logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्यार्थियों को नई सीख देता है दीक्षांत समारोह- शिवप्रसाद यादव करवाखेड़ा, 31 मार्च 2026 — ज्ञानस्थली विद्यालय में आज दीक्षांत समारोह दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) श्री शिवप्रसाद यादव जी ने माॅं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार किया। तत्पश्चात विद्यालय की सभी कक्षाओं (1-11वीं) तक के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी कार्यक्रम की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण कार्यक्रम होता है। इस दिन छात्रों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। यह समारोह छात्रों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है। दीक्षांत समारोह छात्रों के परिश्रम, अनुशासन और सफलता का उत्सव है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत खास होता है क्योंकि वे अपने वर्षों की मेहनत का फल प्राप्त करते हैं। साथ ही यह दिन उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को शील्ड व प्रगति पत्र दिए गए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। अंत में सभी अभिभावकों व‌ बच्चों ने मिलकर स्वादिष्ट अल्पाहार का आनंद लिया और एक-दूसरे को अगली कक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए एक यादगार पल बन गया। विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी जी ने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह समारोह सभी के लिए एक यादगार पल बन गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर खेल वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Dr.SBS Chauhan
Dr.SBS Chauhan
पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
45186519-aa85-4e01-98b9-ad6c2e5c2a39

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    2
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल
जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. 
बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत.
कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    1
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
    1
    अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा।
सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक  स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.