कलीनगर तहसील में सपा का धरना-प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन पूरनपुर/पीलीभीत।क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलीनगर तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 129 विधानसभा पूरनपुर की पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरती महेंद्र ने कहा कि क्षेत्र में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की अनदेखी की जा रही है, जिससे आमजन में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बिजली, पानी, सड़क, आवास व कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।धरने में महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव, ग्राम प्रधान वीरेश यादव, हाजी लाडले, मुन्ने मियां अंजाना, जिला सचिव मुनेन्दर भारती, विनोद वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष बरखेड़ा), कृपाल वर्मा (छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष), शिशुपाल सिंह (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष), पिंकी पाल (महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष), मनोज पाल, जाहिद खान, अफजल खान, अशोक देवल, शिशुपाल यादव, अमन यादव, धर्मेन्द्र लोधी, हरजिन्दर राजपूत, रामसनेही वर्मा, भगवानदास वर्मा, कल्यान वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, शमशाद रजा, रामनरेश वर्मा, शेखर यादव, रामनिवास पांडेय, रामबिलास पांडे, श्रीकृष्ण भारती, वैवी सिंह यादव, हेमराज राजपूत, भीमसेन भारती, बाबाजी चेतन्य गिरि, फरियाद सलमानी, दाताराम यादव, एडवोकेट बिष्णु कांत यादव, जाहिद नूर सिद्दीकी, अरविंद यादव, डॉ. सुहेल अहमद, जाहिद रजा, सुनील पासवान, अंकित पासवान, मनोज पासवान, रामप्रकाश पासवान, होरी लाल राजपूत, बसीम सलमानी, शिवशंकर प्रजापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कलीनगर तहसील में सपा का धरना-प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन पूरनपुर/पीलीभीत।क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलीनगर तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 129 विधानसभा पूरनपुर की पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आरती महेंद्र ने कहा कि क्षेत्र में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की अनदेखी की जा रही है, जिससे आमजन में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न मांगों को प्रमुखता
से उठाया। ज्ञापन में बिजली, पानी, सड़क, आवास व कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।धरने में महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव, ग्राम प्रधान वीरेश यादव, हाजी लाडले, मुन्ने मियां अंजाना, जिला सचिव मुनेन्दर भारती, विनोद वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष बरखेड़ा), कृपाल वर्मा (छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष), शिशुपाल सिंह (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष), पिंकी पाल (महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष), मनोज पाल, जाहिद खान, अफजल खान, अशोक देवल, शिशुपाल यादव, अमन यादव, धर्मेन्द्र लोधी, हरजिन्दर राजपूत, रामसनेही वर्मा, भगवानदास वर्मा, कल्यान वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, शमशाद रजा, रामनरेश वर्मा, शेखर यादव, रामनिवास पांडेय, रामबिलास पांडे, श्रीकृष्ण भारती, वैवी सिंह यादव, हेमराज राजपूत, भीमसेन भारती, बाबाजी चेतन्य गिरि, फरियाद सलमानी, दाताराम यादव, एडवोकेट बिष्णु कांत यादव, जाहिद नूर सिद्दीकी, अरविंद यादव, डॉ. सुहेल अहमद, जाहिद रजा, सुनील पासवान, अंकित पासवान, मनोज पासवान, रामप्रकाश पासवान, होरी लाल राजपूत, बसीम सलमानी, शिवशंकर प्रजापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Post by फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत1
- Post by समाचार Crime News1
- 25 करोड़ से बन रहे कंपोजिट विद्यालय में घटिया ईट लगाकर निर्माण कार्य, भाजपा के माननीय ने अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की खोलीपोल ...कमीशनबाजी की वजह से हो रहा घटिया निर्माण कार्य1
- पीलीभीत।बीसलपुर के चंदपुरा गांव में शादी समारोह में अश्लील डांस का वीडियो वायरल। पूरी रात बार-बालाओं के ठुमकों पर झूमता रहा कार्यक्रम, मनचलों ने जमकर उड़ाए नोट सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई।1
- Post by Sanjay Kumar1
- पलिया कला-खीरी।निघासन रोड पर गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में घायल हुए बेजुबान के लिए गौ रक्षक मददगार बनकर सामने आए। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पुरी और उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुँचकर सेवा कार्य शुरू किया। गौ रक्षक चिंटू पुरी ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गौवंश के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा कि वह चोटिल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद चिंटू पुरी ने अपने सहयोगी रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी और हर्ष शुक्ला के साथ मिलकर तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया। सभी गौ रक्षकों ने आपसी सहयोग से घायल गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ अब उसका उपचार किया जा रहा है। गौ रक्षकों की इस सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। चिंटू पुरी ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान जानवर घायल अवस्था में मिले, तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी, हर्ष शुक्ला सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।1
- Post by समाचार Crime News1
- पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।1
- Post by Sanjay Kumar1