Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम संडावदा होली के दिन चोल का आयोजन जोरदार हुआ कई दिन पहले ग्राम संडावदा होली के दिन चोल का आयोजन जोरदार हुआ कई दिन पहले
Dayaram Chandravanshi
ग्राम संडावदा होली के दिन चोल का आयोजन जोरदार हुआ कई दिन पहले ग्राम संडावदा होली के दिन चोल का आयोजन जोरदार हुआ कई दिन पहले
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Baba1
- Post by Mangal Dev rathore1
- गौ माता को राष्ट्र माता बनायें 27 अप्रैल को अपने अपने तहसील स्थल पर ग्यापन अवश्य दें गौ माता को राष्ट्र माता बनाना हमारा प्रथम दाईत्व है आईए मीलकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाए ।4
- कुशलगढ़ नगर के बावलिया खार स्थित हिरण नदी किनारे बने सत्यवीर तेजाजी महाराज धाम पर आयोजित दो दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन महायज्ञ, विशेष हवन, महाआरती एवं विशाल महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। महोत्सव के प्रधान आचार्य पंकज जोशी के निर्देशन में पंडित ललित जोशी एवं सहायक पंडित रूपकिशोर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन, मातृका, वास्तु, योगिनी, नवग्रह एवं रुद्र पूजन सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। महारुद्र हवन के बाद महाआरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामराज चौधरी ने भाग लेकर आरती की तथा पूर्णाहुति में मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों अधिकारियों ने आयोजन को समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला बताया। समिति की अध्यक्ष गोरी बुआ के सानिध्य में आयोजित महोत्सव को सफल बनाने में बाबूलाल कच्छावा, नारायण लाल पांचाल, शांतिलाल चौहान, भैरू भाई एवं नारायण लाल बारोडिया सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। थांदला (एमपी) से आए श्रद्धालुओं व नगरवासियों ने भी सहयोग दिया। समाजसेवी सुधीर प्रीति स्वर्णकार ने रात्रि आरती में भाग लिया। अंत में महाप्रसादी के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा, झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में दी आहुतियां, उपखंड अधिकारी व पंचायत समिति विकास अधिकारी ने लिया दर्शन लाभ, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर दो दिवसीय धर्म की गंगा बही, तेजाजी मंदिर पर आचार्य पंडित रुप किशोर चतुर्वेदी, आचार्य पंडित पंकज जोशी, आचार्य ललित जोशी ने विधि-विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दिलवाईं मुख्य यजमान झाला परिवार ने यज्ञ हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी व पुन्य का लाभ प्राप्त किया इस धार्मिक अनुष्ठान में झाला दंपति में दर्शिल सिंह झाला दंपति दादा पोते ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया वहीं आज कुशलगढ़ की पुन्य धरा पर स्थित श्री सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई,इस मोके पर थांदला से तेजाजी के भक्त व मोहकमपुरा सहित आस पास के भक्त मौजूद रहे आरती व यज्ञ में आहुति व आरती के पावन अवसर पर कुशलगढ़ उप खंड अधिकारी,व पंचायत समिति कुशलगढ़ के विकास अधिकारी अध्यक्ष किन्नर गोरी बुआ समस्त तेजाजी महाराज व दशा माता मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता कुशलगढ़ नगरवासी महिलाएं सहित बड़ी संख्या में धर्म की वैतरणी में डुबकी लगाई,तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर गौ भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 27अप्रेल को गौ माता को सम्मान दिलाने वाले पतरक वितरित किए व आव्हान किया कि गौ माता को सम्मान दिलाने सभी को निमंत्रण दिया4
- प्रतापगढ़ नंद मार्ग किला गेट के सामने नाले में फंसा ट्रैक्टर… JCB ने किया रेस्क्यू ब्रेक फेल होने के बाद नाले में उतरे ट्रैक्टर को निकालने के लिए चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन।मौके पर पहुंची JCB मशीन, शुरू हुआ जबरदस्त रेस्क्यू। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का पहिया तक अलग हो गया था। मौके पर जुटी भीड़, देखने वालों का लगा जमावड़ा। गनीमत रही—इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई कुछ ही मिनटों की देरी बन सकती थी बड़ा हादसा… लेकिन वक्त पर रेस्क्यू ने बचा ली जान!3
- वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए सब ग्रुपों में शेयर कीजिए ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए1
- Post by Mangal Dev rathore1
- 37 बरस के लंबे इंतजार के बाद आज परतापुर नगरी का सौभाग्य पुनः जगा जब साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के मांगलिक सान्निध्य में नगर में एक साथ पांच दीक्षाए संपन्न हुई। सुबह 7बजे ही परतापुर का सुभाष स्टेडियम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था और इसके बाद गांव गांव से अपार जन सैलाब उमड़ घुमड़ कर आ हीरहा था। क्या जैन, क्या अजैन हर पंथ, जाति, संप्रदाय ओर समाज में धार्मिक श्रद्धा का मानो ज्वार ही उमड़ पड़ा था। 37वर्ष पूर्व की महावीर जयंती 18अप्रैल 1989 की यादें ताज़ा हो गई जब दादा आचार्य भगवन श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज जी आचार्य प्रसन्न सागरजी सहित इसी स्थान पर इसी नगरी में एक साथ पांच दीक्षाए दी थी। ब्रह्मचारी सेवा निवृत वी आर एस शिक्षक, गुरुभक्त संजय भैया जी दोसी ने गुरुदेव द्वारा मंत्रोच्चार से दीक्षित हो कर जब अपने वस्त्र उतार फेंके तो पंडाल में अपार जन समूह जय जय कार कर उठा। ये त्याग, भक्ति, वैराग्य ओर तप साधना की पराकाष्ठा थी। ब्रह्म मुहूर्त में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संजय भैया जी दोसी का केशलोंचन किया। शोभा यात्रा वैराग्य भावो के साथ खेल मैदान पहुंची, समाज ओर परिजनों की परमिशन के साथ ही संजय दोसी भैयाजी मुनि श्री सामायिक सागर जी महाराज बन गए। वास्तव में जैन दर्शन पाषाण को परमात्मा ओर आत्मा को भगवान बनाने की कला है। यहां कोई भी व्यक्ति परमात्मा बनने के पथ पर अग्रसर हो सकता है। आयोजन के दौरान कई भावुक पल भी आए पर किसी भी दीक्षार्थी के कदम एक क्षण को भी नहीं डगमगाए। संघस्थ क्षुल्लक अर्घ सागरजी ने आज मुनि दीक्षा ग्रहण कर मुनि श्री अर्ध सागरजी महाराज नाम धारण किया। क्षुल्लिका धर्म प्रभा माताजी आर्यिका श्री धर्म प्रभा माताजी बनी। इसी क्रम में परतापुर की संघस्थ आर्यिका ज्ञानप्रभा माताजी को आज गणिनी ज्ञान प्रभा माताजी के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया। परतापुर से गणिनी माताजी का दर्जा पाने वाली वो प्रथम आर्यिका बन गई है। आज कनक दीदी ने क्षुल्लिका दीक्षा ग्रहण कर 105श्रीद्रव्यप्रभा माताजी बनी। परतापुर के पचौरी परिवार की बड़ी बहु ओर 1989में आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज की मुनि दीक्षा के दौरान उनकी धर्म माता बनी सुशीला देवी को आज गुरुदेव ने क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान कर श्री भाव प्रभा माताजी नाम दिया। सुबह 7बजे से प्रारंभ भव्य ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव अपरान्ह 11.50ए.एम तक चला। सभा को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी ने संबोधित किया, सभी दीक्षार्थियों ने भी अपनी भावांजलि अर्पित की। ब्र. अरुण भैया के शानदार संयोजन ने आयोजन मे चार चांद लगा दिए।2