logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। थाना तरवां क्षेत्र में रंगदारी वसूली और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 08:05 बजे उचहुवा-बघरा मार्ग स्थित विरनईया मोड़ से की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊचहुवाँ निवासी निसार अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और ₹10,000 नकद व एक पेटी बीयर की रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में थाना तरवां पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों—गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव, विनोद यादव, संतोष यादव और वीरेंद्र यादव—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गंगा यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित 16 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं वीरेंद्र यादव पर भी हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी सहित थाना तरवां के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

7 hrs ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house Sagri, Azamgarh•
7 hrs ago
34cc2c02-0dd7-4869-b3d5-033d26f130d3

रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। थाना तरवां क्षेत्र में रंगदारी वसूली और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 08:05 बजे उचहुवा-बघरा मार्ग स्थित विरनईया मोड़ से की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊचहुवाँ निवासी निसार अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और ₹10,000 नकद व एक पेटी बीयर की रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में थाना तरवां पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों—गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव, विनोद यादव, संतोष यादव और वीरेंद्र यादव—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गंगा यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित 16 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं वीरेंद्र यादव पर भी हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी सहित थाना तरवां के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।
    1
    सब-हेडलाइन:
सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प
जहानागंज (आजमगढ़):
नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
वीडियो में देखे 
सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
    1
    आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...!
राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई।
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना मेंहदावल अन्तर्गत सोनवरसा रोडवेज बस स्टैंड के पास दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित होने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी जानकारी
    1
    *थाना मेंहदावल अन्तर्गत सोनवरसा रोडवेज बस स्टैंड के पास  दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित होने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा दी गयी जानकारी
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को हुए कपड़ा व्यापारी लूट कांड का पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं ।
    1
    अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को हुए कपड़ा व्यापारी लूट कांड का पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं ।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • trending music short video
    1
    trending music short video
    user_Rohit Rajbhar
    Rohit Rajbhar
    Artist शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    1
    जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...!
उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है।
समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.