देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। देहरादून अंकिता भंडारी न्याय यात्रा देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मंच की ओर से कमला पंत ने बताया कि 18 सितंबर को गांधी पार्क में अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की शपथ भी ली जाएगी। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और उत्तराखंड के आम लोगों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।कमला पंत ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी नीतियां बननी चाहिए, जिनसे आम लोगों को रोजगार और बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। बाइट — कमला पंत संयुक्त संघर्ष मंच
देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। देहरादून अंकिता भंडारी न्याय यात्रा देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मंच की ओर से कमला पंत ने बताया कि 18 सितंबर को गांधी पार्क में अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की शपथ भी ली जाएगी। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और उत्तराखंड के आम लोगों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।कमला पंत ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी नीतियां बननी चाहिए, जिनसे आम लोगों को रोजगार और बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। बाइट — कमला पंत संयुक्त संघर्ष मंच
- देहरादून के नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, 3 गिरफ्तार।।। The Aman Times नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, 3 गिरफ्तार देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और ज्वैलरी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के आभूषण और एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पंत (24), सुलेमान (19) और गोपाल शर्मा (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।1
- PM मोदी के जन्मोत्सव पर सहसपुर में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, CM धामी ने विधायक पुंडीर संग जलाया दीप सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। कार्यक्रम का आयोजन सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के निवास पर हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। CM धामी ने विधायक, उनके सहयोगियों और क्षेत्र की जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी के लिए आशीर्वाद का दीप जलाया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने की अपील की थी।1
- प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुनी जनसमस्याएं, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं1
- टिहरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जनसमस्याएं, लाभार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टिहरी, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और आमजन ने सड़क, आवास योजना में पात्रता के आधार पर चिन्हित किए जाने, सफाई निरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची जारी करने तथा भूस्खलन से हुई क्षति समेत विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक किशोर उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और प्रदेश के सैनिक देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के हित में किए गए विभिन्न प्रावधानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून सहित कई पहल की गई हैं। उन्होंने टिहरी के बिजली और पानी के क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विभिन्न नगर निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड किट और स्वास्थ्य किट देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रियंका, नफीसा, शिवानी और शशि को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें ‘मेरा जनपद मेरी पहचान’, ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’, ‘पुशअप चैलेंज’, ‘माई उत्तराखंड माई प्राइड’, ‘स्किपिंग चैलेंज’, ‘यूथ फोटोग्राफी चैलेंज’, ‘फिटनेस फिनाले चैलेंज’ और ‘वन मिनट वन स्किल चैलेंज’ शामिल रहे। महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर चार सप्ताह तक चला। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विभागीय स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंजीकरण और विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और रक्तदान की व्यवस्था की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन आवेदन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और सहायक उपकरण वितरण की सुविधा दी। राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण-पत्र, आधार, आयुष्मान कार्ड और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई। कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पंजीकरण के साथ बीज, कृषि उपकरण और सहायक सामग्री वितरित की। ग्राम्य विकास विभाग ने योजनाओं का पंजीकरण, श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीकरण, बाल विकास विभाग ने किट वितरण तथा पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा और औषधि वितरण की सेवाएं दीं। आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक विभागों ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (दर्जाधारी) खेम सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सोबनी धनौला, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मो. असलम, सभासद विजय कठैत समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।4
- मोदी जी के जन्मोत्सव के दिन हरिद्वार में केंद्र सरकार का फूंका पुतला।1
- गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना उत्तरकाशी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, धारा पूजन एवं धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती गंगा की पूजा-अर्चना की और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी, वहीं, पंच मंदिर समिति की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए गर्म पानी, चाय, भोजन एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।1
- बच्चों को लेकर DM के सख्त निर्देश! देहरादून में 744 बच्चों के रेस्क्यू की समीक्षा देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में बताया गया कि पिछले तीन महीनों में CWC के सामने 236 मामले पहुंचे, जिनमें 120 का निस्तारण किया गया। वहीं, दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित या रेस्क्यू किया गया है और 216 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अप्रैल से अब तक 374 मामले सामने आए हैं। DM ने रेस्क्यू के बाद बच्चों के प्रभावी फॉलोअप और संवेदनशील मामलों में काउंसलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत।।।।।।।। शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत जूनियर हाईस्कूल के पास रात में दो बार सीसीटीवी में कैद हुई गुलदार की गतिविधि शेरगढ़/डोईवाला। डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के वार्ड नंबर छह शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जूनियर हाईस्कूल के पास रात के समय गुलदार की गतिविधि दो बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार के आबादी क्षेत्र के आसपास लगातार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान निशा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह के साथ ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान निशा देवी ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय और आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचें।1
- अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।1