Shuru
Apke Nagar Ki App…
वारे संसार रोटी खाने को तरस रही है जनता.....सरकार है मौन प्रशासन आंख बंद करके बैठा है
कलाकार
वारे संसार रोटी खाने को तरस रही है जनता.....सरकार है मौन प्रशासन आंख बंद करके बैठा है
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित RAS भर्ती परीक्षा के परिणामों में फलसूंड क्षेत्र के दो युवाओं ने सफलता हासिल की है। खुमानसर निवासी गजेंद्र सिंह देवड़ा ने 335वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि भीमाराम चौहान ने 759वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।1
- आज कुडी 9 सेकटर मे नयु जोधाणा ओटो रिकशा समिति जोधपुर मे कार्यकारणी सदस्य की मीटिंग रखी गई है मेन सदस्य6
- जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाने का मामला सूरसागर थाने के बाहर पीड़िता की गुहार पीड़िता बैठी अनिश्चितकाल हड़ताल पर अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध पिछले 4 साल से माननीय न्यायालय के वारंट का आदेश होते हुए भी पुलिस की उदासीनता के चलते एवं पूंजीपति मुलजिम की ऊंची पहुंच के चलते पीड़िता को नहीं मिल रहा है न्याय आखिर पीड़िता पुलिस प्रशासन से हार कर धरने पर बैठी थाने के बाहर1
- आहोर भूती में गैस सिलेंडर के लिए लगी कतारें: घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को नहीं मिल पा रही गैस, सप्लाई न पहुंचने से बैरंग वापस लौटे ग्रामीण:- भूती: क्षेत्र में भूति सहित रोड़ला, कवलां ,चवरड़ा, वलदरा सहित कई गांवों में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोग काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें प्रतिदिन वापस जाना पड़ रहा है। क्योंकि भारत गैस से संबंधित शिव भारत गैस एजेंसी की गाड़ी पिछले तीन शुक्रवार से इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच रही हैं। प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ता एजेंसी के रूट के हिसाब से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन शुक्रवार से एजेंसी की सप्लाई वाली गाड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं। जिस कारण उपभोक्ता को समय पर गैस की टंकी नहीं मिल पा रही हैं। भूती में गैस एजेंसी वितरण गाड़ी के इंतजार में सुबह से ही करीब 30 से 35 लोग सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने सम्बन्धित वितरण एजेंसी से बात की तो वितरण गाड़ी न आने की बात कहने पर ग्रामीण बैरंग वापस अपने घर लौटे दिखें। तेज धूप से बचने के लिए कई लोग सिलेंडर लेकर लाइन में लगाकर खुद छांव में बैठकर इंतजार किया। भूती की महिलाओं ने बताया कि सुबह से न गैस की गाड़ी पहुंची और न ही वितरण एजेंसी द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा है। गैस लेने आए गमनाराम व पोनी देवी ने बताया कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन पिछले दो शुक्रवार तक इंतजार कर वापस बैरंग वापस लौट कर जाना पड़ा, फिर गैस सिलेंडर लेकर भूती बस स्टैंड पर सुबह से इंतजार करने पर भी वितरण गाड़ी नहीं पहुंची, न कोई उचित जवाब मिल रहा हैं। जबकि ग्रामीण अंचलों में मोबाइल से जुडी अपडेट को लेकर एजेंसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता। मजबूरन ग्रामीण अंचल की महिलाओं को बैरंग घर लौटना पड़ता है। हर बार निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गैस व्यवस्था को सुधारने व ग्रामीण अंचलों में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की मांग की हैं। वहीं रोडला के आसाराम कुमावत ने बताया कि शिव गैस एजेंसी की बुकिंग मंगू देवी ने 13 मार्च को बुकिंग करवाई थी। फिर भी अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधार की मांग की। वहीं भूती की महिला पोनी देवी, चम्पा देवी, पोनी देवी कुमावत,कालुराम,देवी शाम तक गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही। वहीं भूती की देवी के परिवार में बेटे की शादी होने के बावजूद वो गैस सिलेंडर का इंतजार करती रही,देवी ने बताया कि इस बार उन्हें गैस सिलेंडर को लेकर खासी दिक्कत रही और हर शुक्रवार इंतजार कर बैरंग लौटना पड़ा।2
- पाली,मनीष राठौड़। राजकीय महाविद्यालय स्तरीय अ.जा.बालिका छात्रावास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पाली मे अक्षय तृतीया पर बाल विवाह विवाह रोक थाम व सरकारी योजना के बारे दी जानकारी।ये शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन, जीएसवीएस एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया। एनजीओ से अमन कुमार के निर्देशानुसार धन्नाराम के द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी नहीं करने की जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम व शपथ दिलाई एवं सरकार की जनकल्याण कारी योजना की जानकारी दी गई । इसी क्रम में विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश) के निर्देशानुसार मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी ने छात्राओं को बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, नालसा,रालसा द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर,साइबर अपराध, वीर परिवार सहायता योजना से संबंधित कानुनी जानकारी दी। हॉस्टल वार्डन मंजू खर्रा के द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम व शिक्षा को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर मांगीलाल तंवर, धन्नाराम, मंजू खर्रा, रमेश कुमार, कमला देवी, निशा, रेखा व छात्राएं मौजूद रही।2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। फुलेश्वर क्रिकेट क्लब उतवण के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 'देवासी प्रीमियर लीग 2026' का रविवार को भव्य समापन हुआ। 17 अप्रैल से शुरू हुए इस खेल महाकुंभ के अंतिम दिन भीलवाड़ा की टीम ने खिताबी जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में निम्बली की टीम उप-विजेता रही, जबकि राजश्री 11 उतवण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले के पश्चात आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह उतवण मौजूद रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि सुरेश लांबिया, गोवर्धन देवासी, लक्ष्मण गुर्जर और शंकर कोलीवाड़ा का आयोजन कमेटी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम 'भीलवाड़ा' को शानदार ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं, उप-विजेता रही 'निम्बली' की टीम को 11,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से नवाजा गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली राजश्री 11 टीम को भी पुरस्कृत किया गया। इस सफल आयोजन में आयोजन कमेटी के सदस्य घेवर, शैतान, एसपी देसाई, लखन, ओमप्रकाश, राजू, सुरेंद्र और नारायण सहित समस्त ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जय श्री राम जय संविधान जय भीम जय भीम साथियों मेरे भाइयों मेरे बहनों डोडा पोस्ट एक ऐसी चीज है जो कि जो राजस्थान की पुराने रीति रिवाज और अभी भी अफीम जहां 10 लोग बैठते हैं लड़ाई झगड़ा किया हुआ होता है वहां अफीम देखकर राजीनामा किया जाता है और यदि अगले पुराने जमाने में राजा महाराजा क्षत्रिय लोग युद्ध में लड़ने के लिए जाते थे तब यह अफीम लेकर और मुंह मरोड़ कर घोड़े पर चढ़कर हाथ में भला और तलवार लेकर युद्ध में लड़ने के लिए जाते थे और जीत करते थे इतनी इस अफीम में अमल में ताकत है डोडा में तो यह शिवजी की प्रसादी है महादेव जी की है उसके प्राण जो बुजुर्ग लोग हैं वह लोग लेते हैं जिनके सांस की तकलीफ होती है जोड़ों में दर्द होता है घुटनों में कमर में तो वह बुढ़ापे में सहारा मिल जाता है जो बुद्ध व्यक्ति 2 साल निकलता है जिंदगी के जीने के लिए वह 20 साल निकाल लेता है इतनी मतलब ताकत है तो मेरे सभी जो वर्तमान सरकार के नेता है उनसे निवेदन है सरकार बीजेपी सरकार से निवेदन है कि डोडा पोस्ट चालू किया जाए ताकि बुजुर्गों का दो दिन में जिंदगी का सहारा बने और पुरानी मूर्तियां हैं बुजरात लोग जो हमारे बहुत ही एक मात-पिता दादा परदादा तो हमें भी विश्वास है कि हमारा कोई सुरक्षित है और शराब के ठेके वह बंद किए गए सबसे अवैध डंडा शराब का चलता है और सबसे खतरनाक घटक शराब है जय श्री राम जय संविधान जय भीम जय भीम जय भीम1