Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली | फर्जी अधिकारी-पत्रकार बनकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा.... भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार। आरोप है कि आरोपी खुद को पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बताकर मछली पालकों व तालाब ठेकेदारों को प्रतिबंधित मांगुर मछली के पालन का हवाला देकर कार्रवाई और खबर प्रकाशित कराने का डर दिखाते थे। पुलिस के मुताबिक, इसी धमकी के जरिए लोगों से रुपये ऐंठे जा रहे थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Veeresh Kumar
बरेली | फर्जी अधिकारी-पत्रकार बनकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा.... भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार। आरोप है कि आरोपी खुद को पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बताकर मछली पालकों व तालाब ठेकेदारों को प्रतिबंधित मांगुर मछली के पालन का हवाला देकर कार्रवाई और खबर प्रकाशित कराने का डर दिखाते थे। पुलिस के मुताबिक, इसी धमकी के जरिए लोगों से रुपये ऐंठे जा रहे थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- बहेडी धार्मिक किताब को लेकर चल रहा विवाद शांति पूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मागी अनुमति - --- *बहेड़ी में धार्मिक पुस्तक को लेकर दो पक्षों में विवाद, शांतिपूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति* संवाददाता फईम सकलैनी *बहेड़ी (बरेली)-* बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक धार्मिक पुस्तक को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की पहल की गई है। इस संबंध में अंजुमन बुस्तान-ए-मदार बहेड़ी की ओर से उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। प्रार्थना पत्र में संगठन के प्रतिनिधि सलीक अहमद ने बताया कि यह विवाद मुस्लिम सुन्नी समुदाय के दो सिलसिलों - मदारी और रजवी सिलसिले के बीच है। दोनों पक्षों के बीच एक किताब में लिखी गई बातों को लेकर सहमति-असहमति को लेकर है। एक पक्ष उसे सही बता रहा है तो दूसरा पक्ष उसे गलत बता रहा है। पत्र में कहा गया है कि यह मामला आम लोगों का नहीं है, इसलिए इसका समाधान भी इस्लामी किताबों के जानकार यानी इस्लामिक स्कॉलर ही कर सकते हैं। दोनों पक्ष चाहते हैं कि इस मामले को आपसी बातचीत और इल्मी बहस के जरिए हल किया जाए, ताकि कस्बे में शांति बनी रहे। *20-20 लोगों के बीच होगी बहस* अनुमति के लिए दिए गए पत्र के अनुसार, बहस का आयोजन मंगलवार, 15 सितंबर को मिलन बैंक्वेट हॉल, मोहल्ला इस्लाम नगर, बहेड़ी में करने का प्रस्ताव है। *बहस के लिए नियम भी तय किए गए हैं -* *1.* दोनों पक्षों से 20-20 लोग शामिल होंगे। *2.* हर पक्ष से 10-10 इस्लामिक विद्वान रहेंगे। *3.* बोलने के लिए दोनों तरफ से सिर्फ 2-2 वक्ता और 2-2 वकील होंगे, बाकी 16-16 लोग सिर्फ सुनेंगे। *4.* बहस इस्लामी बहस के तय नियमों के अनुसार होगी। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इल्मी बहस की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे यह पूरा मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो सके। उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा हमने थाने से रिपोर्ट मांगी है और जो लोग उसमें बैठेंगे उनके नाम भी मांगे गए हैं कोई बाहरी व्यक्ति इस बातचीत में शामिल नहीं होगा बाकी पूरी स्थिति पर नजर है।1
- *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻 *अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।*👇🏻1
- ट्रैक्टर धोने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छतों से हुआ पथराव बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छतों से पथराव के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल दोनों पक्ष भाजपा समर्थक हैं। एक पक्ष को पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सनवीर पाल से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के परिजनों से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा रही है। घटना का मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते और पथराव होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली में कुंडल लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो, अब लूटपाट नहीं करेंगे बरेली। महिलाओं से कुंडल लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती की माफी मांगता नजर आया और दोबारा लूटपाट नहीं करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, कुंडल लूट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद करने का दावा किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस उसके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी के बाद बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। वह गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था कि उससे गलती हो गई और अब वह लूटपाट नहीं करेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज1
- बरेली में पुलिस मुठभेड़ महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा 1 घायल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार कुंडल, तमंचे व कारतूस बरामद मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती का खुलासा, तीन गिरफ्तार बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। मामले में ASP/CO सिटी-3 श्री शिवम आशुतोष ने जानकारी दी।1
- आज अपने विधानसभा क्षेत्र गरौठा के ग्रामों में अपनो के बीच। वार्ता करते हैं1