सवाई माधोपुर: भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस: जिला कार्यालय को सजाया रंगोली और फूल मालाओं से, सवाई माधोपुर | भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया | भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य एवं भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे | कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया उसके बाद संगोष्ठी आयोजित हुई | संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता जिसका ध्येय गरीब कल्याण एवं अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सरकार की जनकल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, मानसिंह गुर्जर ने कहा कि हमारी पार्टी आज के समय में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर आम जनता के बीच उभरी है और हमें गर्व है कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय योजना के सपने को साकार कर रहे है | संगोष्ठी को मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसको डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे सादगीपूर्ण लोगों ने खड़ा किया, आज उनके संघर्ष का परिणाम है हमारा राजनैतिक दल विश्व का सबसे बड़ा दल माना जाता है | उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर स्व. भैरोसिंह शेखावत की जीवनी एवं उनके आमजन से सादगीपूर्ण व्यवहार पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस हम बड़े ही हर्ष के साथ मना रहा रहे है, पूरे देश में करोड़ों कार्यकर्ता आज अपने अपने घरों पर झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर सेल्फी अभियान चला रहे है, पार्टी कार्यालयों को बेहतरीन ढंग से रंगोली, पोस्टर बैनर एवं फूल मालाओं से सजाया गया है | संगोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश डांगोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केदारलाल मीणा, प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी देवेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी, गंगापुर प्रधान मंजू गुर्जर मंचासीन रहे | स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद अटल ने किया | कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, उदयसिंह गुर्जर, मीरा सैनी, दीपक सिंघल, विजय सिंह गुर्जर, जिला मंत्री गंगाशंकर गौतम, हरफूल मरमट, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कपिल जैन, रितेश भारद्वाज, मिथलेश व्यास, मनराज गुर्जर, शंकर सिंह नरूका, सुनीता वैष्णव, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौत्तम अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, पूर्व सभापति विमला शर्मा, गीता सैनी ,कृष्णा मथुरिया, संतोष मथुरिया, ओमी कटारिया, महेन्द्र दीक्षित, रघुनाथ वैष्णव, केशव शर्मा, नीलकमल जैन, नीरज मीणा, चंचल शर्मा, सुधा तोषनीवाल, लक्ष्मी शर्मा, नारंगी मीणा, सावित्री शर्मा, रवि चौधरी, केदार सैनी, सीताराम शुक्ला, प्रेमप्रकाश पाराशर, भगवान सैनी, अशोक राजा, मनोज बैरवा, अशोक बैंडवाल, हरचरण सिंह, सतीश शर्मा, गोपाल चाहर, जंबू जैन, दीपू जीनगर, रामपाल बालोत, दुर्गाशंकर गौतम, सहित कई भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर टीटू जाट जी पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। एसडीएम साहब द्वारा नीचे से लगातार वार्तालाप कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। इस दौरान भीम आर्मी सामाजिक संगठन राजस्थान के सुमित अंबेश एवं टीम, साथ ही गुलवीर सिंह, विनोद माझी सहित अन्य साथियों ने अहम भूमिका निभाते हुए प्रशासन से समझाइश करवाई। करीब 4 घंटे की लंबी बातचीत के बाद टीटू जाट जी सुरक्षित नीचे उतर आए। प्रशासन ने दिया आश्वासन: कल सुबह एक कमेटी बनाई जाएगी, जो शराब के ठेके की सरकारी स्कूल एवं चिकित्सालय से दूरी नापकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। जनभावनाओं का सम्मान करने के लिए प्रशासन का धन्यवाद। समाजहित में संघर्ष जारी रहेगा #भीमआर्मी_सामाजिक_संगठन_राजस्थान1
- गंगापुर सिटी: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- राघव चड्ढा ने जनता के मुद्दों को लेकर रेल मंत्री को घेरा, संसद में उठाए अहम सवाल नई दिल्ली। Raghav Chadha ने एक बार फिर आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए रेल मंत्रालय को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने संसद में रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा और यात्रियों की सुविधाओं पर सवाल उठाए। चड्ढा ने कहा कि देश में रेलवे आम लोगों की जीवनरेखा है, लेकिन यात्रियों को आज भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्रेन लेट होने, साफ-सफाई की कमी, टिकट कन्फर्मेशन की समस्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सीधे तौर पर Ashwini Vaishnaw से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर कब तक यात्रियों को इन समस्याओं से जूझना पड़ेगा। चड्ढा ने सरकार से मांग की कि रेलवे में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और आधुनिक तकनीक के दौर में रेलवे सेवाओं को भी उसी स्तर पर अपग्रेड करने की जरूरत है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के दौरान विपक्ष ने भी सरकार को घेरा और रेलवे व्यवस्था में सुधार की मांग को दोहराया। Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #RaghavChadha #RailwayIssues #AshwiniVaishnaw #IndianRailways #Parliament #BreakingNews #PoliticsNews #PublicIssues #TrainProblems #IndiaNews #AAP #ViralNews #HindiNews #LatestNews1
- सवाई माधोपुर खेरदा मोक्ष धाम के पास पुलिया के बगल में बिजली केबल के तार में अचानक आग लग गई। आग लगने से तारों में धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना आमजन लोगों ने नगर परिषद अग्नि शमन दमकल को एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। बिजली के तार में अचानक आग लगने से आसपास क्षेत्र में धुआं उठने लगा। आमजन लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश भी की। घटना सोमवार शाम 6:00 बजे की लगभग बताई जा रही है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Imran Hussein journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1