च को दर्ज कराई गई थी अपहरण की प्राथमिकी उत्कर्ष राजपूत, संपादक दैनिक बिहार न्यूज़ शिवहर, 16 मार्च 2026: तरियानी थाना क्षेत्र के मुंगराहा गांव के आम के बगीचे के पास एक नाबालिग लड़की का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान मुंगराहा वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नंदन पासवान की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। मुस्कान 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थी, जिसके बाद से वह लंगभग गायब थी। उसकी मां चंद्रमा देवी ने 10 मार्च 2026 को तरियानी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। चंद्रमा देवी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, तनु कुमारी, सविता कुमारी और राधा कुमारी 7 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे बगीचे में खेलने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। तरियानी थाना ने इस मामले में कांड संख्या 70/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच आज सुबह मुस्कान कुमारी का शव बगीचे के पास से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। एसडीपीओ सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा, "एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।" पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Rohit Kumar
    1
    Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    Police Officer फेनहारा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने दि इच्छामृत्यु की अनुमति।। भारत में सबसे पहली घटना।
    1
    हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने  दि इच्छामृत्यु की अनुमति।। भारत में सबसे पहली घटना।
    user_News Granth
    News Granth
    चकिया (पिपरा), पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Aaj Sirsi Live
    1
    Post by Aaj Sirsi Live
    user_Aaj Sirsi Live
    Aaj Sirsi Live
    नानपुर, सीतामढ़ी, बिहार•
    9 hrs ago
  • भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब बसंत का मौसम लगभग गायब होता जा रहा है और गर्मी जल्दी शुरू हो रही है। मार्च में ही कई शहरों में तापमान असामान्य रूप से बढ़ गया है। इसका असर खेती, पानी और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस वीडियो में हम समझेंगे कि भारत का मौसम क्यों बदल रहा है और इसके पीछे क्या कारण हैं। #ClimateChange #IndiaWeather #Heatwave #WeatherChange #GlobalWarming #Environment #IndiaNews #BreakingNews #BiharNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    1
    भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब बसंत का मौसम लगभग गायब होता जा रहा है और गर्मी जल्दी शुरू हो रही है। मार्च में ही कई शहरों में तापमान असामान्य रूप से बढ़ गया है। इसका असर खेती, पानी और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस वीडियो में हम समझेंगे कि भारत का मौसम क्यों बदल रहा है और इसके पीछे क्या कारण हैं।
#ClimateChange #IndiaWeather #Heatwave #WeatherChange #GlobalWarming #Environment #IndiaNews #BreakingNews #BiharNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • पकड़ी दयाल का रोड है ढाका जाने वाला
    1
    पकड़ी दयाल का रोड है ढाका जाने वाला
    user_Ravinder kumar
    Ravinder kumar
    Chamahi•
    15 hrs ago
  • --मुख्यमंत्री ने सीधे किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में “पहले क्या था” जैसे संकेत देकर विपक्षी शासनकाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) बेगूसराय 15 मार्च 2026- बेगूसराय:-समृद्धि यात्रा के दौरान शनिवार को बेगूसराय और शेखपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंच से राजनीतिक संदेश दिया। इस समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को मंच पर साथ खड़ा कर एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन किया। बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित बियाडा परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि “इधर-उधर के चक्कर में मत पड़िएगा” और राज्य के विकास कार्यों पर ध्यान देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने सीधे किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में “पहले क्या था” जैसे संकेत देकर विपक्षी शासनकाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं।बेगूसराय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या राज्य में विकास हो रहा है।मुख्यमंत्री के सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं को एक साथ खड़े होने के लिए कहा।इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ- साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, संजय कुमार और सुरेंद्र मेहता सहित कई नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार से भी राज्य को लगातार सहयोग मिल रहा है।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र से लगातार आर्थिक और विकासात्मक सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो पाए हैं।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र की साझेदारी से विकास की गति तेज हुई है।अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को एक राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रम या अफवाहों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।हाल के दिनों में इंटरनेट मीडिया पर उनके राज्यसभा नामांकन को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं। इस संदर्भ में भी उन्होंने लोगों से कहा कि वे “फालतू और गड़बड़ बातों” पर ध्यान न दें।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान केवल बिहार के विकास पर है और वे राज्य के हित में लगातार काम करते रहेंगे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ा है।उन्होंने बताया कि लगभग 20 साल पहले बेगूसराय से पटना जाने में लोगों को करीब पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब बेहतर सड़कों के कारण यह दूरी एक से डेढ़ घंटे में तय हो जाती है।उनके अनुसार यह बदलाव राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास का परिणाम है।सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बेगूसराय के विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही एरोड्रम के निर्माण की योजना है।उनके मुताबिक इससे स्थानीय स्तर पर उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विकास की गति भी तेज होगी।उन्होंने यह भी बताया कि बेगूसराय में लंबे समय से बंद पड़े खाद कारखाने को फिर से चालू कराया गया है और नए उद्योग लगाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी राज्य की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में सुशासन स्थापित करने की जिम्मेदारी मिली थी।उनके अनुसार राज्य में पहले अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनादेश दिया है और आगे भी विकास के मुद्दे पर समर्थन मिलता रहेगा।राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम में बताया कि मुख्यमंत्री लंबे समय से बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि “न्याय के साथ विकास” की अवधारणा से शुरू हुआ यह अभियान अब “समृद्धि यात्रा” के रूप में आगे बढ़ रहा है।इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों को तेज करना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।
    2
    --मुख्यमंत्री ने सीधे किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में “पहले क्या था” जैसे संकेत देकर विपक्षी शासनकाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं।
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
बेगूसराय 15 मार्च 2026- बेगूसराय:-समृद्धि यात्रा के दौरान शनिवार को बेगूसराय और शेखपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंच से राजनीतिक संदेश दिया। इस समृद्धि यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को मंच पर साथ खड़ा कर एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन किया। बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित बियाडा परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि “इधर-उधर के चक्कर में मत पड़िएगा” और राज्य के विकास कार्यों पर ध्यान देने की अपील की।मुख्यमंत्री ने सीधे किसी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने भाषण में “पहले क्या था” जैसे संकेत देकर विपक्षी शासनकाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रही हैं।बेगूसराय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या राज्य में विकास हो रहा है।मुख्यमंत्री के सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं को एक साथ खड़े होने के लिए कहा।इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ- साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, संजय कुमार और सुरेंद्र मेहता सहित कई नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार से भी राज्य को लगातार सहयोग मिल रहा है।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र से लगातार आर्थिक और विकासात्मक सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो पाए हैं।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र की साझेदारी से विकास की गति तेज हुई है।अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को एक राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रम या अफवाहों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।हाल के दिनों में इंटरनेट मीडिया पर उनके राज्यसभा नामांकन को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही थीं। इस संदर्भ में भी उन्होंने लोगों से कहा कि वे “फालतू और गड़बड़ बातों” पर ध्यान न दें।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान केवल बिहार के विकास पर है और वे राज्य के हित में लगातार काम करते रहेंगे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ा है।उन्होंने बताया कि लगभग 20 साल पहले बेगूसराय से पटना जाने में लोगों को करीब पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब बेहतर सड़कों के कारण यह दूरी एक से डेढ़ घंटे में तय हो जाती है।उनके अनुसार यह बदलाव राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास का परिणाम है।सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बेगूसराय के विकास से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही एरोड्रम के निर्माण की योजना है।उनके मुताबिक इससे स्थानीय स्तर पर उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विकास की गति भी तेज होगी।उन्होंने यह भी बताया कि बेगूसराय में लंबे समय से बंद पड़े खाद कारखाने को फिर से चालू कराया गया है और नए उद्योग लगाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी राज्य की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार में सुशासन स्थापित करने की जिम्मेदारी मिली थी।उनके अनुसार राज्य में पहले अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनादेश दिया है और आगे भी विकास के मुद्दे पर समर्थन मिलता रहेगा।राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम में बताया कि मुख्यमंत्री लंबे समय से बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा कर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि “न्याय के साथ विकास” की अवधारणा से शुरू हुआ यह अभियान अब “समृद्धि यात्रा” के रूप में आगे बढ़ रहा है।इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों को तेज करना और जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • *बेलहिया #पंचायत में 25वें #रोजे पर भव्य #इफ्तार पार्टी, हजारों #रोजेदारों ने खोला #रोजा* ********************************* शिवहर/जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत बेलहिया पंचायत में 25वें रोजे के अवसर पर मुखिया सब्जपरी देवी एवं पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह पप्पू द्वारा अपने आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में पंचायत तथा प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह पप्पू के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद सफीर आलम द्वारा गजल प्रस्तुत कर की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। इस मौके पर बेलहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि उनके पंचायत में सभी पर्व-त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह होली, दीपावली और छठ जैसे त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं, उसी तरह रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया जाता है। वहीं इमाम मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि मुखिया जी हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने का काम करते हैं, इसके लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह, छतौनी पंचायत के पूर्व मुखिया गौरव कुमार सिंह, पोझिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रवी सिंह सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, उप मुखिया हरिशंकर सिंह, किसान नेता नंदकिशोर राय, भिखारी आलम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद गोलू, रामानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideotariyanibelsandshivharSitamarhi
    1
    *बेलहिया #पंचायत में 25वें #रोजे पर भव्य #इफ्तार पार्टी, हजारों #रोजेदारों ने खोला #रोजा*
*********************************
शिवहर/जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत बेलहिया पंचायत में 25वें रोजे के अवसर पर मुखिया सब्जपरी देवी एवं पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह पप्पू द्वारा अपने आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में पंचायत तथा प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह पप्पू के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद सफीर आलम द्वारा गजल प्रस्तुत कर की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।
इस मौके पर बेलहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि उनके पंचायत में सभी पर्व-त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह होली, दीपावली और छठ जैसे त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं, उसी तरह रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन कर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया जाता है।
वहीं इमाम मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि मुखिया जी हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने का काम करते हैं, इसके लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद भी दिया।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया नीरज कुमार सिंह, छतौनी पंचायत के पूर्व मुखिया गौरव कुमार सिंह, पोझिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रवी सिंह सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, उप मुखिया हरिशंकर सिंह, किसान नेता नंदकिशोर राय, भिखारी आलम, मोहम्मद असलम, मोहम्मद गोलू, रामानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट 
#ViralvideotariyanibelsandshivharSitamarhi
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Sheohar, Bihar•
    16 hrs ago
  • Post by Rishu kumar yadav
    1
    Post by Rishu kumar yadav
    user_Rishu kumar yadav
    Rishu kumar yadav
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.