बांदा में दम मैडम मिली बैठक जिसमेंजल संचय इसमें खुदाई मेड बंदीऔर जल संचय के बारे में सबको सचेत किया जिससे जल है तो कल है उसका सपना साकार हो सके बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में जल संचय भागीदारी योजना के अंतर्गत बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्षा जल संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मनरेगा के माध्यम से जल संचयन को बढ़ावा देने हेतु गांवों में मेड़बंदी, तालाबों का निर्माण तथा नालों की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, जिससे वर्षा के पानी का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए सोखपिटों का निर्माण कराया जाए तथा पूर्व में बने सोखपिटों की नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत-तालाब योजना के अंतर्गत किसानों के खेतों में तालाबों की खुदाई, मेड़बंदी और छोटे चेकडैमों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें, जिससे जनपद में जल संकट की समस्या को कम किया जा सके।
बांदा में दम मैडम मिली बैठक जिसमेंजल संचय इसमें खुदाई मेड बंदीऔर जल संचय के बारे में सबको सचेत किया जिससे जल है तो कल है उसका सपना साकार हो सके बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में जल संचय भागीदारी योजना के अंतर्गत बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्षा जल संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मनरेगा के माध्यम से जल संचयन को
बढ़ावा देने हेतु गांवों में मेड़बंदी, तालाबों का निर्माण तथा नालों की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, जिससे वर्षा के पानी का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नए सोखपिटों का निर्माण कराया जाए तथा पूर्व में बने सोखपिटों की नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को खेत-तालाब योजना के अंतर्गत किसानों के
खेतों में तालाबों की खुदाई, मेड़बंदी और छोटे चेकडैमों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें, जिससे जनपद में जल संकट की समस्या को कम किया जा सके।
- बांदा पुलिस ने चेन स्नेचिंग,टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।1
- बांदा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपाल डेरा में दोपहर 2:38 पर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला जब स्कूल में पढ़ाई के समय ही ताला झूलता मिले तो सवाल उठना लाजमी आखिर बच्चे की पढ़ाई किस भरोसे चल रही है? सरकार शिक्षा सुधार के दावे कर रहे लेकिन जमीनी हकीकत पर विद्यालय बंद और बच्चे शिक्षा से वंचित नजर आ रहे हैं अब देखना है कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी हमेशा की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा1
- Post by Raj dwivedi1
- होली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बुढ़वा मंगल को लेकर रीति रिवाज द्वारा गाना बजाने पर बुढ़वा मंगल खेल अपने सहयोगियों के साथ1
- बाँदा में IT–ED की बड़ी कार्रवाई! ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप, कई प्रतिष्ठान जांच के दायरे में 📍 बाँदा जनपद बाँदा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त टीम शहर में पहुंच गई। टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कई व्यापारियों और प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई शुरू कर दी। छापेमारी की खबर फैलते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग और आयकर से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद केंद्र सरकार की एजेंसियों ने यह कार्रवाई की है। इसी सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने जनपद में पहुंचकर कुछ चुनिंदा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम कई दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कितनी नकदी, दस्तावेज या अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल जांच कार्रवाई लगातार जारी है और अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- आगरा के राजामंडी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रज प्रांत कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन से हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने प्रथम आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। समारोह में राधा-कृष्ण स्वरूपों के नृत्य और फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने समाज में सद्भाव, प्रेम और समरसता के साथ होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और अभाविप के पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बांदा की बेटियों ने योग और जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है।1